Author: RAJ
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में उत्तर दिशा से आ रही सर्द हवाओं ने एक बार फिर ठंड बढ़ा दी है। बर्फीली हवाओं के असर से प्रदेश के कई इलाकों में तापमान तेजी से नीचे गिर रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट हो सकती है। खासकर सुबह और रात के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जाएगा। फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अंबिकापुर को छोड़कर राज्य के…
नई दिल्ली: आज 5 जनवरी, सोमवार के दिन सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए ₹1,35,810 है. वहीं, चांदी की बात करें तो इसकी कीमत प्रति किलो ₹2,40,900 है. यह जानकारी निवेशकों और गहनों के खरीदारों दोनों के लिए अहम है, क्योंकि कीमतों में इस बढ़ोतरी का असर बाजार और शादी-ब्याह के सीजन पर पड़ सकता है. बहुत से लोग अब गहने खरीदने की योजना को कुछ समय के लिए टालने पर विचार कर रहे हैं, उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कीमतों में कुछ कमी आए. विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग बढ़ने…
नई दिल्ली: आज 5 जनवरी, सोमवार है. आज के पेट्रोल-डीजल के रेट जारी हो चुके हैं. बता दें कि तेल कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे तेल कंपनियां दाम लाइव करती हैं. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹87.67 प्रति लीटर है. अगर आप टंकी फुल कराने जा रहे हैं तो यहां आप अपने शहर के लेटेस्ट रेट चेक कर सकते हैं. कौन तय करता है पेट्रोल-डीजल के रेट: भारत में फ्यूल की कीमतें सेंट्रल अथॉरिटी द्वारा निर्धारित की जाती हैं और देश की कई फैक्टर्स और आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए, किसी कीमत…
पंचांग : आज 05 जनवरी, 2026 सोमवार, के दिन माघ महीने की कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि है. इस तिथि के देवता वायु है, जो धरती पर मौजूद हवा के देवता हैं. यह तिथि नए भवन निर्माण के साथ तीर्थयात्रा करने के लिए अच्छी मानी जाती है. आज सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है. 5 जनवरी का पंचांग विक्रम संवत : 2082 मास : माघ पक्ष : कृष्ण पक्ष द्वितीया दिन : सोमवार तिथि : कृष्ण पक्ष द्वितीया योग : विष्कुंभ नक्षत्र : पुष्य करण : गर चंद्र राशि : कर्क सूर्य राशि : धनु सूर्योदय : 07:16 बजे सूर्यास्त : 05:37…
मेष- 05 जनवरी, 2026 सोमवार के दिन कर्क राशि का चंद्रमा आज आपके लिए चौथे भाव में होगा. नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है. आज सरकारी लाभ होने की संभावना है. व्यापार में लाभ होगा. नौकरी में अधिकारी आपसे खुश रहेंगे. विचारों में शीघ्र ही परिवर्तन होगा. दोपहर बाद मन खोया-खोया रहेगा. किसी काम में नहीं लगेगा. इस समय आप अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं. हो सके तो कुछ देर के लिए आराम करें. परिजनों के साथ शांति से शाम गुजार सकेंगे. वृषभ- 05 जनवरी, 2026 सोमवार के दिन कर्क राशि का चंद्रमा आज आपके लिए तीसरे भाव में…
Bhopal News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा है कि लव-जिहाद जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सबसे पहले प्रयास अपने घर और परिवार से शुरू करने होंगे. यह समझना जरूरी है कि हमारे परिवार की बेटियां किसी अनजान के प्रभाव में कैसे आ जाती हैं, और इसका एक बड़ा कारण परिवार के भीतर संवाद की कमी है. उन्होंने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए तीन स्तरों पर काम करना होगा. भागवत ने कहा कि परिवार में लगातार संवाद बनाए रखना, बेटियों को सतर्कता और आत्मरक्षा के संस्कार देना, और ऐसे अपराध करने वालों…
CG SIR: छत्तीसगढ़ में SIR के पहले चरण का काम पूरा हो गया है. इसके बाद नो-मैपिंग (कैटेगरी-सी) का काम शुरू हो चुका है. यानि जिनके दस्तावेज अधूरे होने की वजह से मतदाता सूची में नाम काट दिए गए हैं, उन्हें नोटिस देने का सिलसिला शुरू हो गया है. अब 1.33 लाख लोगों को नोटिस देने की तैयारी ऐसे में रायपुर की सात विधानसभा में 1 लाख 33053 मतदाताओं को जरूरी दस्तावेज पेश करने के लिए नोटिस दिया जा रहा है. प्रशासन का दावा है कि रोजाना 3 से 5000 मतदाताओं को नोटिस भेज रहे हैं. अभी तक 36 हजार…
Venezuela News: अमेरिका ने वेनेजुएला की राजधानी कराकस में हवाई हमले कर दिए. इसके बाद वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर न्यूयॉर्क लाया गया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मादुरो की हाथ में हथकड़ी और आंखों पर पट्टी बांधे फोटो सोशल मीडिया पर जारी की. मादुरो के न्यूयॉर्क पहुंचने की जानकारी भी डोनाल्ड ट्रंप ने खुद दी है. ट्रंप ने यह भी ऐलान किया है कि अब फिलहाल, वेनेजुएला को अमेरिका चलाएगा. हालांकि ट्रंप की इस कार्रवाई को लेकर कई देशों ने इसकी निंदा करते हुए तनाव कम करने की अपील की है. मादुरो की गिरफ्तारी को लेकर…
Baba Vanga 2026 Predictions: फ्रांसीसी भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस और बुल्गारियन लेडी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी एक बार फिर सही होती दिखाई दे रही है. उन्होंने अपनी भविष्यवाणी में कहा था कि 2026 में वैश्विक स्तर पर बड़े युद्ध होंगे. अमेरिका ने वेनेजुएला की राजधानी कराकस में 3 जनवरी की रात को बड़े पैमाने पर हमला कर दिया. इसके बाद वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को हिरासत में ले लिया. इसकी जानकारी खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर की है. साल 2026 शुरू होते ही दो देशों के बीच हुई सैन्य कार्रवाई ने बाबा वेंगा की…
Raipur: रायपुर नगर पालिक निगम ने टैक्स बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. जोन क्रमांक 8 के राजस्व विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 बड़े बकायादारों के व्यवसायिक परिसरों को ताला लगाकर सीलबंद कर दिया. इन संस्थानों पर नगर निगम का कुल 71 लाख का टैक्स बकाया है. 7 व्यावसायिक परिसर को किया सील इस कार्रवाई का सबसे बड़ा निशाना रायपुरा में पुष्प वाटिका मैरिज गार्डन था. वार्ड नंबर 70 (संत रविदास वार्ड) में मौजूद इस मैरिज गार्डन के मालिक सत्येंद्र बिसेन और इंद्रजीत बिसेन ने कई सालों से कुल ₹45,99,952 का टैक्स नहीं दिया…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
