Author: RAJ
रायपुर/कोरबा : छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा कोरबा जिले के विकासखण्ड- पोंडी-उपरोड़ा के अंतर्गत लेपरा से पोंडी उपरोड़ा तक तान नदी के दायीं तट का कटाव रोकने के लिए बैंक प्रोटेक्शन कार्य हेतु 4 करोड़ 23 लाख 35 हजार रूपए स्वीकृत किए है। योजना का कार्य पूर्ण कराने के लिए जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से मुख्य अभियंता, मिनिमाता (हसदेव) बांगो परियोजना, जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी है। तान नदी कोरबा के आसपास बहने वाली हसदेव नदी की ही सहायक नदी है, जिसका नाम स्थानीय स्तर पर “तान” है। पिछले दिनों छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के ताजा…
रायपुर। तेलंगाना में नक्सल मोर्चे पर बड़ा विकास सामने आया है। सूचनाओं के मुताबिक तेलंगाना स्टेट कमेटी के प्रमुख लीडर कोय्यादी संबय्या उर्फ आजाद समेत कुल 8 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। हालांकि इस सरेंडर की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। आजाद दोनों राज्यों छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में लंबे समय से सक्रिय रहा है, और उस पर 40 लाख रुपए से अधिक का इनाम घोषित है। माओवादी संगठन में वह कई दशकों से रणनीतिक निर्णय लेने वाले प्रमुख नेताओं में शामिल रहा है। सरेंडर करने वालों में तकनीकी टीम इंचार्ज अब्बास नारायण उर्फ रमेश भी शामिल…
रायपुर। लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का नियंत्रण और संचालन अधिकार छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ (CSCS) को सौंप दिया गया है। इस फैसले के साथ अब स्टेडियम का प्रबंधन, रखरखाव और विकास कार्य पूरी तरह संघ की ज़िम्मेदारी होगा। इससे माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में रायपुर में इंटरनेशनल मैच, टी-20 और आईपीएल मुकाबलों की मेज़बानी फिर से शुरू हो सकेगी। सरकार ने तय किए तीन तरह के शुल्क स्टेडियम की लीज के लिए सरकार ने तीन स्तरों पर शुल्क निर्धारित किए हैं– वार्षिक शुल्क: ₹1.50 करोड़ मैच शुल्क: प्रति आईपीएल…
रायपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में ईवीएम में कथित गड़बड़ी के कांग्रेस के आरोपों पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता चुनाव में काम नहीं करते और हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ते हैं, लेकिन जनता ने उन्हें सबक सिखा दिया। कांग्रेस दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाई, फिर भी नेता प्रतिपक्ष बने बैठे हैं। पूर्व सीएम भूपेश बघेल को भी सोचना चाहिए कि उन्होंने संस्थाओं को बर्बाद और बदनाम किया। जहां कांग्रेस की जीत हुई, वहां ईवीएम ठीक कैसे हो गई? धान खरीदी पर शर्मा ने बताया कि इस बार…
रायपुर / बस्तर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की परिकल्पना के अनुसार स्वास्थ्य सेवाओं को बस्तर के सबसे दुर्गम कोनों तक पहुंचाने की अपनी प्रतिबद्धता को “नियद नेल्लानार योजना“ के तहत पूरा किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर घने जंगलों के बीच बसे सुकमा जिले के कोंटा ब्लॉक के चिंतलनार और बुरकापाल जैसे पहुंच विहीन क्षेत्रों में तीन दिवसीय विशाल स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। घने जंगलों के बीच पेड़ की छांव में सजे इस शिविर में वह स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचीं, जिनसे यह अंचल अब तक वंचित था। यह शिविर ग्रामीणों के लिए दोहरी…
IND vs SA 1st Test, Day 2 Live Score: कोलकाता। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन टी-ब्रेक से पहले ही भारत की पहली पारी 189 रनों पर सिमट गई। साउथ अफ्रीका की पहली पारी 159 रनों पर खत्म होने के बाद टीम इंडिया को सिर्फ 30 रनों की मामूली बढ़त मिली। कप्तान शुभमन गिल चोट के कारण बैटिंग के लिए नहीं लौट सके, जिससे भारत को 9 विकेट पर पारी घोषित करनी पड़ी। BCCI ने अपडेट देते हुए कहा कि गिल की गर्दन में ऐंठन है और मेडिकल टीम उनकी निगरानी…
मुंबई। बॉलीवुड में खुशियों की बाढ़ आ गई है। राजकुमार राव और पत्रलेखा ने शादी की चौथी सालगिरह के खास मौके पर बेटी को जन्म दिया। पत्रलेखा ने आज सुबह मुंबई के एक निजी अस्पताल में स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। इस खुशखबरी को राजकुमार ने सोशल मीडिया पर एक प्यारे पोस्ट के जरिए फैंस के साथ साझा किया, जिस पर बधाइयों की बौछार हो रही है। कपल ने जुलाई में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, और अब यह पल उनके लिए दोगुनी खुशी लेकर आया है। राजकुमार ने इंस्टाग्राम पर एक क्यूट पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “हम…
IND vs SA 1st Test, Day 2: कोलकाता : ईडन गार्डन्स में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल जोर-शोर से चल रहा है। पहले दिन भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 159 रन पर समेट दिया था, जिसमें जसप्रीत बुमराह ने 16वां फाइव-विकेट हॉल लिया। आज दूसरे दिन भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 187/8 (61 ओवर) का स्कोर बना लिया है, जो दक्षिण अफ्रीका से 28 रनों की बढ़त है। अक्सर पटेल 15* और जसप्रीत बुमराह 0* पर नाबाद हैं। मार्को जानसेन ने कुलदीप यादव (8) को आउट कर भारत को…
Bihar Election 2025 : पटना/नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जैसे ही पीएम मोदी मुख्यालय पहुंचे, उन्होंने बिहारी अंदाज में गमछा लहराकर उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार जताया। पीएम ने कहा कि यह जीत बिहार के लोगों की है और इस जनादेश ने एनडीए को नए संकल्प और काम करने की शक्ति प्रदान की है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार की जनता ने जंगलराज और कट्टा सरकार की नकारात्मक छवि को धता देते हुए विकास और सुशासन को चुना…
Bihar Assembly Elections 2025: रायपुर। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की प्रचंड जीत पर छत्तीसगढ़ भाजपा में उत्साह का माहौल है। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, साथ ही अन्य वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव परिणामों को बिहार की जनता द्वारा सुशासन और विकास पर विश्वास जताने का ऐतिहासिक जनादेश बताया। सुशासन, विकास और सौहार्द्रता पर बिहार की जनता ने अपनी मुहर लगाई है : देव भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बिहार विधानसभा चुनावों में भाजपानीत एनडीए की शानदार जीत को बिहार के सुशासन मॉडल की ऐतिहासिक जीत कहा है। बिहार के…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
