कोरबा। जिले के छुरीकला की रहने वाली नवप्रसूता कविता केंवट का शव जेंजरा मेन रोड के पास एक पेड़ से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।
यह भी पढ़े :- भूपेश बघेल Vs विजय शर्मा! PM आवास पर डिबेट के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ा पोस्टर वार
प्रसव के बाद अस्पताल में भर्ती था नवजात
जानकारी के मुताबिक, कविता को 10 सितंबर को प्रसव के लिए जेंजरा स्थित जीवांश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रसव के बाद नवजात की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल के SNCU/ICU में रखा गया था।
बताया जा रहा है कि सोमवार रात किसी बात को लेकर कविता अपने परिजनों से नाराज हो गई और अस्पताल से बाहर चली गई। उसके वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
सड़क किनारे पेड़ पर मिला शव
मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे जेंजरा मेन रोड के पास ग्रामीणों ने एक महिला का शव पेड़ से लटका देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सरपंच को दी। सरपंच की जानकारी पर कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।




