Author: RAJ
कोरबा। जिले में एक डरावनी घटना हुई है, जहां घरेलू झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। बच्चे न होने और पत्नी के कैरेक्टर पर शक के चलते पति ने फावड़े से पत्नी पर हमला कर उसे मार डाला। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया, लेकिन सोमवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना कटघोरा थाना इलाके में हुई। जानिए क्या था पूरा मामला पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गायत्री बस्ती, ढेलवाडीह में रहने वाले तुलसी यादव (37) की शादी करीब 18 साल पहले रंजना यादव (35) से हुई थी। शादी के इतने साल बाद भी दोनों…
कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे ने 2 निरीक्षक, 4-4 एसआई और एएसआई समेत 69 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर आदेश जारी किया है। देखें पूरी लिस्ट –
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले से एक हृदयविदारक खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत अपने नए जीवन की शुरुआत करने जा रहे दर्जनों जोड़ों के साथ बड़ा हादसा हो गया। जनकपुर से रतनपुर जा रही एक तेज रफ्तार बस नागपुर रेलवे स्टेशन के पास अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में जा गिरी, जिससे बस में सवार 54 जोड़े घायल हो गए। चालक-कंडक्टर फरार, तड़पते रहे घायल प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्गा बस की रफ्तार काफी तेज थी। पोड़ी थाना क्षेत्र के नागपुर के पास चालक ने संतुलन खो दिया और बस सड़क किनारे खाई जैसे गड्ढे में जा…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद् की बैठक बुधवार, 11 फरवरी को सुबह 11 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित की जाएगी। बैठक में विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रशासनिक फैसलों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।
रायपुर – केंद्र सरकार की भारत नेट योजना के तीसरे चरण (फेज-थ्री) में प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में आप्टिकल फाइबर केबल पहुंचाई जाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट की सुविधा लोगों को मिलेगी। राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को 3,500 करोड़ का प्रस्ताव भेजा है। इसके साथ प्रदेश में पांच हजार नए मोबाइल टावर भी लगाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। 11,693 ग्राम पंचायतें हैं त्रिस्तरीय पंचायत राज व्यवस्था के तहत 11,693 ग्राम पंचायतें हैं। वर्ष 2024-25 की स्थिति में पहले और दूसरे चरण को मिलाकर भारत नेट परियोजना के तहत राज्य की 9,804 ग्राम पंचायतों को आप्टिकल…
रायपुर – छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मैनपाट महोत्सव 2026 का आयोजन 13 से 15 फरवरी तक किया जाएगा। यह महोत्सव तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी, बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर सहित कई नामी कलाकार होंगे शामिल होंगे। महोत्सव के दौरान एडवेंचर गेम्स, बोटिंग, झूले, भव्य मेला और दंगल जैसे आकर्षक आयोजन भी किए जाएंगे। मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। लंबे समय बाद इस महोत्सव की रौनक फिर से लौटती नजर आ रही है। पिछले कुछ सालों में…
रायपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर दिए गए बयान पर सियासत गरमा गई है. भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए अमित शाह पर दोहरे मापदंड और पद की गरिमा गिराने का आरोप लगाया है. बघेल ने कहा कि सत्ता में रहते हुए अमित शाह कुछ और बोलते थे, अब सत्ता बदलते ही उनकी भाषा और रुख दोनों बदल गए हैं.बघेल ने तंज कसते हुए पूछा कि क्या अमित शाह तब झूठ बोल रहे थे या अब राजनीति के चलते सच से मुंह मोड़ रहे हैं? देश के गृह मंत्री जैसे गरिमामय पद पर बैठकर…
रायपुर। राजधानी रायपुर में कमिश्नरी सिस्टम लागू हुए मात्र 15 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन इस दौरान पुलिस ने अपराधियों पर जबरदस्त शिकंजा कसा है। कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश पर लगातार की जा रही कार्रवाई में सट्टा, गांजा, नशीली गोलियां और अन्य अपराधों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पिछले 15 दिनों में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा चलाने वालों, अंतरराज्यीय गांजा तस्करों, नौकरी के नाम पर ठगी करने वालों, नशीली गोलियां बेचने वालों और लंबे समय से फरार वारंटियों पर सख्त एक्शन लिया। इस दौरान करीब डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य की जब्ती की गई है। कमिश्नरी क्षेत्र…
बिलासपुर। जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और शर्मनाक घटना सामने आई है। एक सौतेले पिता ने अपनी नाबालिग बेटी का लंबे समय से यौन शोषण किया, जिसके परिणामस्वरूप वह गर्भवती हो गई। हाल ही में अस्पताल में उसने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया, जिसके बाद यह पूरा मामला उजागर हुआ। पीड़िता, जो नाबालिग है, पढ़ाई के सिलसिले में दूसरे जिले के एक हॉस्टल में रह रही थी। कुछ दिनों पहले हॉस्टल में खेलते समय उसे अचानक पेट में तेज दर्द हुआ। हॉस्टल प्रशासन ने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच में पता चला कि…
मनेन्द्रगढ़। जिले में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब जनकपुर से रतनपुर स्थित महामाया मंदिर जा रही दुर्गा बस अचानक सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी। बस में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे करीब 54 जोड़े और अन्य यात्री सवार थे। हादसे में बस में मौजूद सभी लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक घटना पोड़ी थाना क्षेत्र के नागपुर रेलवे स्टेशन के पास हुई। बताया जा रहा है कि बस तेज रफ्तार में थी और अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे गहरे गड्ढे में उतर गई। हादसे…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
