Author: RAJ
रायगढ़। जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र से नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार,घर में पारिवारिक कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान घर के बाहर बैठी नाबालिग बालिका कुछ देर के लिए दिखाई नहीं दी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और संदेह के आधार पर पड़ोस में रहने वाले युवक के घर पहुंचे, जहां बालिका रोते हुए मिली। बालिका ने…
रायपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से पार्टी की छत्तीसगढ़ प्रदेश मीडिया टीम की नई सूची जारी कर दी गई है। इसमें प्रदेश स्तर पर 3 सहसंयोजक, 10 प्रदेश प्रवक्ता और 11 मीडिया पैनलिस्ट की नियुक्ति की गई है। देखें लिस्ट…
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि प्रदेश की माताओं के स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षित मातृत्व के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के क्रियान्वयन में बड़े राज्यों की श्रेणी में छत्तीसगढ़ ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राष्ट्रीय रैंकिंग में छत्तीसगढ़ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 93.37 प्रतिशत नामांकन, 83.87 प्रतिशत स्वीकृति दर तथा 93.95 प्रतिशत शिकायतों के त्वरित समाधान का रिकॉर्ड दर्ज किया है। यह उपलब्धि राज्य में योजना के प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन को दर्शाती है। मुख्यमंत्री साय ने इस सफलता का श्रेय महिला…
छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता ही अफीम की खेती और नशे के कारोबार के सौदागर -उत्तम जायसवाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष,AAP CG रायपुर, 11 मार्च 2026। आज छत्तीसगढ़ में अवैध नशे का कारोबार फल फूल रहा है। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने कहा कि दुर्ग के समोदा में भाजपा नेता द्वारा अफीम की खेती कराया जाना साबित करता है कि भाजपा सरकार नशे की कारोबार को बढ़ावा दे रही है। बिना सरकार के संरक्षण के यह संभव ही नही है। दुर्ग जिले के बाद अब बलरामपुर में इतनी बड़ी मात्रा में नशे की फसल मिलने से प्रदेश में नशे के नेटवर्क…
रायपुर :– अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर ने 10-11 मार्च 2026 को आयोजित दो दिवसीय स्नातकोत्तर अनुसंधान अभिविन्यास कार्यशाला (Post Graduate Research Orientation Workshop) का सफलतापूर्वक समापन किया। संस्थान के रिसर्च सेल द्वारा आयोजित इस पहल का उद्देश्य नैदानिक अभ्यास और वैज्ञानिक जांच के बीच की खाई को पाटना था, जिससे स्नातकोत्तर छात्रों को आधुनिक चिकित्सा अनुसंधान और शैक्षणिक उत्कृष्टता की जटिलताओं से निपटने के लिए आवश्यक उपकरणों से लैस किया जा सके। उद्घाटन सत्र ने इस कार्यक्रम के लिए एक उच्च मानक स्थापित किया, जहाँ प्रतिष्ठित नेतृत्व ने चिकित्सा शिक्षा में अनुसंधान की संरचनात्मक आवश्यकता पर जोर दिया।…
रायपुर, 11 मार्च, 2026 – भारतीय खाद्य निगम (FCI) में हो रहे तकनीक-संचालित बदलावों के साथ, छत्तीसगढ़ ने “भारत के धान के कटोरे” के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत कर लिया है। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा आज जारी किए गए नए आंकड़ों से धान की खरीद में ऐतिहासिक वृद्धि और एक बड़े लॉजिस्टिक बदलाव का खुलासा हुआ है, जिसका उद्देश्य राज्य की खाद्य आपूर्ति श्रृंखला को वैश्विक मानक बनाना है। मूल्य में 100% की वृद्धि: धान खरीद का स्वर्ण मानक छत्तीसगढ़ के किसानों की वित्तीय स्थिति में असाधारण सुधार देखा गया है। पिछले पाँच…
जगदलपुर में ₹3.29 करोड़ के इनामी 108 सशस्त्र माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 44 महिला कैडर भी शामिल रायपुर 11 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर क्षेत्र में माओवादी हिंसा के खिलाफ चल रही मुहिम को एक बड़ी सफलता बताते हुए कहा है कि अब बस्तर में बंदूक नहीं, बल्कि विश्वास की जीत हो रही है। उन्होंने कहा कि जगदलपुर में ₹3.29 करोड़ के इनामी 108 सशस्त्र माओवादी कैडरों द्वारा हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय इस बात का स्पष्ट संकेत है कि बस्तर में शांति, सुशासन और विकास की दिशा में सकारात्मक परिवर्तन हो…
धमतरी। जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कोंडागांव निवासी 20 वर्षीय दशमती नेताम धमतरी के बस स्टैंड के पीछे स्थित हरिओम राइस मिल में काम करती थी। कुछ दिन पहले कमरे में दाल बनाते समय वह आग की चपेट में आ गई थी, जिससे उसका चेहरा और शरीर का कुछ हिस्सा झुलस गया था। इसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल…
रायपुर। रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में कुल 8 किलो 321 ग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की कीमत करीब 4 लाख 16 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देश पर थाना उरला और चौकी रामनगर पुलिस ने नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की। उरला पुलिस को सूचना मिली थी कि बाजार चौक के पास एक युवक गांजा बेचने की फिराक में खड़ा है। पुलिस ने घेराबंदी कर सुमित वर्मा (19) निवासी साई नगर, उरला को पकड़ लिया। उसके पास से 3…
रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को गुम मोबाइल तलाशने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने करीब 20 लाख रुपये कीमत के 100 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके असली मालिकों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार ये मोबाइल उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड, दिल्ली और बिहार सहित विभिन्न राज्यों से बरामद किए गए। मोबाइल मिलने पर उनके मालिकों ने पुलिस का आभार जताया। पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने तकनीकी विश्लेषण और अन्य राज्यों की पुलिस…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
