रायपुर के गुढ़ियारी थाना में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शुभंकर द्विवेदी द्वारा थाने में तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि निर्धारित समय-सीमा के बाद नियम विरुद्ध डीजे बजाए जाने पर पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई को रुकवाने एवं संबंधित व्यक्ति को छोड़ने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।
इसी दौरान कार्रवाई को लेकर शुभंकर द्विवेदी द्वारा थाने में विवाद करते हुए आक्रोशित होकर थाना परिसर में तोड़फोड़ की गई।



