Author: RAJ

रायपुर :-राजधानी रायपुर में चोरी की वारदातों से परेशान लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। रील्स देखकर ज्वेलरी दुकानों और सूने मकानों को निशाना बनाने वाले शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट की कार्रवाई में कुल 8 मामलों का खुलासा हुआ है और हिस्ट्रीशीटर संजय नेताम समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, नगदी रकम और मोटर सायकल सहित करीब 28 लाख रुपए का माल बरामद किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त क्राइम एंड साइबर स्मृतिक राजनाला की सतत मॉनिटरिंग में की…

Read More

दुर्ग। छावनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए होटल संचालक और दलाल सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पावर हाउस बस स्टैंड स्थित होटल छाया इन में की गई, जहां अचानक हुई छापेमारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह सफल कार्रवाई DIG विजय अग्रवाल के निर्देश पर हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी चित्रा वर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी, जिसमें छावनी सीएसपी प्रशांत सिंह पैकरा सहित थाना स्टाफ के अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल…

Read More

बिलासपुर। शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित कपिल नगर से एक दुखद खबर सामने आई है। 26 वर्षीय आकाश कुमार पंडा, जो रायगढ़ के ग्राम अमलीडीह (घरघोड़ा) के निवासी थे और किराए के मकान में अकेले रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे, ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस के अनुसार, आकाश के दोस्त उससे मिलने गए। कमरे के अंदर से दरवाजा बंद होने और लगातार आवाज देने तथा मोबाइल कॉल के बावजूद कोई जवाब न मिलने पर दोस्तों को आशंका हुई कि कुछ गलत हुआ है। खिड़की से देखने पर आकाश का शव…

Read More

रायपुर। पुलिस द्वारा स्वतः संज्ञान में लेकर की गई त्वरित कार्रवाई में नॉर्थ जोन क्षेत्र के गुढ़ियारी थाना अंतर्गत तीन युवकों को चारपहिया वाहन के शीशे तोड़ने के गंभीर इरादे के साथ पकड़ा गया है। आरोपियों ने घटना को अंजाम देने से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देश पर अपराध रोकथाम, असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में नॉर्थ जोन के थाना प्रभारियों द्वारा लगातार चेकिंग और निगरानी…

Read More

महासमुंद। छत्तीसगढ़ पुलिस की सख्ती और “परित्राणाय साधुनाम्” के संकल्प के बीच महासमुंद जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। खल्लारी थाना में तैनात आरक्षक लाल सिंह बाकरे का नशे में सड़क पर पड़े होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसने पुलिस की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो 9 फरवरी सुबह करीब 11 बजे का बताया जा रहा है। घटना शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से जुड़ी जिला चिकित्सालय मार्ग, मेडिकल कॉलेज मोड़ के पास की है। वीडियो में आरक्षक लड़खड़ाते हुए ठेले के पास सड़क किनारे बैठता है और कुछ ही समय बाद…

Read More

00 भूमि गाइडलाइन दरों में संशोधन के निर्णय के लिए जताया मुख्यमंत्री का आभार रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से कल यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार द्वारा जमीन की गाइडलाइन का पुनर्मूल्यांकन कर उसमें रियायत प्रदान करने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री को गजमाला पहनाकर प्रतिनिधिमंडल ने उनका सम्मान किया। एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि इस निर्णय से रियल एस्टेट क्षेत्र को नई गति मिलेगी तथा आम नागरिकों को भी राहत प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार…

Read More

00 जनजातीय परंपराओं के संरक्षण के साथ बस्तर को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : सीएम साय रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 से 9 फरवरी के बीच छत्तीसगढ़ में आयोजित बस्तर पंडुम को बस्तर की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और जनजातीय विरासत का भव्य उत्सव बताते हुए इससे जुड़े सभी सहभागियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने के साथ-साथ स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रधानमंत्री  मोदी ने कहा कि एक समय बस्तर का नाम आते ही माओवाद, हिंसा और विकास…

Read More

00 मुख्यमंत्री की मौजूदगी में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी विभाग छत्तीसगढ़ और एसटीपीआई के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता 00 राज्य में सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप और इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एंड डेवलपमेंट सेंटर की होगी स्थापना रायपुर। छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है। हमारा लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भी देश में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य को ज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है।आधुनिक अधोसंरचना, प्रभावी ई-गवर्नेंस प्रणाली और निवेश-अनुकूल नीतियों के चलते छत्तीसगढ़ आज आईटी, आईटीईएस एवं इमरजिंग टेक्नोलॉजी आधारित उद्योगों के…

Read More

जांजगीर-चांपा – छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्त चेतावनी के बावजूद प्रदेश में कारों पर खतरनाक स्टंटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में छात्रों द्वारा कार की बोनट पर बैठकर और खिड़कियों से बाहर निकलकर स्टंट करने के तीन नए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई है। पहला मामला जांजगीर-चांपा जिले के जीएलडी स्कूल का है, जहां फेयरवेल पार्टी के दौरान कुछ छात्र कार की बोनट पर बैठकर स्कूल परिसर में एंट्री करते दिखे। इस मामले में पुलिस ने वाहन चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत चालान काटा है। दूसरा…

Read More

राजिम कुंभ कल्प के मुख्य मंच पर आज मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत 283 जोड़ो का विवाह हुआ सम्पन्न… खास बात यह रही को इन जोड़ो में 4 जोड़े आत्मसमर्पित नक्सलियों की थी… जो मुख्य धारा से कभी भटके हुए थे, पारम्परिक रीति रिवाज से बंधन में बंधना उनके लिए सपना सा था… जो अब सरकार के आत्मसमर्पित नीति से जुड़ने के बाद संभव हो पाया… वैदिक मंत्रोचार से विवाह सम्पन्न होने के बाद सुखी दांपत्य के लिए आज समर्पित नक्सली जोड़ो को सीएम विष्णुदेव साय ने वर्चुअल माध्यम से आशीर्वाद दिया… वहीं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, विधायक…

Read More