Author: RAJ

रायपुर। भाठागांव न्यू बस स्टैंड से बस चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से करीब 10 लाख रुपये कीमत की बस भी बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक प्रार्थी अब्दुल अलीम निवासी डुमतराई ने टिकरापारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह बस ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करते हैं। 6 मार्च 2026 की शाम बस क्रमांक CG-07-E-0782 को चालक ने भाठागांव न्यू बस स्टैंड में खड़ा किया और चाबी चालक सीट के नीचे रखकर घर चला गया। अगले दिन सुबह बस मौके से गायब मिली। रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नवा रायपुर स्थित अपने निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट और छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी को टाटा सिएरा कार उपहार स्वरूप प्रदान की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आकांक्षा को बधाई देते हुए कहा कि हमारी बेटियों ने विश्व कप जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने महिला क्रिकेट टीम के सम्मान और प्रोत्साहन के लिए टाटा मोटर्स द्वारा कार उपहार देने की इस पहल की सराहना की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और राज्य सरकार खेलों को…

Read More

रायपुर/मैनपाट: छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थल मैनपाट (सरगुजा) को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। मैनपाट में पर्यटन सुविधाओं और आवासीय विकास को गति देने के लिए छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल (Housing Board) को 4.80 हेक्टेयर (12 एकड़) भूमि आवंटित की गई है। इस जमीन पर अटल विहार योजना के तहत एक सर्वसुविधायुक्त आधुनिक परिसर का निर्माण किया जाएगा। केरल मॉडल पर आधारित होगा वेलनेस सेंटर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने बताया कि यह परियोजना प्राकृतिक परिवेश को ध्यान में रखकर तैयार की जाएगी। इसमें पर्यटकों के लिए सुरक्षित और किफायती ठहराव…

Read More

रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बिलासपुर से “गौधाम योजना” का शुभारंभ करेंगे, जिसके तहत प्रदेश में 29 गौधामों का उद्घाटन किया जाएगा। राज्य सरकार ने घुमंतू और निराश्रित गौवंश के संरक्षण के लिए बड़ा लक्ष्य तय किया है। योजना के अंतर्गत पूरे छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि, प्रत्येक गौधाम में लगभग 200 गौवंश रखने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि सड़कों पर घूमने वाले और निराश्रित मवेशियों को सुरक्षित आश्रय मिल सके। यह योजना प्रदेश में गौसंरक्षण और पशु प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा…

Read More

रायपुर। ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव का असर अब पूरे देश में दिखने लगा है। एक तरफ जहां पेट्रोल डीजल और LPG गैस सिलेंडर को लेकर किल्लत चल रही है। तो वहीं अब दूसरी ओर देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने अपने फ्लाइट टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। कंपनी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि, ईंधन की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के कारण किराए में यह बढ़ोतरी की जा रही है।  एयरलाइन के अनुसार, यात्रियों से फ्यूल चार्ज के रूप में 425 रुपये से लेकर 2300 रुपये तक अतिरिक्त शुल्क…

Read More

रायपुर।तीज त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है और एक के बाद कई तरह के धार्मिक पर्व आने वाले हैं। जिसे लेकर लोगों में काफी उत्साह है। वहीं19 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरूआत होने जा रही है। ऐसे में आगामी धार्मिक पर्वों को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने मांस-मटन की दुकानों को तीन दिन बंद रखने का आदेश जारी किया है। निगम प्रशासन के अनुसार, निगम क्षेत्र में 20, 27 और 31 मार्च 2026 को मांस-मटन की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। बताया गया है कि 20 मार्च को चैट्रीचंड, 27 मार्च को राम नवमी और 31…

Read More

नई दिल्ली। ईरान इजरायल युद्ध के बीच रसोई गैस की किल्लत झेल रहे भारत को शुक्रवार को ईरान की ओर बड़ी राहत मिली है। ईरान ने भारत को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होकर दो एलपीजी टैंकर ले जाने की इजाजत दे दी है।  बता दें कि आज सुबह ही भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली ने संकेत दिया है कि भारत को दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित रास्ता मिल सकता है। भारत ईरान का दोस्त: मोहम्मद फतहाली पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि भारत ईरान का दोस्त है और…

Read More

रायपुर: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के तीन मेधावी छात्रों को 12 मार्च 2026 को कृषि महाविद्यालय, रायपुर के सेमिनार हॉल में आयोजित एक समारोह में बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा अचीवर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपने-अपने शैक्षणिक वर्षों में कक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित विद्यार्थियों में कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, साजा (बेमेतरा) की प्रथम वर्ष की छात्रा दिलेश्वरी साहू, शहीद गुंडाधूर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, जगदलपुर के द्वितीय वर्ष के छात्र देविदत्त जेना तथा कृषि महाविद्यालय, रायपुर की तृतीय वर्ष की छात्रा अनुष्का चौरसिया शामिल थीं। कार्यक्रम…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के लिए 22 हजार 466 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है। विधानसभा में बजट भाषण के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री  गजेंद्र यादव ने कहा कि यह बजट राज्य में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक, समावेशी और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने शिक्षा को अपनी प्राथमिकताओं में प्रमुख स्थान दिया है। मंत्री  यादव ने कहा कि सरकार का उद्देश्य शिक्षा के माध्यम से राज्य के हर बच्चे को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। इसी…

Read More

रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की विशेष पहल पर राज्य के शासकीय महाविद्यालयों में शिक्षण एवं सहायक सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न शैक्षणिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विभाग द्वारा सहायक प्राध्यापक के 625 पद, ग्रंथपाल के 50 पद तथा क्रीड़ा अधिकारी के 25 पदों सहित कुल 700 पदों पर भर्ती की जाएगी। उच्च शिक्षा विभाग ने भर्ती प्रक्रिया के तहत राज्य शासन के प्रचलित नियमों के अनुसार आरक्षण रोस्टर और विषयवार रिक्तियों का निर्धारण करते हुए उनका विस्तृत रोस्टर ब्रेक-अप भी तैयार कर लिया है। भर्ती प्रक्रिया को…

Read More