Author: Shubhra RNN
बालोद, 12 मई। Sewerage Pipeline Accident : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में फुटबॉल ग्राउंड स्थित दास पान ठेला के सामने सीवरेज पाइपलाइन विस्तार कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से 4 मजदूर नाली में दब गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चारों मजदूरों की मौत की आशंका जताई जा रही है। https://raipurnewsnetwork.in/2026/05/12/durg-cylinder-blast/ बताया जा रहा है कि बीएसपी की सीवरेज पाइपलाइन विस्तार परियोजना के तहत इलाके में खुदाई का काम चल रहा था। जेसीबी और चेन माउंट मशीन की मदद से गहरी खुदाई की…
दुर्ग, 12 मई। Durg Cylinder Blast : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। कुम्हारी थाना क्षेत्र के खपरी गांव में सोमवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों में एक चार साल का मासूम बच्चा भी शामिल है। हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और गांव में मातम का माहौल है। जानकारी के मुताबिक खपरी गांव स्थित एक मकान में अचानक जोरदार धमाके के साथ गैस सिलेंडर फट गया। धमाका इतना भयानक था कि देखते ही देखते घर…
हरियाणा, 12 मई। Saas Bahu Dispute : हरियाणा के पानीपत में बहू के पहनावे और पारिवारिक विवाद से परेशान सास-ससुर ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बहू और उसके माता-पिता पर केस दर्ज किया। पानीपत से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां बहू से लगातार विवाद और मानसिक तनाव के चलते एक दंपती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतकों की पहचान राजेश और उनकी पत्नी सुमन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों अपने बेटे की पत्नी के पहनावे और…
रायपुर, 12 मई। Operation Nishchay : रायपुर रेंज पुलिस ने ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत अंतरराज्यीय गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 378.060 किलो गांजा जब्त किया है। पुलिस ने महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद जिलों में नाकेबंदी कर 12 तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की कीमत करीब ₹1.89 करोड़ बताई जा रही है, जबकि 11 वाहनों समेत कुल जब्त संपत्ति की कीमत लगभग ₹1.98 करोड़ है। इस बार तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए बेहद शातिर तरीका अपनाया था। आरोपी खुद को कपड़ा फेरीवाला यानी स्ट्रीट वेंडर बताकर घूम रहे थे। उन्होंने मोटरसाइकिलों की पिछली सीटों…
रायपुर, 12 मई। Laptop Theft : इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब हॉस्टल से एक साथ 15 लैपटॉप चोरी होने की सनसनीखेज वारदात सामने आई। राजधानी रायपुर के सबसे सुरक्षित और वीआईपी माने जाने वाले इलाके नया रायपुर में हुई इस घटना ने संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब छात्र परीक्षा देने के लिए एग्जाम हॉल में मौजूद थे। इसी दौरान एक शातिर चोर ‘मेंटेनेंस वर्कर’ बनकर हॉस्टल में घुसा और खाली कमरों को निशाना बनाते हुए कई लैपटॉप चोरी कर…
Fake Ticket Scam : AI का खतरनाक इस्तेमाल…! नकली IPL टिकट बनाकर लाखों की ठगी…दुर्ग के 4 युवक गिरफ्तार
दुर्ग, 12 मई। Fake Ticket Scam : भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में IPL मैच के दौरान एक बड़े हाईटेक टिकट फ्रॉड का खुलासा हुआ है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चार युवकों को गिरफ्तार किया है, जो AI टूल्स और डिजाइनिंग सॉफ्टवेयर की मदद से नकली IPL टिकट तैयार कर दर्शकों को बेच रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्रीकांत बोरकर, नूतन साहू, राजेंद्र चौधरी और विश्वजीत साहू के रूप में हुई है। ऐसे खुला पूरा खेल मामला तब सामने आया जब लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच…
रायपुर, 12 मई। Scholarship : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ सरकार वनांचल एवं तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर प्रभावी कार्य कर रही है। इसी क्रम में आज नवा रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप ने छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित द्वारा संचालित “छात्रवृत्ति योजना” अंतर्गत 8,631 प्रतिभावान विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से ₹12 करोड़ 26 लाख से अधिक की छात्रवृत्ति राशि वितरित की। वन मंत्री श्री केदार कश्यप का बड़ा संदेश “वनाश्रित परिवारों के बच्चों के सपनों को साकार कर रही हैं…
जांजगीर-चांपा, 12 मई। Watermelon Poisoning : जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम धुरकोट में तरबूज खाने के बाद एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य बच्चों की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 3 अस्पताल में भर्ती घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार बच्चों ने तरबूज और चिकन खाने के बाद अचानक उल्टी-दस्त और तबीयत खराब होने की शिकायत की। हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन एक बच्चे की रास्ते में ही मौत हो गई। बाकी तीन बच्चों…
कोलकाता, 11 मई। CM Suvendu Cabinet : शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक की, जिसमें राज्य के लिए पांच बड़े फैसलों का ऐलान किया गया। बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे और सरकार की प्राथमिकताओं में शासन, सुरक्षा और ‘डबल इंजन सरकार’ के एजेंडे को प्रमुख बताया गया। 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज पश्चिम बंगाल में पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में (CM Suvendu Cabinet) आई भाजपा सरकार ने सबसे बड़ा फैसला आयुष्मान भारत योजना को लागू करने का लिया है। इसके तहत गरीब परिवारों को सालाना 5 लाख…
रायपुर, 11 मई। Kanya Vivah Yojana : राजधानी रायपुर के मठपुरैना क्षेत्र स्थित शासकीय विद्यालय में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम अब विवादों के घेरे में आ गया है। इस आयोजन में कुल 30 जोड़ों का विवाह कराया गया था, जिसमें अर्बन-1 से 25 जोड़े और अर्बन-2 से 5 जोड़े शामिल थे। पहले से विवाहित 2 जोड़ों के शामिल होने का आरोप सूत्रों के अनुसार, अर्बन-2 श्रेणी के 5 जोड़ों में से 2 जोड़े ऐसे पाए गए, जिनकी शादी पहले ही हो चुकी थी। आरोप है कि निरीक्षण और पूछताछ के दौरान यह सामने आया…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
