Author: RAJ
Bhopal Metro : के शुभारंभ के बाद पहले दिन यात्रियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था, लेकिन यह जोश ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। सोमवार को मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में साफ गिरावट दर्ज की गई। जहां रविवार को 6 हजार से अधिक लोगों ने मेट्रो का इस्तेमाल किया था, वहीं सोमवार को यह संख्या घटकर करीब 3 हजार रह गई। यात्रियों की संख्या कम होने के पीछे लंबा इंतजार और सीमित संचालन को बड़ी वजह माना जा रहा है। भोपाल मेट्रो सुभाष नगर से शुरू होकर केंद्रीय विद्यालय, बोर्ड ऑफिस, एमपी नगर,…
Pausha Putrada Ekadashi 2025: सनातन परंपरा में भगवान विष्णु को सृष्टि का पालनहार माना गया है। मान्यता है कि श्रीहरि की आराधना से जीवन के दुख दूर होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए एकादशी व्रत को विशेष फलदायी माना गया है। ऐसे में वर्ष की अंतिम एकादशी पौष पुत्रदा एकादशी 2025 को लेकर श्रद्धालुओं के मन में यह सवाल है कि व्रत 30 दिसंबर को रखा जाए या 31 दिसंबर को। पंचांग के अनुसार पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 30 दिसंबर 2025 को सुबह 07:50 बजे शुरू…
Women Cricket Match Fee Hike: देशभर की महिला क्रिकेटरों के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने नए साल से पहले एक बड़ी सौगात दी है। Women Cricket Match Fee Hike के तहत बीसीसीआई ने घरेलू महिला क्रिकेटरों की मैच फीस में 2.5 गुना तक की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। यह अहम फैसला सोमवार, 22 दिसंबर 2025 को हुई एपेक्स काउंसिल की बैठक में लिया गया, जहां फीस बढ़ाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया। अब तक घरेलू टूर्नामेंटों में खेलने वाली सीनियर महिला क्रिकेटरों को प्रतिदिन 20 हजार रुपये और रिजर्व खिलाड़ियों को 10 हजार रुपये…
MP News : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती हर साल 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाई जाती है। इसी अवसर पर उनके जन्मस्थान ग्वालियर में एक भव्य राज्य स्तरीय आयोजन होने जा रहा है। 25 दिसंबर 2025 को ग्वालियर के मेला ग्राउंड में अभ्युदय मध्य प्रदेश समिट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य रूप से शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे। यह समिट अटल बिहारी वाजपेयी के विकासवादी विचारों, सुशासन की अवधारणा और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को समर्पित रहेगा। पूर्व प्रधानमंत्री की दूरदर्शी…
छत्तीसगढ़ : की साय सरकार ने मातृशक्ति को सम्मान देने की दिशा में एक बड़ा और प्रतीकात्मक फैसला लिया है। राज्य सरकार ने वर्ष 2026 को महतारी गौरव वर्ष के रूप में घोषित किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की माताएं और बहनें सरकार की सबसे बड़ी शक्ति और प्रेरणा हैं। उनके आशीर्वाद, विश्वास और सहयोग से ही जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने की ऊर्जा मिलती है। मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट किया कि प्रदेश को सबसे अधिक आशीर्वाद मातृशक्ति से प्राप्त होता है। माताओं और बहनों के स्नेह, समर्थन और भरोसे से ही सरकार समाज…
मध्य प्रदेश : में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision—SIR) के पहले चरण का काम पूरा हो चुका है और चुनाव आयोग मंगलवार को प्रारंभिक मतदाता सूची जारी करने जा रहा है। इसी बीच SIR पर उमंग सिंघार ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का कहना है कि इस प्रक्रिया में लाखों लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं, जबकि वे न तो घुसपैठिए हैं और न ही विदेशी, बल्कि मध्य प्रदेश के वास्तविक नागरिक हैं। उन्होंने इसे किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि जनता के मताधिकार का सीधा सवाल बताया। उमंग सिंघार…
छत्तीसगढ़ : अपनी हरियाली, जंगलों और झरनों के लिए जाना जाता है। सरगुजा से लेकर बस्तर तक फैले प्राकृतिक जलप्रपात पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। इन्हीं में से एक है सूरजपुर जिले का प्रसिद्ध रकसगंडा जलप्रपात, जो अपनी शांत और मनमोहक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यह झरना साल भर सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बना रहता है। रेण नदी पर बना यह झरना सूरजपुर जिले के चांदनी-बिहारपुर क्षेत्र में स्थित है। यही इलाका मध्य प्रदेश और बलरामपुर जिले की सीमा से भी जुड़ा हुआ है। भौगोलिक स्थिति के कारण यहां का प्राकृतिक नजारा बेहद खास बन जाता…
CNAP क्या है—यह सवाल इन दिनों टेलीकॉम यूजर्स के बीच चर्चा में है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) भारत में Calling Name Presentation यानी CNAP तकनीक लागू करने की तैयारी कर रहा है। इस नई सुविधा के जरिए अब किसी अनजान नंबर से आने वाले कॉल पर भी कॉल करने वाले व्यक्ति का वेरिफाइड नाम मोबाइल स्क्रीन पर दिखाई देगा। यानी कॉलर का नाम देखने के लिए नंबर सेव करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। CNAP को अक्तूबर 2025 में मंजूरी मिल चुकी है और अप्रैल 2026 तक इसके आम यूजर्स के लिए उपलब्ध होने की संभावना है। मंजूरी मिलने…
CG News: छत्तीसगढ़ में 1 जनवरी 2026 से सभी सरकारी काम ऑनलाइन ही किए जाएंगे. राज्य सरकार ने प्रदेश में ई-ऑफिस के माध्यम से काम करने के लिए सभी विभागों, संभागायुक्त और कलेक्टरों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं. सुशासन और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने ई-ऑफिस प्रणाली अनिवार्य कर दी है. नए साल से ई-ऑफिस अनिवार्य सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने मंत्रालय से लेकर जिले स्तर तक सभी विभागाध्यक्षों, संभाग आयुक्तों और कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि 1 जनवरी 2026 से हर फाइल, नस्ती और डाक का संपादन केवल ई-ऑफिस…
PUC challan Delhi: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई, जिसमें कहा कि सरकार प्रदूषण फैलाने वाले कारकों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगी. इसके साथ ही बैठक में निर्णय लिया गया कि PUC चालान अब माफ नहीं किए जाएंगे. OLA-Uber को लेकर भी बात-चीत की गई है. सीएम रेखा गुप्ता ने प्रदूषण को लेकर बताया, “दिल्ली सचिवालय में प्रदूषण नियंत्रण पर उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. जिसमें कई मुख्य निर्णय लिए गए. वैध पीयूसी के बिना वाहनों पर सख्त चालानी कार्रवाई…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
