Author: pankaj
बिलासपुर/तखतपुर। तखतपुर विकासखंड के लिदरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीते लगभग 20 घंटों से बिजली आपूर्ति ठप होने से स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं। भीषण गर्मी के बीच अस्पताल में भर्ती मरीजों, नवजात शिशुओं और प्रसूता महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़े :- इंटरस्टेट पुलिस ऑपरेशन में तनाव! हिरासत और रिहाई से मचा हड़कंप अस्पताल परिसर में पंखे और कूलर बंद पड़े हैं, वहीं पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होने से मरीजों और उनके परिजनों की स्थिति और भी दयनीय हो गई है। गर्मी और उमस के कारण वार्डों में भर्ती…
रायपुर/गुवाहाटी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पुलिस की एक टीम को असम के गुवाहाटी में उस समय हिरासत में ले लिया गया जब वे एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वहां पहुंचे थे। इस घटना के बाद दोनों राज्यों की पुलिस के बीच कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई। यह भी पढ़े :- रायपुर में नाबालिग की बेरहमी से हत्या: कमिश्नरी प्रणाली पर प्रश्नचिन्ह – क्या पुलिस नाकाम, “रायपुर या चाकूपुर” ? जानकारी के अनुसार, टीआई रविंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में चार पुलिसकर्मियों की टीम टिकरापारा थाने में दर्ज करीब 50 लाख रुपये के डिजिटल अरेस्ट ठगी मामले के…
रायपुर। “रायपुर या चाकूपुर” ? राजधानी के हर चौक-चौराहे में सुनने को मिल रहे ताने ” आइये स्वागत है, चाकूबाजों के शहर चाकूपुर में। कारण है हर छोटी बात में चाकूबाजी। क्या बालिग-क्या नाबालिग! लगता है आजकल हर कोई चाकू लेकर ही घर से निकलता है ? यह भी पढ़े :- श्रमिकों के सशक्तिकरण की नई पहल: ‘ई-श्रम साथी’ ऐप लॉन्च, सरकार का बड़ा फोकस कल देर रात राजधानी एक बार फिर चाकूबाजी की जघन्य वारदात से दहल उठी है। सोमवार देर रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पंचशील नगर स्थित जोगी मोहल्ला में बदमाशों ने महज 16 वर्षीय नाबालिग कुश…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा और सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए “ई-श्रम साथी” मोबाइल एप्लीकेशन (छत्तीसगढ़ डिजिटल लेबर चौक) का शुभारंभ किया। मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित श्रम विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचे। यह भी पढ़े :- भारतमाला मुआवजा घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई: 8 ठिकानों पर छापा, 66 लाख नकद और 37 किलो चांदी जब्त मुख्यमंत्री साय ने कहा कि श्रमिक देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव हैं, इसलिए उनके हितों की रक्षा…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़े कथित मुआवजा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य के कई जिलों में छापेमारी की है। रायपुर, अभनपुर, धमतरी और कुरुद सहित कुल 8 ठिकानों पर की गई इस कार्रवाई में भारी मात्रा में नकदी, चांदी और अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं। यह भी पढ़े :- भारतमाला घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के रिश्तेदार के घर ED की रेड, कई जिलों में मुआवजा घोटाले की जांच तेज सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान करीब 66.9 लाख रुपये नकद, 37.13 किलो चांदी की ईंटें व अन्य आभूषण, साथ ही…
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कथित AI जनरेटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रदेश में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में उन्हें पूर्व उपसचिव सौम्या चौरसिया के साथ दिखाए जाने पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है। यह भी पढ़े :- ED जांच पर गरमाई सियासत: अजय चंद्राकर के भाई के घर कार्रवाई पर दीपक बैज का हमला मामले में भिलाई नगर थाना क्षेत्र में FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करने वाले अकाउंट होल्डर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। जिन अकाउंट्स से…
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के परिजनों के यहां हुई ईडी कार्रवाई को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई भारतमाला मामले की जांच से ज्यादा अजय चंद्राकर की आवाज दबाने की कोशिश लगती है। यह भी पढ़े :- भारतमाला मुआवजा घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, धमतरी में कई ठिकानों पर छापेमारी- बड़े खुलासों के संकेत पत्रकारों से चर्चा करते हुए बैज ने कहा कि अजय चंद्राकर विधानसभा में सरकार से तीखे सवाल पूछते रहे हैं और कई मुद्दों पर अपनी ही पार्टी की सरकार…
बिलासपुर। शहर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चलती स्कूटी पर युवाओं की खतरनाक हरकतें नजर आ रही हैं। वीडियो में स्कूटी पर सवार युवक-युवती ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते दिखाई दे रहे हैं, जिसे लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। यह भी पढ़े :- क्या सच में खत्म होने वाला है कलियुग? विष्णु पुराण की भविष्यवाणी ने बढ़ाई चर्चा जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो बिलासपुर-रतनपुर रोड का बताया जा रहा है। हालांकि, वीडियो कब का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो में एक स्कूटी पर तीन युवक-युवती सवार…
सनातन धर्म में मान्यता है कि जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ता है, तब भगवान विष्णु विभिन्न अवतार लेकर धर्म की रक्षा करते हैं। उनके दसवें और अंतिम अवतार के रूप में भगवान कल्कि का उल्लेख किया गया है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, कलियुग के अंतिम चरण में जब पाप, अन्याय और अराजकता चरम पर पहुंच जाएगी, तब भगवान विष्णु कल्कि अवतार धारण करेंगे। यह भी पढ़े :- कल आएंगे 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे विष्णु पुराण और श्रीमद्भागवत पुराण में वर्णन मिलता है कि कल्कि अवतार कलियुग और सतयुग के संधिकाल में प्रकट होंगे। उनका उद्देश्य धर्म की पुनः स्थापना करना…
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम कल बुधवार 29 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने इसकी जानकारी दी है। यह भी पढ़े :- सुकमा जहाँ सड़कें खत्म होती हैं, वहाँ से शुरू होती है उम्मीद की नई किरण उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर बताया कि बुधवार दोपहर 2:30 बजे हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से जारी किए जाएंगे। मंत्री यादव ने कहा कि यह सिर्फ अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की वर्षों की मेहनत, अनुशासन तथा अभिभावकों और शिक्षकों के मार्गदर्शन…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.