Author: Shubhra RNN
रायपुर, 22 जुलाई। Cabinet Decision : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक में किसानों और अग्निवीरों से जुड़े दो महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई। सरकार ने एक ओर किसानों के लिए उर्वरकों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मंत्री-मंडलीय उपसमिति के गठन को स्वीकृति दी, वहीं दूसरी ओर अग्निवीर सैनिकों को राज्य की तृतीय श्रेणी की सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। किसानों के लिए उर्वरक उपलब्धता पर बनेगी विशेष उपसमिति कैबिनेट ने खरीफ और रबी सीजन में किसानों को उर्वरकों की…
रायपुर, 22 जुलाई। BJP Protest : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर किए गए प्रदर्शन के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को रायपुर में राजीव भवन (कांग्रेस कार्यालय) के घेराव का ऐलान किया है। भाजपा द्वारा जारी सूचना के अनुसार, पार्टी कार्यकर्ता शंकर नगर टर्निंग पॉइंट पर एकत्रित होंगे। यहां से कांग्रेस कार्यालय तक मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यकर्ताओं को जारी किए गए निर्देश पार्टी ने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। प्रदर्शन में शामिल होने वालों को दोपहर…
रायपुर, 22 जुलाई। Anti Corruption Bureau : छत्तीसगढ़ में आर्थिक अपराधों पर शिकंजा कसने की तैयारी और तेज हो गई है। राज्य सरकार ने एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) को और अधिक मजबूत बनाने के लिए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद जारी आदेश के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों और पुलिस इकाइयों में पदस्थ अधिकारियों को एसीबी/EOW में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फैसले को राज्य में भ्रष्टाचार और आर्थिक अपराधों के खिलाफ चल रही कार्रवाई को गति देने की दिशा में अहम माना जा रहा है। दरअसल, हाल…
कोरिया/बैकुंठपुर, 22 जुलाई। Gang-Rape : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में इंटरकास्ट लव मैरिज के बाद 17 वर्षीय नाबालिग युवती के कथित अपहरण, दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने की कोशिश का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर बैकुंठपुर कोतवाली पुलिस ने समाज प्रमुख और गोंडवाना नेता रमेश सिंह और उसके जीजा दरोगा सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। क्या है पूरा मामला? पुलिस के अनुसार, खड़गवां थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय युवती ने कुछ महीने पहले दूसरे समाज के युवक से प्रेम विवाह किया था। शुरुआत…
दुर्ग, 21 जुलाई। Police Transfer : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की पुलिस व्यवस्था में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) विजय अग्रवाल ने प्रशासनिक कारणों से 6 पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक (Inspector), उपनिरीक्षक (SI) और सहायक उपनिरीक्षक (ASI) स्तर के अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग का कहना है कि यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकताओं और कार्य व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य…
रायपुर, 21 जुलाई। Chhattisgarh RTI Report : छत्तीसगढ़ में सूचना का अधिकार (RTI) कानून के प्रभावी क्रियान्वयन पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पिछले दो वर्षों में राज्य के विभिन्न विभागों में 1 लाख से अधिक आरटीआई आवेदन लंबित पड़े हैं। आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान करीब 1.54 लाख आरटीआई आवेदन दायर किए गए, लेकिन इनमें से 1,00,679 आवेदनों का अब तक निराकरण नहीं हो सका। सबसे ज्यादा लंबित आवेदन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े हैं। इसके अलावा स्कूल शिक्षा, नगरीय प्रशासन, वन, गृह, राजस्व और खाद्य विभाग में भी हजारों आवेदन…
नई दिल्ली, 21 जुलाई। Parliament Protest : संसद परिसर के बाहर छात्रों के मुद्दे को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, पवन खेड़ा समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने लोक कल्याण मार्ग पर विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि छात्रों द्वारा निकाले गए “संसद चलो” मार्च के दौरान पुलिस ने सख्ती बरती और छात्रों की आवाज़ दबाने की कोशिश की गई। विपक्ष ने इस कार्रवाई…
रायपुर, 21 जुलाई। Vikas Sheel Chief Secretary : छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन के सभी विभागों के सचिवों की उच्च स्तरीय बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं और विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, डिजिटल गवर्नेंस और समयबद्ध प्रशासनिक कार्यों पर विशेष जोर दिया गया। सेवानिवृत्ति से 2 साल पहले शुरू करें प्रक्रिया मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के पेंशन एवं अन्य लंबित प्रकरणों की प्रक्रिया दो वर्ष पहले ही शुरू कर दी जाए। साथ ही विभागवार सेवानिवृत्त…
रायपुर, 21 जुलाई। BJP Core Group Meeting : छत्तीसगढ़ भाजपा के लिए मंगलवार का दिन राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम रहने वाला है। राजधानी रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा की दो दिवसीय बैठक का आगाज होगा, जहां संगठन और सरकार के कामकाज की समीक्षा के साथ आगामी रणनीति पर मंथन किया जाएगा। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिवप्रकाश विशेष रूप से शामिल होंगे, जबकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी प्रमुख बैठकों में मौजूद रहेंगे। पहले प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक, फिर कोर ग्रुप की अहम चर्चा जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित…
सूरजपुर, 21 जुलाई। Painful Love Story : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सड़क दुर्घटना में अपने प्रेमी की मौत की खबर से आहत 20 वर्षीय युवती ने महज दो दिन बाद अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दोहरी त्रासदी से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रेमी की मौत का सदमा नहीं झेल सकी युवती जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले सड़क हादसे में वीरपाल नामक युवक की मौत हो गई थी। हादसे की सूचना…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
