Author: Shubhra RNN
दुर्ग, 22 मई। Family Suicide Case : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। मोहन नगर थाना क्षेत्र के आर्य नगर इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे शामिल हैं। मृतकों की पहचान गोविंद साहू (45), उनकी पत्नी चंचल साहू (40), बेटी दृष्णा साहू (13) और बेटे यशांत साहू (11) के रूप में हुई है। पहले बच्चों की हत्या, फिर पति-पत्नी ने लगाई फांसी जानकारी के मुताबिक, गोविंद साहू और उनकी पत्नी…
रायपुर, 22 मई। Ganja Smuggler Ravi Sahu : राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्कर रवि साहू की करीब 7 करोड़ 66 लाख रुपए की संपत्ति सीज कर दी है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने पहली बार SAFEMA कानून के तहत यह बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी रवि साहू लंबे समय से अंतरराज्यीय स्तर पर गांजा तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। उसके खिलाफ NDPS एक्ट समेत कुल 55 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी ने अवैध कमाई से पत्नी, बेटे…
बिलासपुर, 22 मई। BJP Leader : बिलासपुर की रहने वाली एक भाजपा नेत्री ने रांची निवासी कारोबारी संजय सिंह पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और करोड़ों रुपए की ठगी का गंभीर आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, भाजपा नेत्री का दिल्ली आना-जाना लगा रहता था। करीब दो साल पहले उनकी मुलाकात झारखंड के रांची निवासी कारोबारी संजय सिंह से हुई थी। महिला का आरोप है कि आरोपी ने खुद को बड़ा कारोबारी बताते हुए माइनिंग कारोबार में निवेश करने पर मोटा मुनाफा देने का झांसा दिया। बताया…
रायपुर, 22 मई। Family Suicide : राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती इलाके से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। सराफा कारोबारी प्रवाल सोनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में मामला लंबे समय से चल रहे मानसिक तनाव और पारिवारिक सदमे से जुड़ा माना जा रहा है। पुरानी बस्ती में मातम बताया जा रहा है कि प्रवाल सोनी की पुरानी बस्ती क्षेत्र में ज्वेलरी शॉप है। करीब 18 साल पहले उनका विवाह तखतपुर निवासी सोना सोनी से हुआ था। दंपति…
नई दिल्ली, 21 मई। Pulwama Mastermind Killed : मुज़फ़्फ़राबाद में पुलवामा आतंकी हमले के कथित मास्टरमाइंड हमजा बुरहान को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। सूत्रों के मुताबिक हमले में उसकी मौत हो गई है। इस घटना के बाद पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, हमजा बुरहान उस समय अपने ऑफिस में मौजूद था, तभी कुछ हमलावर वहां पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। बताया जा रहा है कि हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। पुलवामा हमले से जुड़ा था नाम हमजा…
कवर्धा, 21 मई। Women Leadership : जिले के पंडरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत नेउरगांव में महिला सरपंच से जुड़ा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। मामले में मारपीट और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को लेकर गांव के दूसरे पक्ष ने बड़ी संख्या में एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों ने वर्तमान महिला सरपंच और उनके पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि पूर्व सरपंच द्वारा किए गए कार्यों की राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है और लगभग 15 लाख रुपये के कथित गबन को लेकर विवाद की स्थिति बनी…
सूरजपुर, 21 मई। Bolero Fire : भटगांव थाना क्षेत्र के सोनगरा इलाके में एक दर्दनाक हादसा होते-होते टल गया, जब खड़ी बोलेरो वाहन में अचानक भीषण आग लग गई। वाहन में 2 वर्षीय मासूम बच्चा मौजूद था, जिसे उसके पिता ने जान जोखिम में डालकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जानकारी के मुताबिक, एक परिवार अंबिकापुर अस्पताल से इलाज कराकर अपने घर लौट रहा था। रास्ते में सोनगरा इलाके में उन्होंने कुछ देर के लिए बोलेरो रोकी। इसी दौरान अचानक वाहन से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी…
सरगुजा, 21 मई। Murder by Electric Shock : सरगुजा जिला के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लैंगा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है मृतका के मायके पक्ष ने महिला के पति पर करंट लगाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। दूसरी महिला से संबंध का आरोप जानकारी के अनुसार, महिला की शादी वर्ष 2020 में ग्राम लैंगा निवासी संतलाल से हुई थी मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि शादी के दो साल बाद भी बच्चा नहीं होने…
कांकेर, 21 मई। Bear Cub Rescue : जंगल की दुनिया से सामने आई यह कहानी किसी फिल्मी दृश्य से कम नहीं है। कांकेर के गढ़िया पहाड़ में पत्थरों के बीच फंसे एक मासूम भालू शावक की चीखें पूरी रात गूंजती रहीं। इंसान डर के कारण दूर रहे, लेकिन जंगल के दूसरे भालू उसकी मदद के लिए पहुंच गए और रातभर पत्थर हटाकर आखिरकार उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जानकारी के मुताबिक, 18 मई की रात राजापारा इलाके के गढ़िया पहाड़ में कुछ भालू विचरण करते दिखाई दिए थे। देर रात एक भालू शावक की तेज चीखें सुनाई देने लगीं। शुरुआत…
रायपुर, 21 मई। OBC Congress : अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) के ओबीसी विभाग ने छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए OBC कांग्रेस जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। नई नियुक्तियों के तहत प्रदेश के 33 जिलों में शहर और ग्रामीण इकाइयों को मिलाकर कुल 39 जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। यह नियुक्ति अधिसूचना ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद द्वारा जारी की गई। राजधानी रायपुर में शहर इकाई की कमान लक्ष्मण सेन को सौंपी गई है, जबकि रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष के रूप में मुकेश साहू…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
