Author: Shubhra RNN
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 24 जुलाई। Dirty Teacher : छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से शिक्षा के मंदिर को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के एक संविदा शिक्षक पर नाबालिग छात्रा को घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि शिक्षा विभाग ने कार्रवाई से एक दिन पहले ही उसे पद से बर्खास्त कर दिया था। झांसे में लेकर घर बुलाया, फिर की दरिंदगी जानकारी के अनुसार, मूलतः सतना (मप्र) निवासी आरोपी अमित…
सूरजपुर, 24 जुलाई। Land Acquisition : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में भूमि अधिग्रहण और सर्वे की कार्रवाई उस समय हिंसक झड़प में बदल गई, जब प्रतापपुर क्षेत्र के मदननगर-धरमपुर में विरोध कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासनिक टीम पर पथराव कर दिया। इस घटना में DSP सहित 24 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें कई महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार प्रशासन भूमि अधिग्रहण और सर्वे के लिए मौके पर पहुंचा था। पहले से नाराज ग्रामीणों ने कार्रवाई का विरोध शुरू किया, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। पुलिस पर जमकर पथराव हुआ, जिससे कई…
रायपुर, 24 जुलाई। Chhattisgarh Cadre : 48 लाख रुपये सालाना की विदेशी नौकरी छोड़कर IPS बनने का सपना पूरा करने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंजलि विश्वकर्मा की जिंदगी में अब एक नया अध्याय जुड़ गया है। शादी के बाद गृह मंत्रालय ने उनका उत्तर प्रदेश कैडर बदलकर छत्तीसगढ़ कर दिया है। अब वे अपने IPS पति उदित पुष्कर के साथ एक ही राज्य में रहकर कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाएंगी। फिलहाल अंजलि विश्वकर्मा कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ADCP) के पद पर कार्यरत हैं। अपने तेज-तर्रार और प्रभावी पुलिसिंग के कारण उन्हें ‘लेडी सिंघम’ के नाम से भी जाना जाता…
बिलासपुर/कोरबा, 23 जुलाई। Bilaspur High Court : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 7 साल पुराने आत्महत्या मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए निचली अदालत के बरी करने वाले आदेश को पलट दिया है। जस्टिस एन.के. ब्यास की एकलपीठ ने आरोपी मो. सेराज को भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का दोषी ठहराया है। अदालत ने कहा कि आरोपी की लगातार प्रताड़ना, शादी का दबाव, पीछा करना और धमकियों के कारण युवती के पास आत्महत्या के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा था। क्या है मामला? मामला कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र का है। जनवरी…
रायपुर, 23 जुलाई। Electricity Bill : छत्तीसगढ़ में बिजली बिल व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 1 अगस्त 2026 से राज्य के करीब 1.5 लाख सरकारी बिजली कनेक्शन प्रीपेड सिस्टम पर संचालित किए जाएंगे। नई व्यवस्था के तहत सभी सरकारी विभागों को तीन महीने का अनुमानित बिजली बिल एडवांस जमा करना होगा। राज्य विद्युत वितरण कंपनी ने इस व्यवस्था की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचा दी हैं। विभागों को इस महीने के अंत तक एडवांस राशि जमा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि 1 अगस्त से प्रीपेड सिस्टम लागू किया जा सके। क्यों लिया गया फैसला? सरकारी…
अंबिकापुर/सरगुजा, 23 जुलाई। POCSO : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 14 वर्षीय आदिवासी छात्रा से दुष्कर्म का आरोप सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर उपसरपंच के पति तरुण जायसवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। उपसरपंच के घर करती थी घरेलू काम पुलिस के अनुसार, पीड़िता सातवीं कक्षा की छात्रा है और स्कूल के साथ-साथ उपसरपंच के घर घरेलू काम भी करती थी। शिकायत में पीड़िता के अनुसार 20 जुलाई की शाम वह किचन में खाना बना…
भिलाई नगर, 23 जुलाई। Accident on Central Avenue : इस्पात नगरी भिलाई में गुरुवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में कार सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक सेक्टर-6 के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसा सुबह करीब 4 बजे सेंट्रल एवेन्यू मार्ग पर गुंडिचा मंडप के सामने हुआ। जानकारी के अनुसार, CG 07 MB 5986 नंबर की कार सेक्टर-9 से सेक्टर-6 की ओर जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए…
रायपुर, 23 जुलाई। Chhattisgarh Weather Alert : मौसम केंद्र रायपुर ने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव, नारायणपुर और कांकेर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह अलर्ट 23 जुलाई 2026 को रात 1:00 बजे जारी किया है, जिसकी वैधता सुबह 4:00 बजे तक रहेगी। लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने तथा सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की गई है। लगातार…
रायपुर, 22 जुलाई। Police Action : पुतला दहन का प्रदर्शन अब विवाद और एफआईआर में बदल गया है। रायपुर के अंबेडकर चौक पर हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कथित धक्का-मुक्की के बाद 9 नेताओं को नामजद करते हुए कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर के अनुसार प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की, शासकीय कार्य में बाधा, सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध करने और सरकारी कर्मचारी को चोट पहुंचाने जैसे आरोप लगाए गए हैं। महिला आरक्षक ने दर्ज कराई शिकायत सिविल लाइन थाना में दर्ज अपराध क्रमांक 391/2026 के अनुसार महिला आरक्षक सविता यादव की…
बिलासपुर, 22 जुलाई। Road Accident Deaths : छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों और इनमें हो रही मौतों पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रवींद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने तीखी टिप्पणी करते हुए पूछा, ‘क्या पुलिसकर्मियों का काम सिर्फ मवेशी हांकना है या व्यवस्था बनाना?’ हाईकोर्ट ने राज्य सरकार, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और संबंधित विभागों को 10 दिन के भीतर शपथपत्र के साथ विस्तृत जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। https://raipurnewsnetwork.in/2026/06/09/preparations-to-curb-road-accidents-using-technology-and-strict-monitoring/ एक साल में 6,967 लोगों की मौत कोर्ट कमिश्नर द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
