Author: RAJ
नई दिल्ली। जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। शीर्ष अदालत ने उनकी उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ नए एफआईआर दर्ज करने पर रोक लगाने और सभी मामलों में एक साथ जमानत देने की मांग की थी। अदालत ने स्पष्ट कहा कि उन्हें कानूनी प्रक्रिया का पालन करना होगा। चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जयमाल्या बागची की डिवीजन बेंच ने सुनवाई के दौरान कहा कि टुटेजा लंबे समय तक सत्ता के करीबी अधिकारी रहे हैं और वर्षों तक उन्होंने सत्ता का लाभ उठाया है। अदालत ने…
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सामने आए अफीम की अवैध खेती मामले में प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। भाजपा नेता विनायक ताम्रकार की गिरफ्तारी के बाद अब उनके परिवार से जुड़ी अवैध संपत्तियों पर भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मंगलवार को जिला प्रशासन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने उनके छोटे भाई बृजेश ताम्रकार के अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया। प्रशासनिक टीम ने जांच के बाद पाया कि बृजेश ताम्रकार द्वारा संचालित सीमेंट पोल बनाने की फैक्ट्री भी अवैध रूप से कब्जाई गई जमीन पर चल रही थी। इसके बाद मौके पर पहुंची टीम…
रायपुर। बहुचर्चित कोयला लेवी घोटाले की जांच में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने बड़ी सफलता हासिल की है। आज विशेष न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम), रायपुर के समक्ष लगभग 1200 पेज का चौथा पूरक चालान पेश किया गया है। चालान में जेल में बंद आरोपी राकेश जैन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी, 420, 384, 467, 468, 471 तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7, 7ए एवं 12 के तहत अभियोजन की कार्यवाही की गई है। जांच के दौरान सामने आया कि अवैध कोयला लेवी की रकम नगद में वसूली जाती…
केंद्रीय बलों की तैनाती का 21,530 करोड़ का बिल: विधानसभा में गरमाई बहस, सरकार से स्पष्ट जवाब की मांग
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती पर हुए खर्च को लेकर केंद्र सरकार द्वारा राज्य से मांगी गई 21,530 करोड़ रुपये की राशि का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने गृह मंत्री विजय शर्मा से इस संबंध में स्पष्ट जवाब मांगते हुए कहा कि इतनी बड़ी राशि का उल्लेख राज्य के बजट में कहीं नहीं है, ऐसे में इसका भुगतान किस मद से किया जाएगा। सदन में डॉ. महंत ने कहा कि 25 जून को केंद्र सरकार की ओर से नोटिस जारी कर राज्य में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दुर्ग और बलरामपुर में सामने आए अफीम की खेती के मामलों का हवाला देते हुए गृह मंत्री विजय शर्मा से इस्तीफे की मांग कर दी। बघेल ने कहा, “अगर गृह मंत्री में थोड़ी भी नैतिकता है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।” भूपेश बघेल ने सदन में कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान ही दो जिलों—दुर्ग और बलरामपुर—में अफीम की खेती का मामला सामने आया है। उन्होंने दावा किया कि 5 मार्च को दुर्ग में इसकी…
रायपुर। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन क्षेत्र में एक गर्भवती महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। आरोपी ने वारदात के दौरान पीड़िता का वीडियो भी बनाया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइन एसीपी रमाकांत साहू ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर स्वर्णभूमि कॉलोनी निवासी गोपाल गोयल के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता के बयान के अनुसार, आरोपी ने उसे घर पर बंधक बनाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और घटना…
रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला सामने आने के बाद अब बलरामपुर जिले के कुसमी क्षेत्र में भी अफीम की खेती पकड़े जाने से प्रदेश की सियासत गरमा गई है। मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “फिर पकड़ी गई अफीम! मैंने पहले ही कहा था कि दुर्ग तो महज पर्दाफाश की शुरुआत थी।” उन्होंने आरोप लगाया कि अफीम सहित सूखे नशे का कारोबार सुनियोजित तरीके से चल रहा है और इसे मुख्यमंत्री व गृहमंत्री…
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले एक के बाद एक सामने आ रहे हैं। दुर्ग जिले के बाद अब बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत त्रिपुरी अंतर्गत घोसरा गांव में करीब 5 एकड़ जमीन पर बड़े पैमाने पर अफीम की अवैध खेती का खुलासा हुआ है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना मिलते ही कुसमी पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आदिवासी की जमीन को लीज पर लेकर झारखंड का एक व्यक्ति अफीम की खेती करवा रहा था।…
रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है। इस भीषण संघर्ष की स्थिति को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने एहतियाती कदम उठाते हुए पश्चिम एशिया में मौजूद राज्य के नागरिकों की सहायता और समन्वय के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार लेखा अजगल्ले, लॉयजन अधिकारी, कार्यालय आवासीय आयुक्त, छत्तीसगढ़ भवन नई दिल्ली को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्हें पश्चिम एशिया क्षेत्र में आवागमन और वहां मौजूद छत्तीसगढ़ के नागरिकों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गई है। सरकार ने…
बिलासपुर। अगर आपके मोबाइल पर भी ट्रैफिक पुलिस के नाम से ई-चालान भरने का मैसेज आता है, तो सावधान हो जाइए। बिलासपुर में साइबर ठगों ने ई-चालान की आड़ में एक ट्रेन मैनेजर के बैंक खाते पर डाका डाला है। शातिर ठगों ने महज 11 मिनट के भीतर उनके क्रेडिट कार्ड से 2.85 लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ित को जब तक ठगी का एहसास हुआ, तब तक उनका खाता खाली हो चुका था। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
