Author: RAJ
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण विमान परिचालन पर असर पड़ रहा है। इसी स्थिति को देखते हुए देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने यात्रियों के लिए इंडिगो ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइन ने साफ तौर पर कहा है कि खराब मौसम के चलते उड़ानों के समय में बदलाव हो सकता है और कुछ फ्लाइट्स में देरी या पुनर्निर्धारण की संभावना बनी हुई है। इंडिगो ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) हैंडल के माध्यम से जानकारी दी कि दिल्ली में लगातार बने कोहरे और कम दृश्यता…
Nitin Nabin: बिहार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन को BJP का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. जिसके बाद वह दिल्ली जाएंगे. सुबह 10 बजे आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर पहुंचेंगे, जहां दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और राष्ट्रीय राजधानी के सातों बीजेपी सांसद उनका स्वागत करेंगे. दिल्ली रवाना होने से पहले मंदिर पहुंचे नितिन नबीन नितिन नबीन अपने आवास से रवाना हो गए. इसके बाद वे पटना के महावीर मंदिर पहुंचे. जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की. दिल्ली रवाना होने से पहले नितिन नबीन ने कहा, ‘मैं भगवान का आशीर्वाद लेने मंदिर जा रहा हूं. पार्टी ने हमेशा पार्टी कार्यकर्ताओं…
Baba Mahakal: मध्य प्रदेश के उज्जैन में बारह ज्योतिर्लिंगों में से महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में नया चांदी का द्वार लगाया गया है. इस द्वार का वजन 25 किलो है. बाबा महाकाल के गर्भगृह में रविवार (14 दिसंबर) को विधि विधान के साथ नया रजत द्वार स्थापित किया गया. कोलकाता के भक्त ने किया दान महाकालेश्वर मंदिर में स्थापित रजत द्वार को कोलकाता के भक्त निभा प्रकाश द्वारा दान किया गया है. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर महीने के आखिरी हफ्ते में कोलकाता से आए श्रद्धालु निभा प्रकाश ने मंदिर के पुजारी पंडित भूषण व्यास की प्रेरणा के…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर मुलाकात की. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर ग्वालियर में आयोजित कल्याणकारी कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आमंत्रण स्वीकार किया और आगामी 25 दिसंबर को ग्वालियर आने का आश्वासन दिया. मध्य प्रदेश के गौरव थे- मुख्यमंत्री सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी मध्य प्रदेश का गौरव थे, उनके द्वारा किए गए कार्यों और अद्वितीय योगदान को कोई भूला नहीं सकता.…
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड के बीच लोगों के राहत मिलेगी. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की हल्की वृद्धि हो सकती है. छत्तीसगढ़ में ठंड से मिलेगी राहत मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले चार दिनों में प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की हल्की वृद्धि होने की संभावना है, हालांकि, इस राहत के बाद तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की जा सकती है. फिलहाल अगले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.…
CG Assembly Winter Session 2025: 14 दिसंबर से छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है, जो 19 दिसंबर 2025 तक चलेगा. सत्र के दूसरे दिन यानी आज सदन में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी. विपक्ष भी जमकर सवाल करेगा. सत्र के दूसरे दिन अनुपूरक बजट समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा दूसरे दिन भाजपा सरकार विभिन्न आयोगों और विश्वविद्यालयों की वार्षिक रिपोर्ट सदन पटल पर रखेगी. इसके साथ ही राज्य सरकार वित्त वर्ष 2025-26 का प्रथम अनुपूरक बजट भी पेश करेगी. सदन में नियम 138 के तहत ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाए जाएंगे. विधायक विक्रम मंडावी जमीन की खरीदी-बिक्री…
नई दिल्ली: आज 15 दिसंबर, सोमवार है. आज के पेट्रोल-डीजल के रेट जारी हो चुके हैं. बता दें कि तेल कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे तेल कंपनियां दाम लाइव करती हैं. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹87.67 प्रति लीटर है. अगर आप टंकी फुल कराने जा रहे हैं तो यहां आप अपने शहर के लेटेस्ट रेट चेक कर सकते हैं. कौन तय करता है पेट्रोल-डीजल के रेट: भारत में फ्यूल की कीमतें सेंट्रल अथॉरिटी द्वारा निर्धारित की जाती हैं और देश की कई फैक्टर्स और आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए, किसी कीमत…
नई दिल्ली: भारत में आज सोने और चांदी की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिला. निवेशकों और आम खरीदारों के लिए यह जानकारी बेहद अहम मानी जा रही है. 24 कैरेट सोने की कीमत आज ₹13,391 प्रति ग्राम दर्ज की गई है. वहीं 22 कैरेट सोना ₹12,275 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹10,043 प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है. विशेषज्ञों के अनुसार सोना लंबे समय से महंगाई के खिलाफ एक सुरक्षित निवेश विकल्प माना जाता रहा है. यही वजह है कि अनिश्चित आर्थिक हालात में निवेशक एक बार फिर सोने की ओर रुख कर रहे हैं. देश के…
पंचांग: आज 15 दिसंबर, 2025 सोमवार, के दिन पौष महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है. इस तिथि पर भगवान विष्णु का अधिकार है. नई ज्वेलरी खरीदने के साथ भगवान विष्णु की आराधना करने और उपवास करने के लिए यह दिन अच्छा माना जाता है. यह एकादशी सफला एकादशी के रूप में जानी जाती है. 15 दिसंबर का पंचांग विक्रम संवत : 2082 मास : पौष पक्ष : कृष्ण पक्ष की एकादशी दिन : सोमवार तिथि : कृष्ण पक्ष की एकादशी योग : शोभन नक्षत्र : चित्रा करण : बव चंद्र राशि : तुला सूर्य राशि : वृश्चिक राशि…
मेष- 15 दिसंबर, 2025 सोमवार के दिन चंद्रमा राशि बदलकर आज तुला राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति सातवें भाव में होगी. आज आपको सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी. परिवार एवं दांपत्यजीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा. आप दिनभर रोमांटिक बने रहेंगे. प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी. जीवनसाथी के साथ ताल-मेल अच्छा रहेगा. मौज-मस्ती और मनोरंजन में व्यस्त रह सकते हैं. व्यापार में भागीदारी के काम से लाभ होगा. नौकरीपेशा लोगों की भी अधिकारी प्रशंसा करेंगे. वृषभ- 15 दिसंबर, 2025 सोमवार के दिन चंद्रमा राशि बदलकर आज तुला राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.