डेटा सेंटर और AI सेक्टर में बड़ा निवेश
कार्यक्रम में सबसे बड़ा निवेश प्रस्ताव हाइपरनेक्स्ट डाटा सेंटर लिमिटेड की ओर से मिला। कंपनी ने छत्तीसगढ़ में देश का पहला समर्पित डिजास्टर रिकवरी डेटा सेंटर कैंपस स्थापित करने के लिए ₹4,200 करोड़ निवेश का प्रस्ताव दिया है। इससे प्रदेश डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में नई पहचान बना सकेगा। वहीं निवाई लैब्स प्राइवेट लिमिटेड ने AI, GPU इंफ्रास्ट्रक्चर, एडवांस कंप्यूटिंग और सेमीकंडक्टर असेंबली से जुड़ी परियोजनाओं के लिए ₹1,000 करोड़ निवेश का प्रस्ताव दिया है। यह निवेश प्रदेश को भविष्य की तकनीकों के क्षेत्र में मजबूत आधार प्रदान करेगा।टेक्सटाइल और सीमेंट सेक्टर में भी बड़ा दांव
फीग्रेड एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ने सीमेंट क्षेत्र में ₹2,912 करोड़ निवेश का प्रस्ताव दिया है, जिससे करीब 4,000 रोजगार सृजित होंगे। वहीं सरवणा मिल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ₹528 करोड़ की लागत से आधुनिक टेक्सटाइल एवं गारमेंट यूनिट स्थापित करने की योजना प्रस्तुत की है, जिससे लगभग 2,500 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा सौर ऊर्जा उपकरण निर्माण, फार्मा और डेयरी सेक्टर में भी निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जो प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई गति देंगे।गूगल, IBM और अन्य बड़ी कंपनियों से भी हुई चर्चा
हैदराबाद प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री साय और उनके प्रतिनिधिमंडल ने गूगल इंडिया, IBM, पॉलीकैब इंडिया, पेज इंडस्ट्रीज और डेल्टा इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में आईटी, डेटा सेंटर, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मास्यूटिकल्स, एयरोस्पेस, रक्षा और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग जैसे भविष्य के उद्योगों को विशेष रूप से प्रस्तुत किया गया, जिनमें निवेशकों ने खास रुचि दिखाई।

