Author: Shubhra RNN

रायपुर, 26 मई। Bakrid Holiday : छत्तीसगढ सरकार ने बकरीद की छुट्टी को लेकर बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने आदेश जारी करते हुए 27 मई को घोषित अवकाश को अब 28 मई 2026 कर दिया है। सरकार के इस फैसले के बाद 28 मई को पूरे प्रदेश में सार्वजनिक और सामान्य अवकाश रहेगा। जानकारी के मुताबिक कर्मचारी संगठनों ने सरकार से बकरीद की छुट्टी की तारीख बदलने की मांग की थी। मांग पर विचार करने के बाद सरकार ने छुट्टी में संशोधन करते हुए नया आदेश जारी कर दिया। इससे पहले 27 मई को अवकाश घोषित…

Read More

रायपुर, 26 मई। Online Satta : रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अब तक की बड़ी कार्रवाई करते हुए देश के कई राज्यों में दबिश देकर बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। क्राइम ब्रांच ने कोलकाता, हरियाणा और बिहार में छापेमारी कर 5 बड़े सट्टा पैनल ध्वस्त किए और 14 ऑनलाइन सट्टा ग्रुप से जुड़े 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ‘लोटस 365’, ‘लायन-4 डॉट कॉम’ समेत कई ऑनलाइन ऐप और वेबसाइट के जरिए करोड़ों का सट्टा कारोबार चला रहे थे। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 18 लाख रुपए नकद, 74…

Read More

रायपुर, 26 मई। E-Office : छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए मंत्रालय और सभी सरकारी दफ्तरों में फाइल संचालन को पूरी तरह डिजिटल करने का फैसला लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के आदेश के मुताबिक 1 जून 2026 से राज्य के सभी विभागों में केवल ‘ई-ऑफिस’ पोर्टल के माध्यम से ही फाइलों का संचालन किया जाएगा। इसके साथ ही सरकारी कार्यालयों में कागजी फाइलों का दौर लगभग खत्म हो जाएगा। सरकारी दफ्तरों में बड़ा बदलाव सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक पारदर्शिता, जवाबदेही और कामकाज की गति बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा…

Read More

रायपुर, 26 मई। Train Accident : राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर रेलवे स्टेशन पर देर रात हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। हादसे में एक युवक का दाहिना हाथ कटकर शरीर से अलग हो गया, जबकि उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना रात करीब 2 बजे की है, जब युवक प्लेटफॉर्म के पास घायल अवस्था में तड़पता हुआ मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल मेकाहारा में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे के बाद स्टेशन…

Read More

बिलासपुर, 26 मई। Sunroof Stunt Video : लग्जरी बीएमडब्ल्यू कार के सनरूफ से बाहर निकलकर हाईवे पर स्टंट और डांस का वीडियो बनाना युवकों को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही चकरभाठा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बीएमडब्ल्यू कार को जब्त कर लिया। मामला बिलासपुर-रायपुर हाईवे का बताया जा रहा है, जहां तेज रफ्तार कार में युवक अपनी महिला मित्र के साथ सनरूफ से बाहर निकलकर वीडियो शूट कर रहा था। वायरल वीडियो में यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ती दिखाई दीं, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। जांच में कार क्रमांक…

Read More

रायपुर, 26 मई। Knife Attack : रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र में देर रात घर के बाहर तेज धमाके वाले पटाखे फेंककर दहशत फैलाने और चाकू दिखाकर परिवार को जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 4 बालिग युवकों, 1 नाबालिग लड़के और 1 नाबालिग लड़की समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात में शामिल होने का भी खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक घटना 24 मई की रात करीब 1 बजे की है, जब वीर सावरकर नगर निवासी रिंकु तिवारी…

Read More

बीजापुर, 25 मई। Fire at Tendu Warehouse : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सोमवार दोपहर तेंदूपत्ता से भरे एक निजी गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तेंदूपत्ता के करीब 18 हजार बोरे जलकर राख हो गए। शुरुआती अनुमान के मुताबिक इस अग्निकांड में 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। कुछ ही देर में धुएं से भर गया इलाका घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के ईटपाल इलाके की है। जानकारी के मुताबिक वन विभाग ने तेंदूपत्ता भंडारण के लिए यह…

Read More

खैरागढ़, 25 मई।  BEO Office Viral Video : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में बीईओ कार्यालय में कथित शराब पार्टी और अमर्यादित व्यवहार का मामला अब प्रशासनिक कार्रवाई तक पहुंच गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और लगातार उठ रहे सवालों के बाद शिक्षा विभाग ने दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे शिक्षा विभाग में हड़कंप की स्थिति बन गई है। दो कर्मचारियों पर गिरी गाज जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार बीईओ कार्यालय खैरागढ़ में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 रविन्द्र सिंह गहरवार और शासकीय प्राथमिक शाला संडी के प्रधान पाठक सुनील कुमार…

Read More

रायपुर, 25 मई। Ebola Alert : अफ्रीका में तेजी से फैल रहे इबोला वायरस को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार सतर्क हो गई है। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाओं ने पूरे प्रदेश में इबोला संक्रमण की रोकथाम को लेकर सभी अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने विशेष रूप से रायपुर एयरपोर्ट पर आने वाले अंतरराष्ट्रीय और घरेलू यात्रियों की स्वास्थ्य जांच व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। संदिग्ध मरीज मिलने पर तुरंत रिपोर्टिंग, आइसोलेशन और आपातकालीन प्रबंधन की तैयारियां पूरी रखने को कहा गया है। मुख्य निर्देश रायपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को एयरपोर्ट…

Read More

रायपुर, 25 मई। Audio Viral Case : छत्तीसगढ़ भाजपा में नई विवाद की आंच सुलग गई है। भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह के दो कथित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें वे अपनी ही सरकार और संगठन की कार्यशैली पर तीखी टिप्पणियां करती दिख रही हैं। वायरल ऑडियो में कथित तौर पर विधायक कह रही हैं कि “सरकार ऊपर से चल रही है” और “भूपेश बघेल फिर से वापसी करेंगे”। एक क्लिप में उन्होंने 5 करोड़ रुपये खर्च कर लड़ाई लड़ने की भी बात कही है। साथ ही मनोज साहू को ‘बेशर्म’ कहते हुए नाराजगी…

Read More