Author: RAJ
न्यूजीलैंड : क्रिकेट टीम अगले महीने New Zealand India Tour के तहत भारत का दौरा करेगी। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। दौरे से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने वनडे और टी20 टीमों की घोषणा कर दी है। इस बार टीम की कमान दो अनुभवी ऑलराउंडरों के हाथों में सौंपी गई है। टी20 टीम की कप्तानी मिचेल सेंटनर करेंगे, जबकि वनडे टीम की जिम्मेदारी माइकल ब्रेसवेल को दी गई है। दिग्गज खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी इस New Zealand India Tour पर न्यूजीलैंड के कुछ बड़े नाम नजर नहीं आएंगे। सबसे…
Kerala Mob Lynching: केरल के पलक्कड़ जिले में एक युवक की भीड़ ने बेरहमी से पीट पीटकर हत्या कर दी. वहीं मृतक रामनारायण का शव आज सक्ती जिले के करही गांव पहुंचा. शव पहुंचते ही गांव में मातम पसर गया है, हर आंख नम हो गई. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, घर में कोहराम मचा हुआ है. आज मृतक की अंतिम यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटेंगे.
Robert Vadra Statement: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने मंगलवार को प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर कहा था कि उन्हें प्रधानमंत्री बनाइए, फिर देखिए कैसे जवाब देती हैं, बिल्कुल अपनी दादी इंदिरा गांधी की तरह. अब प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने भी उनका समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि हर तरफ से मांग उठ रही है कि प्रियंका आगे आएं. मुझसे भी राजनीति में आने की मांग उठ रही है. लेकिन अभी हमें जनता से जुड़े वास्तविक मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए.
Chhattisgarh Bandh: बीते दिनों कांकेर जिले के आमाबेड़ा इलाके के बड़े तेवड़ा गांव में शव दफनाने को लेकर आदिवासी और धर्मांतरित समुदाय के बीच हिंसक झड़प हो गई. इसके बाद से हिंदू समाज में काफी आक्रोश है. इस घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ सर्व समाज ने आज प्रदेशव्यापी छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है. आज छत्तीसगढ़ बंद, धर्मांतरण के विरोध में सर्व समाज का आह्वान वहीं छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स और छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने बंद को पूरा समर्थन देने की घोषणा की है. चैंबर का कहना है कि, व्यापारी समाज इस बंद में सहयोग करेगा और दुकानदारों से अपने…
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में लगातार ठंड का कहर जारी है. मौसम विभाग ने आज यानि 24 से 25 दिसंबर के बीच प्रदेश के कई जिलों में शीत लहर और मध्यम से घने कोहरे की चेतावनी जारी की है. छत्तीसगढ़ के इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी रायपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, मोहल्ला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और बेमेतरा जिलों में एक-दो स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है. 24 से 25 दिसंबर के दौरान इन जिलों में ठंडी हवाओं के कारण तापमान सामान्य से नीचे बना रह सकता है। दुर्ग संभाग में एक-दो स्थानों पर शीत लहर का असर…
Bhopal News: भोपाल में चाइनीज़ मांझे के इस्तेमाल, खरीद-बिक्री और भंडारण पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है. पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) 2023 की धारा 163 (2) के तहत यह निर्णय लिया है. चाइनीज़ मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध आदेश के अनुसार भोपाल शहर की सीमा में पतंगबाजी के दौरान चाइनीज़ मांझे का उपयोग, उसका विक्रय एवं भंडारण पूरी तरह बैन रहेगा. जो भी व्यक्ति चाइनीज़ मांझे के साथ पकड़ा जाएगा, उसके खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी. यह फैसला पक्षियों, राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों की…
CG News: छत्तीसगढ़ PWD भ्रष्टाचार मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. जहां बीजापुर के नेलसनार–कोडोली–मिरतुल–गंगालुर सड़क निर्माण में हुए भ्रष्टाचार में 3 वरिष्ठ अभियंता को गिरफ्तार और निलंबित किया गया है. बता दें कि इसी सड़क की खबर दिखाने पर पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या हुई थी. PWD भ्रष्टाचार मामले में कार्रवाई, 3 वरिष्ठ अभियंता गिरफ्तार उपमुख्यमंत्री अरुण साव की मंजूरी के बाद बीजापुर के नेलसनार–कोडोली–मिरतुल–गंगालुर सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार के मामले में 3 वरिष्ठ अभियंता के निलंबन का आदेश जारी किया गया है. इस भ्रष्टाचार को लेकर थाना गंगालूर में अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज हैं. जिसके चलते गिरफ्तारी…
नई दिल्ली: आज 24 दिसंबर, बुधवार के दिन सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए ₹1,38,560 है. वहीं, चांदी की बात करें तो इसकी कीमत प्रति किलो ₹2,23,100 है. यह जानकारी निवेशकों और गहनों के खरीदारों दोनों के लिए अहम है, क्योंकि कीमतों में इस बढ़ोतरी का असर बाजार और शादी-ब्याह के सीजन पर पड़ सकता है. बहुत से लोग अब गहने खरीदने की योजना को कुछ समय के लिए टालने पर विचार कर रहे हैं, उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कीमतों में कुछ कमी आए. विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग बढ़ने…
नई दिल्ली: आज 24 दिसंबर, बुधवार है. आज के पेट्रोल-डीजल के रेट जारी हो चुके हैं. बता दें कि तेल कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे तेल कंपनियां दाम लाइव करती हैं. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹87.67 प्रति लीटर है. अगर आप टंकी फुल कराने जा रहे हैं तो यहां आप अपने शहर के लेटेस्ट रेट चेक कर सकते हैं. कौन तय करता है पेट्रोल-डीजल के रेट: भारत में फ्यूल की कीमतें सेंट्रल अथॉरिटी द्वारा निर्धारित की जाती हैं और देश की कई फैक्टर्स और आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए, किसी…
पंचांग आज 24 दिसंबर, 2025 बुधवार, के दिन पौष महीने की शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि है. ये तिथि भगवान गणेश देवता द्वारा नियंत्रित होती है. विरोधियों के खिलाफ रणनीतिक योजना बनाने के लिए अच्छी है, लेकिन रिक्ता तिथि होने के कारण किसी भी तरह का शुभ काम नहीं करना चाहिए. आज विघ्नेश्वर चतुर्थी है. 24 दिसंबर का पंचांग विक्रम संवत : 2082 मास : पौष पक्ष : शुक्ल पक्ष चतुर्थी दिन : बुधवार तिथि : शुक्ल पक्ष चतुर्थी योग : हर्शन नक्षत्र : श्रवण करण : विष्टि चंद्र राशि : मकर सूर्य राशि : धनु सूर्योदय : सुबह 07:17 बजे…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
