रायगढ़ : दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज और बढ़ी हुई बिजली दरों के खिलाफ एन.एस.यू.आई. (NSUI) रायगढ़ आगामी 27 जुलाई 2026 को उग्र प्रदर्शन करेगी।
यह भी पढ़े :- Paper Leak Bill : पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला…! 10 साल की जेल…₹10 करोड़ जुर्माना…कैबिनेट ने दी मंजूरी
इस विषय मे बताया nsui अध्यक्ष आरिफ हुसैन ने बताया कि रायगढ़ में युवा कांग्रेस व एनएसयूआई ने मुखर होकर इन मुद्दों पर विरोध दर्ज करायेंगे।
दिल्ली घटना और छात्रों का विरोध दिल्ली में नीट (NEET) परीक्षा में अनियमितताओं और छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस बल प्रयोग व लाठीचार्ज किया गया था। इस कार्रवाई के विरोध में छत्तीसगढ़ के सोमवार को महात्मा गांधी चौक से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया जायेगा।
NSUI के कार्यकर्ता इस प्रदर्शन के माध्यम से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करेगी। वही महंगी बिजली और कटौती का मुद्दा रायगढ़ में लगातार बिजली कटौती, बढ़ी हुई बिजली दरों और स्मार्ट मीटर लगाए जाने का भी कड़ा विरोध किया जायेगा।
इस विरोध रैली को लेकर वर्तमान में हम शहर के आम नागरिकों से समर्थन मांग रहे हैं।
कांग्रेस और छात्र संगठनों ने चेतावनी दी है कि जब तक बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं होता और बढ़ी दरें व स्मार्ट मीटर वापस नहीं लिए जाते, तब तक हमारा चरण बद्ध विरोध जारी रहेगा।



