Author: Shubhra RNN
लखनऊ, 10 मई। BJP Leader Firing : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के एक नेता को बदमाश ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल नेता की पहचान श्याम चेतन तिवारी के रूप में हुई है, जिन्हें इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना बाजारखाला थाना क्षेत्र के मेहंदीगंज इलाके की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि एक युवक को गोली मारकर आरोपी मौके से फरार हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू…
दमोह, 09 मई। Spy Scandal : मध्य प्रदेश के दमोह जिले से सरकारी सिस्टम को हिला देने वाला जासूसी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां खुद कलेक्टर ने अपनी ही ‘जासूसी’ का भंडाफोड़ कर दिया। मामला सामने आने के बाद कलेक्ट्रेट कार्यालय में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव अपने कक्ष में कुछ चुनिंदा अधिकारियों के साथ गोपनीय बैठक कर रहे थे। इस दौरान वे निरीक्षण कार्यक्रम की रणनीति बना रहे थे। खास बात यह थी कि बैठक की जानकारी कमरे से बाहर किसी को नहीं थी। लेकिन तभी कलेक्टर के पास एक…
बलरामपुर 09 मई। BJP MLA Viral Video : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान प्रतापपुर से बीजेपी विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते अधिकारियों और कर्मचारियों पर जमकर भड़क गईं। राजस्व मामलों में देरी और फरियादियों को हो रही परेशानी को लेकर विधायक ने मंच से अफसरों को खरी-खरी सुनाई। उन्होंने कहा कि, पढ़-लिख लेने से कोई जनता से ऊपर नहीं हो जाता। जनता का श्राप बड़े-बड़ों का गुरूर तोड़ देता है। ग्रामीणों ने सुनाई परेशानी 8 मई को वाड्रफनगर ब्लॉक में आयोजित सुशासन तिहार में ग्रामीणों ने विधायक से जमीन सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा और पट्टा जैसे…
जगदलपुर, 09 मई। Naxal Operation : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। BSF जवानों ने घने जंगलों में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के एक बड़े डंप का खुलासा किया है। जानकारी के मुताबिक, जवानों ने टोके ऊपरपारा जंगल में छिपाकर रखे गए हथियार, जिंदा कारतूस और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। भारी मात्रा में हथियार और IED सामग्री जब्त सुरक्षाबलों ने मौके से 315 बोर बंदूक, बीजीएल (BGL), जिंदा कारतूस, डेटोनेटर, IED बनाने की सामग्री बरामद की है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने जंगलों में बड़ी…
महासमुंद, 09 मई। Mahasamund LPG Scam : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में करीब 1.5 करोड़ रुपए के एलपीजी घोटाले का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में प्लांट मैनेजर, खाद्य अधिकारी, सहायक खाद्य अधिकारी और गौरव गैस एजेंसी के संचालक पंकज चंद्राकर को हिरासत में लिया है। पंकज चंद्राकर भाजपा नेता और पूर्व राज्यमंत्री पूरन चंद्राकर के दामाद बताए जा रहे हैं। मामले के सामने आने के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। 6 गैस कैप्सूल से निकाली गई 90 मीट्रिक टन LPG पुलिस जांच में सामने आया है कि मार्च के अंतिम सप्ताह से लेकर 6…
रायपुर, 09 मई। Wall Collapse : राजधानी रायपुर के आमा नाका थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय नगर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। CPS स्कूल रायपुर के पास निर्माण कार्य के दौरान दीवार गिरने से तीन मासूम बच्चियां घायल हो गईं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, निर्माण स्थल पर जेसीबी की मदद से पुरानी दीवार तोड़ी जा रही थी। इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई और पास में खेल रही तीन बच्चियां उसकी चपेट में आ गईं। एक बच्ची का पैर गंभीर रूप से जख्मी हादसे में एक बच्ची का पैर गंभीर रूप…
रायपुर, 09 मई। CG Local Body Election : छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 1 जून को मतदान और 4 जून को परिणाम घोषित किए जाएंगे। राज्य में आचार संहिता लागू हो गई है। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतों के आम एवं उप निर्वाचन का बिगुल बज गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए मतदान की तारीखों का ऐलान कर दिया। राज्य में एक ही चरण में चुनाव होंगे। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए 1 जून 2026 को…
कोलकाता, 08 मई। New CM Suvendu Adhikari : पश्चिम बंगाल में BJP ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 207 सीटें हासिल की हैं। अमित शाह की मौजूदगी में विधायक दल ने शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री चुन लिया है। शनिवार को कोलकाता में शपथ ग्रहण समारोह होगा। कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भाजपा ने पहली बार राज्य में पूर्ण बहुमत हासिल करते हुए इतिहास रच दिया है। पार्टी ने 207 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि सत्ताधारी TMC महज 80 सीटों पर सिमट गई। इसी के साथ भाजपा विधायक दल ने सुवेंदु अधिकारी को…
रायपुर, 08 मई। Raipur Nagar Nigam : 2018 बैच के IAS अधिकारी संबित मिश्रा को रायपुर नगर निगम का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है। IIT कानपुर और JNU से पढ़ाई कर चुके संबित मिश्रा सोमवार से कार्यभार संभालेंगे। प्रशासनिक फेरबदल के बीच राजधानी रायपुर को नया नगर निगम आयुक्त मिल गया है। 2018 बैच के IAS अधिकारी संबित मिश्राअब रायपुर नगर निगम की कमान संभालेंगे। सोमवार से वे औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण करेंगे। उनकी नियुक्ति के बाद निगम दफ्तरों से लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों तक हलचल तेज हो गई है। तेजतर्रार अफसर की नई जिम्मेदारी संबित मिश्रा…
आगरा, 08 मई। IT Inspector Suicide : आगरा के संजय प्लेस स्थित इनकम टैक्स ऑफिस में रिकवरी इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र मौर्य ने 7वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में मानसिक तनाव और पारिवारिक कलह की बात सामने आई है। उत्तर प्रदेश के आगरा से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। इनकम टैक्स विभाग के रिकवरी इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र मौर्य ने गुरुवार देर शाम ऑफिस की सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद विभागीय कर्मचारियों और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। ऑफिस बंद होने के बाद पहुंचे आयकर भवन जानकारी…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
