Author: RAJ
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय परंपराओं और स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली गाथा का सजीव प्रदर्शन शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक एवं जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय में देखने को मिलता है यह एक ऐसा अद्वितीय सांस्कृतिक केंद्र है, जो आधुनिक डिजिटल तकनीकों के माध्यम से भारत के जनजातीय इतिहास को जीवंत करता है। यह संग्रहालय देशभर में स्थापित किए जा रहे 11 जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालयों में से एक है, जिसे 1 नवम्बर 2025 को राष्ट्र को समर्पित किया गया। लगभग 9.75 एकड़ क्षेत्र में फैले और ₹53.13 करोड़ की लागत से विकसित इस संग्रहालय में 650 से अधिक मूर्तियां, आधुनिक…
रायपुर। रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने राजधानी शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए जोन 6 का दौरा किया और वार्ड पार्षदों एवं अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि सफाई सुधार उनकी प्राथमिकता है और सभी घरों से प्रतिदिन शत-प्रतिशत डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण सुनिश्चित किया जाना चाहिए। महापौर ने जोन 6 कार्यालय में नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर, जोन अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता, पार्षदों और रामकी कंपनी के स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सफाई कार्य की वर्तमान स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमित और ठेका…
CG News : रायपुर। प्राकृतिक और जैविक खेती आज की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुकी है। रासायनिक उर्वरकों का उपयोग केवल आवश्यकतानुसार होना चाहिए, और किसानों में इस दिशा में जागरूकता लाना अब समय की मांग है। जल संरक्षण पर भी तुरंत प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है, अन्यथा भविष्य में जल संकट और गंभीर रूप से बढ़ सकता है। यह बातें राज्यपाल रमेन डेका ने आज प्राकृतिक खेती विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन समारोह में व्यक्त की। संगोष्ठी का आयोजन कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा किया गया था। कार्यक्रम…
CG News : रायपुर। पुलिस के विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत नशे के कारोबार पर लगातार नकेल कसने के प्रयास जारी हैं। इसी क्रम में थाना आजाद चौक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गांजा की बिक्री की फिराक में पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से कुल 2.545 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 20,000 रुपये आंकी गई है, जप्त किया गया है। पुलिस के अनुसार, सूचना मिली कि भीम नगर स्थित धोबी तालाब के पास दो व्यक्ति गांजा रखकर बिक्री की फिराक में खड़े हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना आजाद चौक पुलिस टीम ने मौके…
CG News : रायपुर। खमतराई थाना पुलिस ने पिछले छह माह से फरार चल रहे धोखाधड़ी के आरोपी संदीप कुमार कश्यप को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पर आरोप है कि उसने भूटानी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में मैनेजर पद पर रहते हुए करीब 15 लाख रुपये का गबन किया था। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी शिवम भूटानी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 447/2025 धारा 316(3), 318(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। जानकारी के मुताबिक, भूटानी इंटरनेशनल प्रा. लि. स्वच्छता और हाईजीन क्षेत्र में कार्यरत एक कंपनी है, जिसका…
CG News : रायपुर। थाना खमतराई पुलिस को गौवंश तस्करी के मामले में दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। गिरफ्तार आरोपियों में उमेश दावड़े (नागपुर, महाराष्ट्र) और विकास तिवारी (सतना, मध्यप्रदेश) शामिल हैं। दोनों आरोपी 1 नवंबर 2025 को पकड़े गए 24 गौवंश तस्करी प्रकरण के मुख्य आरोपी हैं। जानकारी के अनुसार, प्रार्थी प्रिंस सिंह परमार (26 वर्ष), निवासी कैलाश नगर बीरगांव ने पुलिस को सूचना दी थी कि ट्रक क्रमांक CG 04 JD 9815 में भारी मात्रा में गौवंश की अवैध तस्करी की जा रही है। सूचना के बाद पुलिस ने रावाभाठा मेटल पार्क धनेली…
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में लॉजिस्टिक्स सेक्टर ने आज एक ऐतिहासिक मील का पत्थर पार किया है। नवा रायपुर स्थित मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क (MMLP) से कुल 12,000 मीट्रिक टन कॉपर कॉन्सन्ट्रेट का पहला निर्यात कंसाइनमेंट चीन के लिए रवाना किया गया। इस श्रृंखला की पहली खेप 2,200 मीट्रिक टन की रही, जिसे विशाखापट्टनम पोर्ट के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भेजा जाएगा। मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क अत्याधुनिक कार्गो हैंडलिंग सिस्टम, रेल कनेक्टिविटी और मल्टी-मॉडल इंटीग्रेशन से सुसज्जित है। यह सुविधा मध्य भारत के औद्योगिक और व्यापारिक विकास को वैश्विक स्तर तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभा रही है। राज्य के…
CG Breaking : छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की 61.20 करोड़ रुपए की संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क की है। इस तरह मामले में अब तक कुल 276.20 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। ईडी के रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय ने 10 नवंबर को पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) के तहत यह कार्रवाई की। कुर्क की गई संपत्तियों में 364 आवासीय भूखंड और कृषि भूमि सहित 59.96 करोड़ रुपए मूल्य की अचल संपत्तियां, जबकि 1.24 करोड़ रुपए…
KKR : नई दिल्ली। कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने IPL 2026 में चौथी बार चैंपियन बनने की मजबूत दावेदारी पेश करते हुए ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉटसन को सहायक कोच नियुक्त किया है। 59 टेस्ट, 190 वनडे और 58 T20I में 10,000+ रन व 280+ विकेट लेने वाले वॉटसन 2007 और 2015 वनडे वर्ल्ड कप विजेता रहे हैं। IPL में 12 साल (2008-2020) खेलते हुए 145 मैचों में चार शतक ठोके। हेड कोच अभिषेक नायर के साथ वॉटसन की जोड़ी KKR को नई रणनीति और T20 विशेषज्ञता देने वाली है। KKR के CEO वेंकी मैसूर ने उत्साह जताते हुए कहा, “शेन वॉटसन…
Bihar Election 2025 : पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणामों से पहले पटना जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। चुनाव आयोग के निर्देश पर आदर्श आचार संहिता (MCC) को 16 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है, जिसके तहत किसी भी प्रकार के विजय जुलूस, राजनीतिक सभा, रैली, प्रदर्शन, धरना या डीजे-साउंड सिस्टम के उपयोग पर पूर्ण पाबंदी लगा दी गई है। जिला दंडाधिकारी (DM) ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है, जिसमें मतगणना के दिन या उसके बाद किसी भी तरह की भीड़भाड़…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
