Author: Shubhra RNN
मनेंद्रगढ़, 15 मई। Jail Scam : छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ उप जेल में जेल प्रहरी द्वारा कैदियों के परिजनों से रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हुआ है। आरोपी प्रहरी को सस्पेंड कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। मनेन्द्रगढ़ उप जेल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में जेल प्रहरी कैदियों के परिजनों से नकद रुपये लेते नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद जेल विभाग में हड़कंप मच गया और आरोपी प्रहरी को तत्काल प्रभाव से…
कौशांबी, 15 मई। Bike Accident : यूपी के कौशांबी में दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक पर सवार 5 युवकों में 4 की मौत हो गई। हादसे से 30 मिनट पहले युवकों ने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट किया था जो अब वायरल हो रहा है। उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे (Bike Accident) ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। एक ही बाइक पर सवार पांच युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गए, जिसमें चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारों में मचा कोहराम…
नई दिल्ली, 15 मई। NEET UG 2026 Update : एनटीए ने नीट यूजी 2026री-एग्जाम की नई तारीख घोषित कर दी है। अब परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित होगी। जानिए एडमिट कार्ड, हेल्पलाइन और जरूरी अपडेट। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी NTA ने NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। परीक्षा रद्द होने के बाद अब एजेंसी ने दोबारा एग्जाम की नई तारीख घोषित कर दी है। NTA के मुताबिक अब NEET UG 2026 की परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। सोशल मीडिया पर दी जानकारी NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते…
नई दिल्ली, 15 मई। Monsoon Update : देशभर में अप्रैल और मई के दौरान लगातार बदलते मौसम और तेज बारिश के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मानसून 2026 को लेकर बड़ी राहतभरी खबर दी है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून इस बार तय समय से पहले भारत में दस्तक दे सकता है। 15 मई तक अंडमान पहुंच सकता है मानसून IMD के अनुसार, मानसून 15 मई तक अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पहुंच सकता है। आमतौर पर मानसून यहां 20 मई के आसपास पहुंचता है, लेकिन इस बार इसकी रफ्तार तेज मानी…
नई दिल्ली, 14 मई। Red Fort Blast Case 2025 : देश की राजधानी नई दिल्ली में हुए चर्चित लाल किला धमाका मामला 2025 मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बड़ा कदम उठाते हुए अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। 10 नवंबर 2025 को हुए इस धमाके से देशभर में हड़कंप मच गया था। अब NIA ने अपनी विस्तृत जांच के बाद 10 आरोपियों को इस आतंकी साजिश में शामिल बताते हुए उनके खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। देश की सुरक्षा पर बड़ा हमला एजेंसी का दावा है कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से राजधानी में दहशत…
कोलकता, 14 मई। Calcutta High Court : ममता बनर्जी को आज कोलकता हाई कोर्ट परिसर में अभूतपूर्व विरोध का सामना करना पड़ा। चुनाव बाद हिंसा से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान अदालत पहुंचीं ममता बनर्जी को कोर्ट रूम से बाहर निकलते समय वकीलों के एक समूह ने घेर लिया। इस दौरान उनके खिलाफ ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए गए और माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विरोध के दौरान धक्का-मुक्की भी हुई, जिससे कुछ देर के लिए हाई कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। ममता बनर्जी खुद इस मामले में अधिवक्ता के रूप में अदालत में…
नई दिल्ली, 14 मई। Voter List Revision 2026 : भारत निर्वाचन आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तीसरे चरण का ऐलान कर दिया है। इस चरण में 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण किया जाएगा। इसमें Delhi भी शामिल है, जहां अंतिम मतदाता सूची 7 अक्टूबर 2026 को जारी होगी। चुनाव आयोग के मुताबिक, तीसरे चरण के बाद हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर लगभग पूरा देश SIR के दायरे में आ जाएगा। इन राज्यों में मौसम और हिमपात की स्थिति को देखते हुए बाद में कार्यक्रम तय किया जाएगा।…
जांजगीर-चांपा, 14 मई। Janjgir Murder Mystery : जांजगीर-चांपा जिले के भवंतरा गांव में हुए सनसनीखेज चौहरे हत्याकांड में पुलिस जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। जिस वारदात से पूरा गांव दहशत में था, उसमें अब परिवार के ही सदस्य का नाम सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक मेदनी प्रसाद कश्यप के बेटे सोना साय कश्यप ने अपने बेटे गोलू के साथ मिलकर इस खौफनाक हत्याकांड की साजिश रची थी। बताया जा रहा है कि चारों की हत्या धारदार हथियार से की गई। मृतकों में मेदनी प्रसाद कश्यप, उनकी पत्नी शांति बाई, नाती पीताम्बर कश्यप और नातिन कुमारी मोगरा शामिल…
रायपुर, 14 मई। CSMCL Scam : छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CSMCL) के ओवरटाइम भुगतान घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (EOW-ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए CDL (Chhattisgarh Distilleries Limited) के वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग) एन. उदय राव को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि ओवरटाइम, बोनस और अतिरिक्त भुगतानों की पूरी बिलिंग उदय राव के निर्देश पर की जा रही थी। कमीशन का बड़ा रैकेट उदय राव पूर्व आबकारी विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी के संपर्क में रहकर काम करता था। अरुणपति त्रिपाठी के निर्देश पर यह राशि कारोबारी अनवर ढेबर तक…
जांजगीर-चांपा, 14 मई। Family Murder Case : जांजगीर-चांपा जिले से एक बेहद सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के भवंतरा गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतकों में बुजुर्ग दंपति और उनके नाबालिग नाती-नातिन शामिल हैं। इस वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात चारों लोग एक निर्माणाधीन मकान में सो रहे थे। गुरुवार सुबह जब ग्रामीणों ने घर के अंदर चारों की लाशें देखीं तो इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
