Author: RAJ
बस्तर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल ट्रामाडोल की बिक्री करने वाले आरोपी और उनके सप्लायर को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में दोनों के कब्जे से कुल 14 लाख रुपए से अधिक मूल्य की नशीली कैप्सूल बरामद की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गंगामुंडा चौपाटी के पास एक व्यक्ति थैले में नशीली कैप्सूल बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर बोधघाट थाना पुलिस की टीम, नगर पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई के लिए रवाना हुई। टीम ने…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन के नियंत्रक दीपक कुमार अग्रवाल व कलेक्टर डॉ गौरव सिंह निर्देशानुसार प्राप्त सूचना के आधार पर 11 फरवरी की मध्य रात्रि में रायपुर में बड़ी कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर, रावांभाटा स्थित मउरानीपुर लॉजिस्टिक प्रा. लि., पार्किंग नंबर 09 में दबिश देकर 170 बोरियों में रखे लगभग 5,950 किलोग्राम पैक्ड सेफ्रॉन ब्लेंडेड सितार को जब्त किया। जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 25 लाख रुपये बताया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उक्त माल का परिवहन, विक्रय एवं भंडारण किशन यादव एवं रामभरोसे…
कांकेर। जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र में सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा डंप की गई भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और माओवादी साहित्य बरामद हुआ। इस कार्रवाई से भविष्य में संभावित बड़ी नक्सली घटना टल गई। आईजी पी. सुन्दराज के निर्देशन और एसपी कांकेर निखिल राखेचा के मार्गदर्शन में पुलिस और सुरक्षा बलों का नक्सल उन्मूलन अभियान लगातार जारी है। इस अभियान में बीएसएफ डीआईजी ओम प्रकाश और प्रभारी राघवेंद्र सिंह, 94वीं वाहिनी बीएसएफ का भी सहयोग शामिल रहा। 13 फरवरी को डीआरजी/बीएसएफ की संयुक्त टीम ने थाना छोटेबेठिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बीनागुंडा…
कोरबा। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में घरेलू हिंसा की एक गंभीर घटना सामने आई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद के बाद एक व्यक्ति ने गुस्से में अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई उसकी मां और बहन को भी उसने घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना वैष्णोदेवी मंदिर के पास की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक आरोपी का अपनी पत्नी से विवाद हुआ, जिसके बाद उसने पत्नी को कमरे में बंद कर चापड़ से हमला शुरू कर दिया। पत्नी की चीख-पुकार सुनकर उसकी…
रायपुर – बीजेपी नेताओं को असम-बंगाल में जिम्मेदारी पर कांग्रेस का तंज कांग्रेस के पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया ने कहा, ये यहां के कमाऊ पुत्र हैं। जिन्हें जिम्मेदारी मिली है,वे वहां जाकर व्यवस्था संभालेंगे। छत्तीसगढ़ की व्यवस्था सही नहीं है और दूसरे जगह जाकर इस तरह का काम करेंगे। पहले छत्तीसगढ़ को संभालें, उसके बाद दूसरी जिम्मेदारी निभाएं। छत्तीसगढ़ के नेताओं को बैंक का खजाना बताया। कहा,ये एटीएम लेकर नहीं चलते, बल्कि पूरा बैंक लेकर चलते हैं। छत्तीसगढ़ को लूटने का काम किया है,जल-जंगल-जमीन बेच दिए हैं। ये रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जैसे ही हैं। कोंडागांव में हिंसक झड़प पर…
खनिज विभाग के अधिकारी लूटती नदियों का देख रहे हैं तमाशा काँकेर – ताजा तश्वीर काँकेर जिले के चारामा ब्लॉक के बासनवाही महानदी रेत खदान से सामने आई है । जहां पर खनिज विभाग के अधिकारियों की शह पर मजदूरों की जगह चेन माउंटेन मशीनों से नदियों से रेत की लूट होती दिखाई पड़ रही है । किसी भी रेत खदान में मशीनों से रेत खनन की अनुमति नही है । जिसके बाद भी रेत माफिया शासन प्रशासन को ठेंगा दिखाते नजर आ रहे हैं और दिन रात बेतहाशा नदियों से रेत लुटने के काम में लगे हुए हैं ।…
रायपुर :- वैलेंटाइन के मौके पर राजधानी के चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात बजरंगदल और प्रेमी जोड़े के बीच कोई विवाद ना इसलिए मौके पर पुलिस बल तैनात राजधानी के एक दर्जन से अधिक उद्यानो में पुलिस बल मौजूद किसी भी तरह का विवाद ना हो इसलिए सुरक्षा का कड़ा इंतज़ाम गांधी उद्यान , ऊर्जा पार्क , अनुपम गार्डन , दलदल सिवनी गार्डन , कलेक्टरेट गार्डन सहित एक पूरे राजधनी में फिक्स पैकेट
जगदलपुर। जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम के पीछे सड़क किनारे खड़ी एक ब्रेजा कार में एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बोधघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान शोभा राम देहारी के रूप में हुई है, जो नियानार स्थित छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कारपोरेशन के कार्यालय में एसडीओ पद पर पदस्थ थे। वे मूलतः बालोद जिले के निवासी थे और वर्तमान में वृंदावन कॉलोनी में रह रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच…
रायपुर :- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दो दिवसीय प्रवास पर जशपुर एवं रायगढ़ रवाना हुए। रवाना होने से पहले हेलीपैड पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि वे जशपुर में कई सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने धमतरी में 201 बटालियन के जवानों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर गहरा दुख जताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। वही आबकारी विभाग में लगी आग और उस पर दिए गए कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि इतने बड़े पद पर बैठे लोगों को इस…
बालोद: शुक्रवार की रात एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों के चिराग बुझा दिए. बालोद दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग पर जमही टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे खड़े एक अज्ञात ट्रक से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की सीधी भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. कुसुमकसा से लौटते वक्त हुआ हादसा मिली जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार रात करीब 9:00 बजे की है. ग्राम गुजरा निवासी तीन युवक— विनोद हल्बा, प्रशांत हल्बा और हरीश हल्बा एक ही बाइक पर सवार होकर कुसुमकसा से अपने गांव लौट रहे थे. जैसे ही…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
