Author: Shubhra RNN
रायपुर, 25 जुलाई। PCC Chief Deepak Baij : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सियासत तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इस्तीफे को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह फैसला नैतिकता के आधार पर नहीं, बल्कि देशभर में छात्रों और जनता के बढ़ते दबाव के कारण लिया गया है। दीपक बैज ने कहा कि NEET पेपर लीक और परीक्षा विवाद को लेकर लगातार उठ रही आवाजों के बीच मोदी सरकार को आखिरकार शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने अपनी छवि और कुर्सी…
नई दिल्ली, 25 जुलाई। NEET-UG परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर देशभर में जारी विरोध और छात्र आंदोलनों के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है। धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी और इस्तीफे की वजह भी बताई। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि पिछले चार दशक से अधिक समय से वह छात्रों, शिक्षकों और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहे हैं। उन्होंने लिखा कि एक मजबूत, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही किसी भी राष्ट्र के विकास…
रायपुर, 25 जुलाई। Congress Guideline : कांग्रेस में बढ़ी संगठनात्मक सख्ती! अब जिले स्तर पर होने वाले हर आंदोलन और कार्यक्रम की कमान प्रदेश और जिला नेतृत्व के हाथ में होगी। पार्टी ने कार्यकर्ताओं को निर्देश जारी कर कहा है कि बिना अनुमति या जानकारी के कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने पर संगठनात्मक असमंजस की स्थिति बन सकती है। जारी निर्देशों के अनुसार, जिले में आयोजित होने वाले जनहित, जनसरोकार और संगठनात्मक कार्यक्रम अब प्रदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी को पूरी जानकारी और समन्वय में ही आयोजित किए जाएंगे। निर्देश में स्पष्ट कहा गया है कि धरना-प्रदर्शन, ज्ञापन, पदयात्रा,…
बीजापुर, 25 जुलाई। CRPF Operation : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए नक्सलियों के छह छिपे हुए डंप बरामद किए हैं। संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी और विस्फोटक बनाने की सामग्री, रेडियो सेट, इलेक्ट्रिक उपकरण, कपड़े समेत करीब 30 प्रकार की सामग्री जब्त की गई। अधिकारियों के अनुसार, नक्सलियों ने इन सामग्रियों को भविष्य में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की मंशा से जंगल में छिपाकर रखा था। जानकारी के मुताबिक, विश्वसनीय सूचना के आधार पर सीआरपीएफ बीजापुर रेंज के डीआईजी बी.एस. नेगी के निर्देशन में यह अभियान…
नई दिल्ली, 25 जुलाई। NEET : देशभर में पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने पहली बार युवाओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज की नई पीढ़ी सवाल पूछती है और उन्हें आदेश नहीं बल्कि तर्क व संवाद की जरूरत है। दिल्ली के आंबेडकर भवन में आयोजित विश्वमांगल्य सभा के ‘युगानुकूल मातृत्व’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि पहले माता-पिता और बड़ों की बात बिना सवाल माने स्वीकार कर ली…
नई दिल्ली, 24 जुलाई। NTA : देश की परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने की दिशा में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बड़ा कदम उठाया है। शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, NTA ने 47 अधिकारियों की सेवाएं समाप्त (टर्मिनेट) कर दी हैं। इसके अलावा कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और आपराधिक कार्रवाई भी शुरू की जाएगी। सुधार अभियान के तहत हुई कार्रवाई सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई NTA में जवाबदेही तय करने और कार्यप्रणाली में व्यापक सुधार लाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। मंत्रालय का कहना है कि आने वाले दिनों में…
रायपुर, 24 जुलाई। CG UCC Update : छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम बढ़ा दिया है। यूसीसी के प्रारूप और विभिन्न पहलुओं पर विचार के लिए डॉ. रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में गठित समिति की पहली बैठक शुक्रवार को मुख्य सचिव कार्यालय में हुई। बैठक करीब दो घंटे से अधिक चली और इसे परिचयात्मक बैठक माना गया। हालांकि समिति की अध्यक्ष जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुईं। बैठक में समिति के सदस्य उत्तराखंड के पूर्व आईएएस शत्रुघ्न सिंह, एम.के. राउत,…
नई दिल्ली, 24 जुलाई। Paper Leak Bill : पेपर लीक विवाद से घिरी मोदी सरकार ने शुक्रवार को एक साथ दो बड़े कदम उठाकर साफ संदेश दिया कि अब परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ी और छात्रों की नाराजगी, दोनों से एक साथ निपटा जाएगा। एक ओर कैबिनेट ने पेपर लीक पर देश का सबसे सख्त कानून लाने की दिशा में बड़ा फैसला लिया, तो दूसरी ओर आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से बातचीत की शुरुआत भी कर दी। प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक को लेकर जारी विवाद और छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्र सरकार ने शुक्रवार को दो बड़े…
राजनांदगांव, 24 जुलाई। Bulldozer Action : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के सोमनी क्षेत्र के झूराडबरी में प्रशासन ने अवैध प्लॉटिंग और सरकारी जमीन पर कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 32.97 एकड़ सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए बुलडोजर से अवैध निर्माण और रास्तों को ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन के मुताबिक, सरकारी जमीन पर कब्जा कर रिसॉर्ट विकसित करने और अवैध प्लॉटिंग की तैयारी की जा रही थी। इतना ही नहीं, करीब 32 एकड़ क्षेत्र के पहाड़ को काटकर कच्चा रास्ता भी बना दिया गया था। शिकायत मिलने पर एसडीएम गौतम पाटिल के नेतृत्व में राजस्व और…
Rajiv Bhawan : 18 घंटे बाद खत्म हुआ कांग्रेस का धरना…! बैज बोले- एक हफ्ते में BJP नेताओं पर होगी FIR
रायपुर, 24 जुलाई। Rajiv Bhawan : भाजपा नेताओं पर कार्रवाई की मांग को लेकर खम्हारडीह थाने में पिछले करीब 15 घंटे से जारी कांग्रेस का धरना अब समाप्त होने जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने कांग्रेस की शिकायत पर सात दिनों के भीतर जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसके बाद पार्टी नेतृत्व ने धरना समाप्त करने का फैसला लिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज गुरुवार रात से थाने परिसर में धरने पर बैठे थे। उनके साथ एआईसीसी सचिव एस. संपत, जरिता लेटलांग, मलकीत सिंह गेंदू, सुशील आनंद शुक्ला, एजाज ढेबर, पंकज शर्मा, श्री कुमार मेनन, पप्पू बंजारे…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
