Author: pankaj
रायपुर। राजधानी रायपुर में 15 वर्षीय मासूम को कुचलकर फरार होने वाले टैंकर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिससे इलाके में आक्रोश का माहौल था। मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है, जहां 26 मई को सड्डू स्कूल के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ था। तेज रफ्तार पानी के टैंकर ने एलआईजी सेक्टर-01, सड्डू निवासी 15 वर्षीय बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से टैंकर सहित फरार हो गया था। बाद में जांच के दौरान सामने आया कि…
अंबिकापुर। अंबिकापुर में विधायक रामकुमार टोप्पो और नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी के बीच का विवाद अब पुलिस स्टेशन पहुंच गया है। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर ली हैं। पुलिस ने विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों पर गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया है, जबकि नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी के खिलाफ जमानती धाराओं में कार्रवाई की गई है। मामला अंबिकापुर थाना क्षेत्र का है। जब दोनों पक्ष अपनी शिकायतें दर्ज कराने थाने पहुंचे तो विधायक समर्थक और राजस्व निरीक्षक संघ के पदाधिकारियों के बीच थाना परिसर में जमकर नारेबाजी हुई। स्थिति बिगड़ती देख सुरक्षा…
कांकेर। उत्तर बस्तर के कांकेर जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए डम्प से भारी मात्रा में सामग्री बरामद की गई है। यह कार्रवाई ग्राम गट्टाकाल-गोमे के जंगल-पहाड़ी इलाके में की गई, जहां जिला पुलिस, डीआरजी, बीएसएफ और बीडीएस की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए सामान का डम्प बरामद किया गया, जिसमें लाल कपड़े के पैकेट 29 नग (प्रत्येक लगभग 20 मीटर, कुल लगभग 580 मीटर), काले रंग के ढीले कपड़े के टुकड़े…
जगदलपुर। बस्तर जिले के सरगीपाल स्थित सरकारी तेंदूपत्ता गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से करीब एक हजार बोरा तेंदूपत्ता जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही वन विभाग और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार, गोदाम में बड़ी मात्रा में तेंदूपत्ता का भंडारण किया गया था। आग अचानक भड़कने के बाद तेजी से पूरे गोदाम में फैल गई। जब तक राहत और बचाव कार्य शुरू होता, तब तक भारी मात्रा में तेंदूपत्ता जल चुका था। वन विभाग के मुताबिक गोदाम…
बिलासपुर। बिलासपुर के फैमिली कोर्ट परिसर के बाहर एक महिला को उसके पति द्वारा सार्वजनिक रूप से तीन बार “तलाक” बोलकर रिश्ता खत्म करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़े :- BJP Organization Reshuffle : BJP में बड़ा धमाका…! 4 राज्यों में बदले प्रदेश अध्यक्ष…सूची जारी यहां देखें जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी एक मुस्लिम महिला की शादी करीब दो वर्ष पहले शहर के…
नई दिल्ली। उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। नौतपा के दौरान पड़ रही तेज गर्मी ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने हालांकि आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से राहत मिलने की संभावना जताई है। यह भी पढ़े :- US Iran Conflict: होर्मुज स्ट्रेट में फिर बढ़ा तनाव, अमेरिका ने ईरान पर किए ताबड़तोड़ हमले बुधवार को राजस्थान के श्रीगंगानगर में देश का सबसे अधिक 48.2 डिग्री…
US Iran Conflict: होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने ईरान के खिलाफ एक बार फिर सैन्य कार्रवाई तेज कर दी है। अमेरिकी सेना ने रातभर कई सैन्य ठिकानों पर हमले किए, जिन्हें अमेरिकी बलों और व्यावसायिक जहाजों के लिए संभावित खतरा माना जा रहा था। यह भी पढ़े :- दूसरे को कमजोर समझना पड़ सकता है भारी समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, एक अमेरिकी अधिकारी ने नाम सार्वजनिक न करने की शर्त पर बताया कि हमलों के दौरान कई ईरानी ड्रोन को भी मार गिराया गया। अधिकारियों का दावा है कि ये ड्रोन अमेरिकी सेना और समुद्री व्यापार…
आचार्य चाणक्य द्वारा रचित चाणक्य नीति आज भी जीवन को सही दिशा देने वाला महत्वपूर्ण ग्रंथ माना जाता है। इसमें व्यक्ति के व्यवहार, रिश्तों, शिक्षा, धन और जीवन प्रबंधन से जुड़े ऐसे सूत्र बताए गए हैं, जो हर दौर में प्रासंगिक रहते हैं। चाणक्य नीति केवल राजाओं और शासकों के लिए नहीं, बल्कि आम लोगों को भी सफल और संतुलित जीवन जीने की सीख देती है। यह भी पढ़े :- भीषण गर्मी में महिला आरक्षक का सेवा भाव वायरल, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने की तारीफ चाणक्य नीति के अनुसार, किसी भी व्यक्ति को उसकी वर्तमान स्थिति देखकर कमजोर नहीं समझना…
दुर्ग। छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बीच दुर्ग पुलिस की एक महिला जवान ने इंसानियत और कर्तव्यनिष्ठा की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी हर ओर सराहना हो रही है। 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच ड्यूटी पर तैनात महिला नव आरक्षक केशर साहू ने प्यास से बेहाल एक बुजुर्ग महिला की मदद कर मानवता का परिचय दिया। यह भी पढ़े :- MIC बैठक में शहर विकास के कई अहम फैसले, पुरानी निगम बिल्डिंग का होगा रिडेवलपमेंट यह घटना दुर्ग के व्यस्त राजेंद्र पार्क चौक की है, जहां तेज धूप और झुलसा देने वाली गर्मी…
रायपुर। महापौर मीनल चौबे की अध्यक्षता में आज रायपुर नगर निगम की एमआईसी (MIC ) बैठक संपन्न हुई। बैठक में शहर विकास, पेयजल व्यवस्था, निर्माण कार्यों और जनसुविधाओं से जुड़े कुल 18 एजेंडों पर चर्चा कर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। यह भी पढ़े :- Eid-ul-Adha : छत्तीसगढ़ में बकरीद को लेकर नई गाइडलाइन…! अलग-अलग शिफ्ट में होगी नमाज…मस्जिदों में शिफ्ट सिस्टम लागू बैठक के बाद महापौर मीनल चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि जर्जर हो चुकी पुरानी नगर निगम बिल्डिंग के पुनर्विकास की तैयारी की जा रही है। इसके लिए कमर्शियल मॉडल पर परियोजना विकसित करने की योजना बनाई…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
