रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए विशेष अभियान चलाते हुए एक सप्ताह में 154 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की है। अभियान के तहत फरार वारंटियों, आदतन अपराधियों और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों को निशाना बनाया गया।
यह भी पढ़े :- रायपुर पश्चिम जोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 43 वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
पुलिस के अनुसार मध्य जोन में पुलिस उपायुक्त उमेश गुप्ता के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान 61 स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। वहीं सार्वजनिक शांति और सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से 93 संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
थाना-वार कार्रवाई
थाना कोतवाली – 19
थाना गोलबाजार – 18
थाना मौदहापारा – 10
थाना गंज – 36
थाना सिविल लाइन – 25
थाना तेलीबांधा – 34
थाना देवेंद्र नगर – 12
कुल कार्रवाई
स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार – 61
धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार संदिग्ध – 93
कुल व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई – 154
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधों की रोकथाम और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना कमिश्नरेट की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत मिले अधिकारों का प्रभावी उपयोग करते हुए असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
डीसीपी उमेश गुप्ता ने कहा कि अपराधियों और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ऐसे लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है, ताकि नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।



