Author: RAJ
नई दिल्ली: आज के दिन सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए ₹1,36,210 है. वहीं, चांदी की बात करें तो इसकी कीमत प्रति किलो ₹2,42,100 है. यह जानकारी निवेशकों और गहनों के खरीदारों दोनों के लिए अहम है, क्योंकि कीमतों में इस बढ़ोतरी का असर बाजार और शादी-ब्याह के सीजन पर पड़ सकता है. बहुत से लोग अब गहने खरीदने की योजना को कुछ समय के लिए टालने पर विचार कर रहे हैं, उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कीमतों में कुछ कमी आए. विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग बढ़ने और रुपये की कीमत…
मेष- चंद्रमा आज 04 जनवरी, 2026 रविवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा. आज आपका मन बेचैन रहेगा. किसी बात को लेकर कुछ ज्यादा ही इमोशनल रहेंगे. आज किसी के साथ वाद-विवाद में ना उतरें. स्वजनों और दोस्तों के साथ विवाद हो सकता है. आपका मानभंग होने का प्रसंग ना बनें, इसका ध्यान रखें. नए काम की शुरुआत आज ना ही करें. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है. मित्रों से हानि हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों को किसी का सहयोग नहीं मिलने से मन दु:खी हो सकता है. वृष- चंद्रमा आज 04…
पंचांग : सालों बाद बना महा-संयोग…रविवार को 3 शुभ योगों का मिलन, जानें आपकी किस्मत के लिए क्या है खास
पंचांग : आज 04 जनवरी, 2026 रविवार, के दिन माघ महीने की कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि है. इस दिन पर माता दुर्गा का शासन है. नए प्रोजेक्ट्स की प्लानिंग और चिकित्सा संबंधी कामों के लिए अच्छा दिन है. किसी भी तरह का अन्य बड़ा शुभ काम नहीं करना चाहिए. आज तीन प्रमुख योग रवि पुष्य योग, त्रिपुष्कर योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है. 4 जनवरी का पंचांग विक्रम संवत : 2082 मास : माघ पक्ष : कृष्ण पक्ष प्रतिपदा दिन : रविवार तिथि : कृष्ण पक्ष प्रतिपदा योग : वैधृति नक्षत्र : पुनर्वसु करण : कौलव चंद्र राशि…
Chaitanya Baghel: छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 6 महीने बाद जेल से रिहा हो गए हैं. 3200 करोड़ रुपए के शराब घोटाले में फंसे चैतन्य बघेल को ED ने 18 जुलाई को गिरफ्तार किया था. 2 जनवरी को चैतन्य की जमानत याचिका पर सुनावई करते हुए हाई कोर्ट ने जमानत स्वीकार कर ली. इसके बाद आज 3 जनवरी को चैतन्य रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आ गए हैं. इस दौरान समर्थकों ने फूलमाला पहनाकर और ढोल-नगाड़े बजाकर उनका स्वागत किया. जेल से बाहर आए चैतन्य बघेल चैतन्य बघेल 18 जुलाई से जेल में बंद हैं.…
CG News: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के शिक्षा विभाग में सामने आया फर्जी नियुक्तियों का मामला अब बड़े प्रशासनिक घोटाले की शक्ल ले चुका है. जांच में यह साफ हो गया है कि कूटरचित नियुक्ति आदेशों के सहारे कम से कम 9 लोग शासकीय सेवा में घुसे, वर्षों तक नियमित वेतन उठाया और सिस्टम को भनक तक नहीं लगी. मामले के सामने आते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है. एक फर्जी नियुक्ति से खुला पूरा नेटवर्क जांच की शुरुआत सहायक ग्रेड 3 के पद पर कार्यरत टीकम चंद साहू से हुई. दस्तावेजों में उनकी नियुक्ति राज्य शिक्षा आयोग…
CGPSC Exam Scam: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती परीक्षा 2021 से जुड़े बहुचर्चित घोटाले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने जांच पूरी करते हुए करीब 400 पन्नों की फाइनल चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी है. इस चार्जशीट में कुल 29 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें अधिकारी, उद्योगपति, चयनित अभ्यर्थी और एक कोचिंग संचालक भी शामिल है. CBI का कहना है कि यह पूरा मामला सुनियोजित साजिश के तहत अंजाम दिया गया, जिसमें प्रश्नपत्र लीक से लेकर चयन प्रक्रिया तक गंभीर अनियमितताएं की गईं. कोचिंग संचालक ने करवाई अभ्यर्थियों को विशेष तैयारी CBI की जांच में सामने…
PM Vishwakarma Yojana: देश में कई सरकारी योजनाएं चल रही हैं, जिनका लाभ बड़ी संख्या में लोग उठा रहे हैं. इसी दिशा में केंद्र सरकार ने ‘प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना’ की शुरुआत की है. इस योजना की शुरुआत सितंबर 2023 में की गई थी और इसका संचालन केंद्र सरकार द्वारा किया जा रहा है. आइए जानते हैं कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए कौन लोग पात्र हैं. पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या लाभ मिलते हैं? पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद लाभार्थियों को सबसे पहले कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है. इस ट्रेनिंग में उनके…
CM Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री aविष्णु देव साय दिल्ली दौर पर हैं. इस दौरान उन्होंने BJP के नवीन कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच कई मुद्दों पर अहम चर्चा हुई. साथ ही CM साय ने नितिन नबीन को बधाई भी दी. नितिन नबीन से मिले CM विष्णु देव साय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने दिल्ली दौरे के दौरान बीजेपी मुख्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की. दोनों के बीच छत्तीसगढ़ के कई मुद्दों पर अहम चर्चा हुई. बता दें कि BJP के…
Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 117 दिनों से जेल में हैं. वह प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में जेल में बंद थे. 2 जनवरी को हाई कोर्ट ने जमानत याचिका को स्वीकार किया था, जिसके बाद आज वह 6 महीने बाद जेल से बाहर आने वाले हैं. इसे लेकर पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा कि चैतन्य को बर्थडे पर गिरफ्तार किया था. आज पोते के जन्मदिन पर जेल से बाहर आ रहे हैं. ‘बर्थडे पर किया था गिरफ्तार…’ छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट द्वारा चैतन्य बघेल को जमानत दिए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री…
MP News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में भजिया ठंडी देने पर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि बड़ी संख्या में दोनों पक्षों के लोग इकट्ठा हो गए. इसके बाद भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. वहीं लाठीचार्ज से नाराज होकर जैन समाज ने भी पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. बड़कुल होटल पर नाश्ता करने गए थे व्यापारी पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के कमरिया गेट के पास का है. यहां बीती रात दो व्यापारी नाश्ता करने गए थे. लेकिन नाश्ते में ठंडी भजिया मिलने के कारण होटल कर्मचारियों के साथ…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
