Author: RAJ
रायपुर। राजधानी के कमल विहार क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां हिस्ट्रीशीटर लेडी बदमाश मोनिका सचदेवा और उसके गैंग ने दो छात्राओं और उनके भाई को फ्लैट में बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी महिला ने खुद को पुलिस की महिला SI बताकर धमकाया और गलत कार्य में फंसाने का भय दिखाते हुए पीड़ितों से 25 हजार रुपये जबरन वसूल लिए। पीड़ित छात्राओं और युवक को गैंग ने पूरी रात बंधक बनाकर मारपीट की। घटना के बाद पीड़ितों ने मुजगहन थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें डकैती और छेड़छाड़ सहित कई गंभीर धाराओं में…
IND A vs PAK A: दोहा। एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 8 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ पाकिस्तान शाहीन्स ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की और अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। पाकिस्तान ने अपने पहले मुकाबले में ओमान को हराया था और अब भारत को हराकर अपनी लय बरकरार रखी है। दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला…
Delhi Blast : नई दिल्ली। दिल्ली के लाल किला बम धमाके की जांच में एनआईए को बड़ी सफलता मिली है। जांच एजेंसी ने इस मामले में पहली गिरफ्तारी करते हुए राष्ट्रीय राजधानी से आमिर राशिद अली को गिरफ्तार किया है। धमाके में इस्तेमाल हुई हुंडई i20 कार इसी आमिर के नाम पर रजिस्टर्ड थी। एनआईए ने दिल्ली पुलिस से मामले को अपने हाथ में लेने के बाद व्यापक जांच के दौरान यह सफलता हासिल की। जांच में पता चला है कि आमिर राशिद अली जम्मू-कश्मीर के पंपोर का निवासी है और उसने हमलावर डॉ. उमर नबी के साथ मिलकर लाल…
रायपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल जहां-जहां चुनाव प्रचार के लिए जाते हैं, वहां-वहां राजनीतिक उथल-पुथल या बगावत जैसी स्थिति बन जाती है, यह देश की जनता देख चुकी है। मीडिया से चर्चा में ओपी चौधरी ने कहा कि देशभर की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन, उनके अनथक परिश्रम और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण को निरंतर समर्थन दे रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र से लेकर बिहार…
जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने शहरवासियों के लिए लाखों रुपए के विकास कार्यों की सौगात देते हुए मावली माता मंदिर परिसर में शेड निर्माण सहित कुल 66.25 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत में किरण देव, महापौर संजय पांडे और जनप्रतिनिधियों ने मावली माता की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मावली माता मंदिर प्रांगण में शेड निर्माण की मांग वर्षों से लंबित थी। इसे पूरा करते हुए विधायक किरण देव ने अपनी विधायक निधि से 10 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की और आज इसका विधिवत भूमिपूजन किया।…
रायपुर। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेश मूणत के साथ रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक लेवल एजेंट्स (BLA) और पार्टी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में सांसद ने मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR – Special Intensive Revision) कार्य की रणनीति पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया और कार्यकर्ताओं को सक्रिय होने के लिए प्रेरित किया। बैठक में बृजमोहन ने कहा कि 20 वर्षों में केवल एक बार होने वाला SIR लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। यह केवल चुनावी कार्य नहीं, बल्कि…
रायपुर। भाटापारा के गुरुकुल स्कूल में शनिवार को आयोजित सांसद खेल महोत्सव के ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने बच्चों और युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल में भाग लेना ही असली जीत है, क्योंकि यह जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने का साहस पैदा करता है। कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल का खिलाड़ियों, आयोजकों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। महोत्सव में रस्साकसी, गेड़ी दौड़ और अन्य विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेताओं और प्रतिभागियों को सांसद ने पुरस्कार और प्रशस्तिपत्र…
सोनभद्र। यूपी के सोनभद्र जिले में ओबरा के बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में शनिवार शाम करीब चार बजे एक खदान धंसने से बड़ा हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, कृष्णा माइनिंग स्टोन की इस खदान में काम कर रहे कुल 18 मजदूरों में से तीन के शव बरामद किए गए हैं, जबकि 15 अब भी मलबे में दबे हुए हैं। हादसा ड्रिलिंग के दौरान तब हुआ जब लगभग 150 फीट ऊँचाई से खदान के एक बड़े हिस्से का पहाड़ नीचे गिर गया। मौके पर दो मजदूर सुरक्षित बाहर निकल गए, लेकिन 16 अन्य मजदूरों के दबने की आशंका जताई गई थी।…
National Press Day: रायपुर। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया जगत से जुड़े सभी पत्रकारों, संवाददाताओं और प्रेस कर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है और भारत जैसे विशाल लोकतंत्र में प्रेस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री साय ने अपने संदेश में कहा कि निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता ही लोकतंत्र को सशक्त बनाती है। मीडिया न केवल नागरिकों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है, बल्कि सरकार और समाज के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु की भूमिका भी निभाता है। उन्होंने…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में इंटरकास्ट मैरिज को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। रिटायर्ड अफसर कमल किशोर परवार और उनके परिवार को समाज से बाहर कर देने के मामले में पुलिस ने पनिका समाज के 4 प्रांतीय पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। रिटायर्ड अधीक्षक कमल किशोर परवार ने शिकायत में बताया कि उनके बेटे हितेश परवार ने 4 नवंबर 2024 को साहू समाज की युवती से इंटरकास्ट शादी की। इसी शादी के बाद, पनिका समाज के प्रांतीय पदाधिकारियों ने परवार परिवार को समाज से निष्कासित कर दिया। न उन्हें…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
