पटना, 24 मई। BJP Join : बिहार की राजनीति में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की प्रमुख महिला नेता रहीं रितु जायसवाल अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने जा रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुद इसकी औपचारिक घोषणा की है।रितु जायसवाल 26 मई को पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में BJP की सदस्यता ग्रहण करेंगी। उन्होंने बताया कि दोपहर 12:19 बजे से 1:09 बजे के बीच उनका जॉइनिंग कार्यक्रम होगा, जहां भाजपा के वरिष्ठ नेता उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे।
सादगी और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
भाजपा में शामिल होने की घोषणा के साथ रितु जायसवाल ने समर्थकों से खास अपील भी की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में अनावश्यक भीड़ और लंबे काफिलों के साथ आने से बचें।उन्होंने अपने संदेश में कहा कि देश संवेदनशील दौर से गुजर रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऊर्जा और ईंधन बचत पर दिए जा रहे जोर को देखते हुए दिखावे की राजनीति उचित नहीं है।रितु जायसवाल ने लोगों से सार्वजनिक परिवहन और शेयरिंग वाहन (BJP Join) के इस्तेमाल की अपील करते हुए कहा कि उनके लिए राजनीति ‘प्रदर्शन नहीं, बल्कि सेवा और जिम्मेदारी का माध्यम’ है। रितु जायसवाल के BJP में शामिल होने को बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है और इसे RJD के लिए अहम झटका बताया जा रहा है।
(फेसबुक पर रितु जायसवाल का पोस्ट।)
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!