Author: RAJ

Bhopal: प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने RSS की तुलना भगवान शिव से की है. उन्होंने कहा कि महादेव भी विष पीते हैं और राष्ट्र की रक्षा करते हैं. RSS भी विष पीकर राष्ट्र की रक्षा करने में लगा हुआ है. कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने शनिवार को यह बात भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस द्वारा आयोजित सामाजिक सद्भाव बैठक में कही. इस दौरान आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत और मध्यभारत प्रांत संघचालक अशोक पांडेय भी मौजूद रहे. कार्यक्रम में संबोधन के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने RSS की तुलना भगवान भोलेनाथ से करते हुए…

Read More

छत्तीसगढ़ : का सरगुजा जिला अपनी प्राकृतिक सुंदरता और रहस्यमयी पर्यटन स्थलों के लिए पूरे प्रदेश में खास पहचान रखता है। Surguja Tourist Places की बात करें तो यहां ऐसे-ऐसे स्थान हैं, जो पहली नजर में किसी को भी हैरान कर देते हैं और पर्यटकों को बार-बार आने पर मजबूर करते हैं। सरगुजा का सबसे प्रसिद्ध स्थल उल्टा पानी है। यहां पानी की धारा ढलान की बजाय चढ़ान की ओर बहती नजर आती है। इतना ही नहीं, इस जगह पर यदि गाड़ियों को न्यूट्रल में बंद कर दिया जाए, तो वे भी अपने आप ऊपर की ओर लुढ़कने लगती हैं।…

Read More

Indore Water Crisis: भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) ने इंदाैर दूषित पानी मामले में कहा कि यह अत्यंत दुखद और चिंताजनक है कि ‘स्वच्छ शहर’ के रूप में चर्चित इंदौर में दूषित पानी पीने से लगातार मौतें हो रही हैं. खबरों के अनुसार अभी तक 15 लोगों की मृत्यु हो चुकी है. लगातार हो रही मौतें हमारी व्यवस्थागत कमजोरी और वर्षों से ज्ञात कमियों का परिणाम हैं. साथ ही भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट संख्या 3/2019 में इंदौर एवं भोपाल की जलप्रदाय व्यवस्था के बारे में किए गए गंभीर खुलासों और उनकी अनुशंसाओं की…

Read More

CG News: अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस(AICC) ने 5 राज्यों के स्क्रीनिंग कमेटी की घोषणा की है. छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को तमिलनाडु और पुंडुचेरी के लिए स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष बनाए गए हैं. दरअसल, इस साल 2026 में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. जिसमें तमिलनाडु, केरल, असम, पुंडुचेरी और पश्चिम बंगाल शामिल है. जिसको लेकर अब कांग्रेस अभी से तैयारियों में जुट गई है. इसी बीच कांग्रेस ने आगामी चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की घोषणा कर दी है.

Read More

रायपुर : पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी और चाकू से हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस Raipur Police Action से शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की सख्ती एक बार फिर सामने आई है। पहला मामला थाना धरसींवा क्षेत्र का है। प्रार्थी गुलाब सिंह ओडके ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 28 अक्टूबर 2025 को उन्होंने अपनी यामाहा मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 04 NE 0268) वंदना ग्लोबल कंपनी गेट के सामने पार्क कर लॉक किया था। रात में लौटने पर बाइक चोरी हो चुकी थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी…

Read More

 बीजापुर : जिले के थाना बासागुड़ा क्षेत्र में सुरक्षा बलों और माओवादी आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ गगनपल्ली और मुरकीपार के जंगल-पहाड़ी इलाके में हुई, जहां दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग होती रही। इस कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो सशस्त्र माओवादियों को ढेर कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बासागुड़ा क्षेत्र में 10 से 15 माओवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद डीआरजी बीजापुर की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जैसे ही सुरक्षा बल जंगल क्षेत्र में आगे बढ़े, माओवादियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इसके…

Read More

एमसीबी : जिले के झगराखांड थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां एसईसीएल के फिल्टर प्लांट में कार्यरत एक कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली। पंप ऑपरेटर पद पर पदस्थ 35 वर्षीय दिलीप सिंह ने दोपहर करीब 2 बजे पुराने हाजरी घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना से न केवल एसईसीएल कर्मचारियों में, बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है। जानकारी के अनुसार, दिलीप सिंह रोज की तरह सुबह करीब 7 बजे ड्यूटी पर पहुंचे थे। दोपहर में जब वह नजर नहीं आए, तो सहकर्मियों ने उनकी तलाश शुरू…

Read More

रायपुर : समेत छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में इन दिनों कड़ाके की ठंड लोगों को परेशान कर रही है। सुबह और देर रात ठंड का असर सबसे ज्यादा महसूस किया जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छा रहा है, जिससे दृश्यता कम हो रही है और आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इस बीच, Chhattisgarh Weather Update को लेकर मौसम विभाग ने अहम जानकारी साझा की है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। यह सिस्टम समुद्र तल से लगभग 3.1 किलोमीटर ऊपर ऊपरी हवा…

Read More

बिलासपुर : रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ और कंफर्म बर्थ की मांग को देखते हुए एक अहम फैसला लिया है। निजामुद्दीन–रायगढ़–निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12410/12409) में एक अतिरिक्त AC-3 कोच जोड़ने का निर्णय किया गया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को अधिक सुविधा देना और उनकी यात्रा को आरामदायक बनाना है। रेलवे से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 12410 निजामुद्दीन–रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस में यह अतिरिक्त AC-3 कोच 5 जनवरी 2026 से उपलब्ध रहेगा। वहीं, वापसी की सेवा यानी ट्रेन संख्या 12409 रायगढ़–निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस में यह सुविधा 7 जनवरी 2026 से लागू होगी।…

Read More

नई दिल्ली: भारत में हर दिन सुबह 6 बजे तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया जाता है. आज 4 जनवरी 2026 को भी तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं. दुनिया के अलग-अलग कई देशों में टेंशन का माहौल है, जिसका असर कहीं न कहीं फ्यूल के दामों पर भी पड़ता है. अमेरिका और वेनेजुएला में चल रहे तनाव की वजह से पेट्रोल-डीजल के दामों पर भी असर पड़ सकता है. हालांकि अब तक इसका खास असर दिखता नजर नहीं आ रहा है. डायनामिक फ्यूल प्राइसिंग फिलहाल स्थिर है. भारत सरकार द्वारा हर…

Read More