Author: Shubhra RNN
सरगुजा, 28 मई। Naib Tehsildar Assault : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच टकराव का बड़ा मामला सामने आया है। मैनपाट के राजापुर उप तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार तुषार मानिक ने सीतापुर से BJP विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों पर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। नायब तहसीलदार के मुताबिक विधायक समर्थकों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की, कपड़े फाड़ दिए और जान से मारने जैसी स्थिति बना दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं विधायक पक्ष ने भी नायब तहसीलदार पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। क्या है…
रायपुर, 27 मई। Eid-ul-Adha : ईद-उल-अजहा यानी बकरीद को लेकर इस बार छत्तीसगढ़ में प्रशासन और वक्फ बोर्ड पूरी तरह सतर्क नजर आ रहे हैं। त्योहार के दौरान भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए नमाज शिफ्ट में अदा कराने का फैसला लिया गया है। राज्यभर की मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह 6 बजे से 11 बजे तक अलग-अलग शिफ्ट में नमाज पढ़ी जाएगी, ताकि सुरक्षा व्यवस्था और व्यवस्थापन बेहतर तरीके से संभाला जा सके। त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द और स्वच्छता बनाए रखने के लिए राज्यभर में सख्त गाइडलाइन जारी की गई है।…
रायपुर, 27 मई। Tendu Patta : बीजापुर जिले में हुए तेंदूपत्ता अग्निकांड को लेकर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने बड़ा और सख्त प्रशासनिक एक्शन लिया है। वनवासियों और तेंदूपत्ता संग्राहकों की मेहनत की कमाई को भारी नुकसान पहुंचाने वाली इस घटना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए बीजापुर के वनमंडलाधिकारी (DFO) रमेश कुमार जांगड़े को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उन्हें प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय, रायपुर में संबद्ध किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई को सरकार का साफ संदेश माना जा रहा है कि आदिवासी और वनवासी हितों से…
अंबिकापुर, 27 मई। Mahtari Vandan Scheme : सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में संचालित अंग्रेजी शराब दुकान को बंद कराने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं जनदर्शन में पहुंचीं। महिलाओं ने कलेक्टर अजीत वसंत को ज्ञापन सौंपकर गांव में चल रही शराब दुकान बंद करने की मांग की। लेकिन ज्ञापन सौंपने के दौरान मामला उस वक्त गरमा गया, जब महिलाओं ने कलेक्टर पर शराब दुकान और महतारी वंदन योजना को जोड़कर टिप्पणी करने का आरोप लगाया। इसके बाद कलेक्टोरेट परिसर में जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। महिलाओं का आरोप ग्रामीण महिलाओं का आरोप…
रायपुर, 27 मई। Appointed : राज्य सरकार ने आईएफएस अरूण पांडे को प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख के तौर पर नियुक्त कर दिया है। मंत्रालय से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। अरुण पांडेय व्ही. श्रीनिवासन राव की जगह लेंगे जो इसी 31 मई को रिटायर होने वाले हैं। बता दें दो दिन पहले नए PCCF के लिए डीपीसी की बैठक हुई थी। इसमें अरूण पाण्डेय, अनिल साहू और कौशलेंद्र कुमार के नाम पर चर्चा हुई थी। चर्चा के बाद अरूण पाण्डेय के नाम पर मुहर लगी।
गरियाबंद, 27 मई। Gariaband Murder Case : गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक महिला की ब्लेड से गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना दीवानमुडा गांव की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक मृतिका की पहचान छबीलता यादव के रूप में हुई है, जो गांव में मितानिन के रूप में भी कार्यरत थी। बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार के साथ होटल व्यवसाय में हाथ बंटा रही थी, तभी आरोपी देवीसिंह ने अचानक उस पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी ने ब्लेड से महिला…
कोरबा, 27 मई। Urban Administration : छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम कोरबा में कार्यरत चार अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की गई है। इस संबंध में निगम आयुक्त आशुतोष पांडे द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार विभागीय प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अधिकारियों को उच्च पदों पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति के बाद निगम प्रशासनिक व्यवस्था और कार्य संचालन को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
रायपुर, 27 मई। Youth Congress Election : चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार प्रदेश में युवा कांग्रेस चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। 29 मई से नामांकन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसके साथ ही संगठन के भीतर शक्ति प्रदर्शन, गुटबाजी और रणनीतिक बैठकों का दौर भी तेज हो जाएगा। इस बार युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है। सामने युवा चेहरे जरूर होंगे, लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा इस बात की ज्यादा है कि असली लड़ाई कांग्रेस के बड़े नेताओं के बीच होगी। सूत्रों के मुताबिक…
रायपुर, 26 मई। Panchayat Election : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर बड़ी तस्वीर सामने आई है। नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चुनावी मुकाबले की स्थिति साफ हो गई है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पंचायत चुनाव में कई पदों पर उम्मीदवार ही नहीं मिले, जबकि सैकड़ों उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी अंतिम सूची के मुताबिक, सरपंच और पंच मिलाकर कुल 415 पदों पर चुनाव ही नहीं हो पाएगा। इनमें 30 सरपंच पदों पर एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ,…
रायपुर, 26 मई। IAS IPS DA Hike : छत्तीसगढ सरकार ने आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों के लिए 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है। यह बढ़ा हुआ डीए 1 जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा, जिसके बाद अधिकारियों का कुल महंगाई भत्ता बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक यह लाभ अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को मिलेगा। इससे पहले सरकार न्यायिक सेवा और बिजली कंपनी के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए भी महंगाई भत्ते के भुगतान का आदेश जारी कर चुकी है। इधर राज्य संवर्ग के अधिकारी-कर्मचारी और पेंशनर्स…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
