Author: Shubhra RNN
कोरबा, 30 जून। Hasdeo Dam Dead Body : जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत हसदेव डेम के पास मंगलवार सुबह एक 30 वर्षीय युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही दर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान नंदिनी मेहर (30 वर्ष), पिता नरेश मेहर, निवासी नीलगिरि सिंचाई कॉलोनी, दर्री थाना के पीछे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नंदिनी स्थानीय ब्यूटी पार्लर में काम सीखने…
रायपुर, 30 जून। Contractor Suicide : छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन (JJM) के तहत लंबित भुगतान का मुद्दा अब बड़ा विवाद बनता जा रहा है। राजनांदगांव जिले के छुईखदान क्षेत्र में मिशन से जुड़े एक ठेकेदार गणेश्वर जंघेल की आत्महत्या के बाद निर्माण एजेंसियों में भारी आक्रोश है। एजेंसियों का आरोप है कि लंबे समय से भुगतान नहीं मिलने और बढ़ते कर्ज के कारण ठेकेदारों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। निर्माण एजेंसियों का दावा है कि ठेकेदार ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसमें भुगतान नहीं मिलने और कर्ज के दबाव का उल्लेख…
धमतरी, 30 जून। Dhamtari Viral Video : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से सामने आए एक वायरल वीडियो ने कानून-व्यवस्था और बढ़ते अपराधों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में कुछ युवक एक अन्य युवक को चप्पलों से पीटते, अपमानित करते और जबरन ‘बाप बोल’ कहलवाते नजर आ रहे हैं। पीड़ित युवक बार-बार छोड़ देने की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपी लगातार मारपीट करते रहे और पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही भड़के ग्रामीण जानकारी के मुताबिक मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र…
रायपुर, 29 जून। Mahila Morcha : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से महिला मोर्चा की जिला प्रभारी एवं सहप्रभारियों की नई सूची जारी कर दी गई है। जारी आदेश के अनुसार, प्रदेश संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी संगठनात्मक और राजनीतिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न जिलों के लिए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। महिला मोर्चा के पदाधिकारियों को जिलेवार प्रभारी एवं सहप्रभारी की जिम्मेदारी देकर संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक पहुंच मजबूत करने और महिला कार्यकर्ताओं के…
दुर्ग, 29 जून। Sex Racket Exposed : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। शहर के इंदिरा मार्केट स्थित बंद पड़े जलाराम लॉज की आड़ में कथित रूप से अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। मुखबिर की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसी की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर तीन युवतियों और दो युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया। पुलिस ने मौके से नकदी, मोबाइल फोन, कंडोम पैकेट और अन्य सामग्री भी जब्त की है। बंद लॉज की आड़ में चल रहा था धंधा…
रायपुर, 29 जून। Late Payment Surcharge : बिजली बिल के लेट पेमेंट को लेकर सोशल मीडिया और कुछ समाचार माध्यमों में चल रही ‘दोहरा झटका’ और ‘रोजाना ब्याज’ जैसी खबरों के बीच छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने वाली जानकारी साझा की है। कंपनी ने कहा है कि नई व्यवस्था उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डालने के लिए नहीं, बल्कि उनका आर्थिक भार कम करने के उद्देश्य से लागू की गई है। पहले 1 दिन की देरी पर लगता था पूरे महीने का सरचार्ज पावर कंपनी के अनुसार, पहले यदि कोई उपभोक्ता बिजली…
नई दिल्ली/रायपुर, 28 जून। BJP National Team : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में संगठन और केंद्र सरकार, दोनों स्तरों पर बड़े बदलाव की तैयारी अंतिम दौर में पहुंच गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपनी नई टीम को अंतिम रूप दे चुके हैं और सूत्रों के अनुसार आज या कल नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान किया जा सकता है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे से लौटने के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। युवाओं और नए चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी भाजपा इस बार संगठन…
बिलासपुर, 28 जून। Sewerage Project Bilaspur : छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव रविवार को बिलासपुर दौरे के दौरान बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आए। उन्होंने सरकारी काफिले की बजाय स्कूटी से शहर और आसपास के इलाकों का दौरा कर निर्माणाधीन विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई परियोजनाओं की धीमी रफ्तार पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तय समय-सीमा में काम पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। सीवरेज परियोजना का लिया जायजा डिप्टी सीएम अरुण साव ने निर्माणाधीन अटल पथ, राम सेतु और सीवरेज परियोजना का मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति,…
रायपुर, 28 जून। Private School RTE Fees : आरटीई (शिक्षा का अधिकार) के तहत निजी स्कूलों में पढ़ने वाले आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए बड़ी राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने चार साल से लंबित ₹339.73 करोड़ की राशि जारी कर दी है। यह राशि निजी स्कूलों की फीस भुगतान के लिए दी गई है। स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार, पहली बार आरटीई के लिए एक साथ इतनी बड़ी राशि केंद्र सरकार से मिली है। चार साल से लंबित था भुगतान आरटीई के तहत निजी स्कूलों में कक्षा-1 की 25 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर और…
रायपुर, 28 जून। SBL Energy Limited Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित औद्योगिक विस्फोटक निर्माता एसबीएल एनर्जी लिमिटेड (पूर्व नाम अमीन एक्सप्लोसिव प्राइवेट लिमिटेड) पर अमेरिका ने बड़ा प्रतिबंध लगाया है। अमेरिकी वित्त विभाग (यूएस ट्रेजरी) ने कंपनी, उसके सीईओ आलोक चौधरी सहित आठ व्यक्तियों और संस्थाओं पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। क्या हैं अमेरिका के आरोप? अमेरिकी ट्रेजरी विभाग का आरोप है कि एसबीएल एनर्जी ने वर्ष 2024 से सूडान की टारगेट मल्टी एक्टिविटीज कंपनी (TMAC) को 200 से अधिक खेप में विस्फोटक और उससे संबंधित सामग्री की आपूर्ति की। अमेरिका का दावा है कि…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
