रायपुर – बीजेपी नेताओं को असम-बंगाल में जिम्मेदारी पर कांग्रेस का तंज
कांग्रेस के पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया ने कहा, ये यहां के कमाऊ पुत्र हैं।
जिन्हें जिम्मेदारी मिली है,वे वहां जाकर व्यवस्था संभालेंगे।
छत्तीसगढ़ की व्यवस्था सही नहीं है और दूसरे जगह जाकर इस तरह का काम करेंगे।
पहले छत्तीसगढ़ को संभालें, उसके बाद दूसरी जिम्मेदारी निभाएं।
छत्तीसगढ़ के नेताओं को बैंक का खजाना बताया।
कहा,ये एटीएम लेकर नहीं चलते, बल्कि पूरा बैंक लेकर चलते हैं।
छत्तीसगढ़ को लूटने का काम किया है,जल-जंगल-जमीन बेच दिए हैं।
ये रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जैसे ही हैं।
कोंडागांव में हिंसक झड़प पर शिवकुमार डहरिया का बयान
कहा,कोंडागांव में जो मक्का प्लांट लगाया गया है, वह लोगों के लिए लगाया गया है।
लेकिन भारतीय जनता पार्टी की व्यवस्था उसे पूरी तरह संचालित नहीं कर पा रही है।
प्लांट में जो प्रोसेसिंग के कच्चे माल आते हैं, उन पर सही ढंग से काम नहीं हो पा रहा है।
आम लोगों की जो नाराजगी है, वह बिल्कुल जायज है।
इसकी पूरी जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी की है।
एक ओर सरकार रोजगार उपलब्ध नहीं करवा पा रही है और जहां रोजगार मिल रहा है, वहां भी व्यवस्था नहीं दे पा रही है। जनता त्रस्त हो है और परेशान भी है।
पिछले कुछ दिनों में हुई हिंसक घटनाओं पर शिवकुमार डहरिया का सरकार पर हमला
कहा,सरकार की कमजोर व्यवस्था के कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं।
जनता के हित में कोई काम नहीं हो रहा है और उनकी बातें नहीं सुनी जा रही हैं।
लोग इसलिए नाराज हैं और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
सरकार को जनता की बात सुननी चाहिए और समस्याओं का निराकरण करना चाहिए।
अगर व्यवस्था नहीं सुधरी तो ऐसे माहौल में लोग काम करना नहीं चाहेंगे।
शांतिप्रिय प्रदेश को भारतीय जनता पार्टी अशांत करने में लगी है।
बाइट०शिव डहरिया (पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता)



