रायपुर :- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दो दिवसीय प्रवास पर जशपुर एवं रायगढ़ रवाना हुए। रवाना होने से पहले हेलीपैड पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि वे जशपुर में कई सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने धमतरी में 201 बटालियन के जवानों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर गहरा दुख जताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की।
वही आबकारी विभाग में लगी आग और उस पर दिए गए कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि इतने बड़े पद पर बैठे लोगों को इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आग से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है और सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित हैं। इसके अलावा मनरेगा को लेकर कांग्रेस के विरोध पर मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के तहत प्रदेश में काम बेहतर तरीके से चल रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने मजदूरों को 100 दिनों के बजाय 125 दिनों का रोजगार देने का प्रावधान किया है।मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अब मजदूरों को एक सप्ताह के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा और यदि किसी कारण से भुगतान में देरी होती है तो उन्हें अतिरिक्त राशि दी जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मनरेगा के माध्यम से मजदूरों को लगातार रोजगार मिलता रहेगा।
बाइट०विष्णुदेव साय(मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़)


