Author: RAJ
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक आदेश जारी कर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी चंदन कुमार (भा.प्र.से. 2011) को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। जारी आदेश के अनुसार चंदन कुमार, जो वर्तमान में विशेष सचिव वित्त विभाग एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
बिलासपुर :- बिलासपुर जिले की पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिले के 130 पुलिस कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस सूची में सब इंस्पेक्टर, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक रैंक के कर्मचारी शामिल हैं, जिन्हें तत्काल प्रभाव से नई थाना और चौकियों में पदस्थ किया गया है। देखिए पूरी लिस्ट –
राज्य के चिन्हांकित 43 जनजातियों और उपजातियों की संस्कृति, परिधान और चित्रकला का प्रदर्शन छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और झारखंड के जनजातीय कलाकार होंगे शामिल सजेगा आदि रंग, परिधान और हाट रायपुर, 11 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की परिकल्पना और निर्देश पर 13 और 14 मार्च 2026 को नवा रायपुर स्थित आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में ’परम्परा से पहचान तक’ – आदि परब – 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, कला और परंपराओं को राष्ट्रीय मंच देने के उद्देश्य से ‘आदि परब-2026’ का भव्य आयोजन किया जा रहा…
जगदलपुर। केंद्र सरकार द्वारा 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त करने के लक्ष्य के बीच बस्तर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) से जुड़े 108 माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें 44 महिला माओवादी भी शामिल हैं। इन सभी पर कुल 3 करोड़ 29 लाख रुपये का इनाम घोषित था। जगदलपुर स्थित शौर्य भवन पुलिस को-ऑर्डिनेशन सेंटर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीजीपी अरुण देव गौतम ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पित माओवादियों से मिली सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर…
बड़े राज्यों को पछाड़कर बना नंबर-वन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी बधाई रायपुर, 11 मार्च 2026/ महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और सशक्तिकरण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उपलब्धि हासिल की है। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (PMMVY) के क्रियान्वयन की फरवरी 2026 की स्टेट-वाइज राष्ट्रीय रैंकिंग में छत्तीसगढ़ ने बड़े राज्यों की श्रेणी में देश में पहला स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। राज्य ने अन्य बड़े राज्यों को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। जारी रैंकिंग के अनुसार छत्तीसगढ़ ने 93.37 प्रतिशत नामांकन, 83.87 प्रतिशत स्वीकृति दर और 93.95…
जगदलपुर । बस्तर में माओवादी हिंसा के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच बुधवार को 108 माओवादी कैडर समाज की मुख्यधारा में लौटेंगे। ‘पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन’ पहल के तहत दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (डीकेएसजेडसी) से जुड़े ये माओवादी जगदलपुर के शौर्य भवन, पुलिस कोऑर्डिनेशन सेंटर, लालबाग में आयोजित कार्यक्रम में आत्मसमर्पण करेंगे। दोपहर दो बजे होने वाले इस कार्यक्रम में पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा बलों के अधिकारी, जिला प्रशासन के प्रतिनिधि और समाज के वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहेंगे। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़कर सामान्य जीवन की ओर कदम बढ़ाएंगे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक समर्पण करने वाले…
रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, एयरफोर्स के विंग कमांडर विपुल यादव ने पुरैना स्थित विधायक विश्राम गृह के बंगला नंबर 79 में अपने बेडरूम के अंदर पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं बताया जा रहा है कि, सुबह सबसे पहले घर में काम करने वाली मेड ने उन्हें फंदे पर…
गैस के दामों में बढ़ोत्तरी से सीधे तौर पर आम जनता और छोटे व्यवसायियों पर अतिरिक्त बोझ- देवलाल नरेटी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, AAP CG केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश में महंगाई बेलगाम- अभिषेक मिश्रा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, AAP CG रायपुर। खाड़ी क्षेत्र में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बने युद्ध जैसे हालातों के बीच विदेशों में फंसे भारतीयों की स्वदेश वापसी पर प्राइवेट एयरलाइंस कंपनियों द्वारा मनमाने किराए वसूले जाने को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी ने सवाल उठाया है कि…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान बालोद जिले में आयोजित स्काउट-गाइड के रोवर-रेंजर जंबूरी कार्यक्रम को लेकर तीखी बहस छिड़ गई। कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने आयोजन में हुए खर्च, टेंडर प्रक्रिया और संभावित अनियमितताओं को लेकर सरकार को घेरा और पूरे मामले की जांच सदन की समिति या विधायकों की कमेटी से कराने की मांग की। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया। प्रश्नकाल में उमेश पटेल ने पूछा कि पहले जारी टेंडर को रद्द कर नया टेंडर क्यों निकाला गया। इस पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…
दुर्ग। स्मृति नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित विद्या विहार कॉलोनी में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मकान में दबिश दी, जहां संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने देह व्यापार का संचालन करने वाली महिला और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया, जबकि मौके पर मौजूद आठ महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार 10 मार्च को सूचना मिली थी कि स्मृति नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित विद्या विहार कॉलोनी के एक मकान में अवैध रूप से देह…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
