Author: RAJ
रायपुर। होली पर्व से पूर्व गन्ना किसानों के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी सामने आई है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित, राम्हेपुर (कवर्धा) द्वारा गन्ना किसानों के लिए 4.73 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। अब तक कुल 14,518 गन्ना किसानों को 51.51 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। नियमित एवं समयबद्ध भुगतान की इस प्रक्रिया से किसानों को आर्थिक संबल मिला है, जिससे वे आगामी कृषि कार्यों की तैयारी सुचारु रूप से कर पा रहे हैं। कलेक्टर एवं कारखाने के प्राधिकृत अधिकारी गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन…
रायपुर। छात्रों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। परीक्षा शुरू होने से पहले ही करीब 1400 से अधिक विद्यार्थियों का ईयर बैक हो गया है, जिसके कारण वे 10वीं और 12वीं बोर्ड की मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि 75 प्रतिशत अटेंडेंस के नियम को सख्ती से लागू किया गया है। कक्षा में 75 प्रतिशत उपस्थिति नहीं होने की वजह से कुल 1413 छात्र परीक्षा नहीं दे पाएंगे। इसमें कक्षा 10वीं के 1063 और कक्षा 12वीं के 350 छात्र शामिल हैं। अब उपस्थिति में सुधार होने पर अगले…
रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को सूखे नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर गांजा तस्करी करते 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तस्करों के पास से 2 लाख से अधिक का गांजा बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी राघवेंद्र सिंह और झम्मन सिंह यूपी के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, रायपुर रेलवे स्टेशन पर गुढ़ियारी पुलिस को गांजा तस्करों के मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस की टीम ने आरोपियों को मौके पर पहुंचकर दबोचा, जिनके कब्जे से 18 किलो गांजा बरमाद किया गया है। इसकी कीमत 2 लाख 88…
रेडियो की विश्वसनीयता और एआई की गति मिलकर जनसेवा को बनायेंगे अधिक सशक्त : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वंदे मातरम के नए गायन संस्करण का पेन ड्राइव लॉन्च किया। मुख्यमंत्री साय ने सभी को विश्व रेडियो दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए आकाशवाणी रायपुर और यूनेस्को को इस खास आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष का विषय ‘रेडियो और एआई’ अत्यंत सामयिक और उपयोगी है। सूचना क्रांति के इस युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग सभी क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में एआई के…
राजनांदगांव :- राजनांदगांव में पुलिस ने हथियार दिखाकर लोगों को डराने-धमकाने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के पास से दो देशी कट्टा, दो पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस वार्ता में किया। पुलिस के अनुसार चीखली थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि पटरी पार क्षेत्र के शंकरपुर वार्ड स्थित कब्रिस्तान के पास कुछ लोग हथियार लहराकर दहशत फैला रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर सात आरोपियों को हिरासत में लिया। तलाशी में…
रायपुर, 13 फरवरी 2026 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में बोर्ड की 15वीं बैठक के पालन प्रतिवेदन तथा नवीन एजेंडों पर चर्चा उपरांत प्रस्तावों को राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड के निर्णय हेतु प्रेषित करने पर सहमति बनी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वन्यजीव हमारी प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं और उनके संरक्षण–संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए सतत निगरानी, अवैध गतिविधियों पर रोक तथा उनकी सुरक्षा के लिए जनभागीदारी को बढ़ावा देने पर जोर दिया। साथ…
धर्मांतरण को लेकर सरकार ने दो वर्ष में 67 मामले दर्ज रायपुर– गृह विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सरकार और अपने 2 साल पूरे होने पर गृह एवं जेल विभाग की उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजना को लेकर महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता की। उनके साथ गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। गृहमंत्री विजय शर्मा ने जानकारी देते बताया कि 2001 से 2023 धर्मांतरण के 38 मामले दर्ज किए गए थे, वहीं 2023-25 में धर्मांतरण के 67 मामले दर्ज हुए हैं । विजय शर्मा ने कहा कि एटीएस थाने के गठन के बाद 2025 में पहला मामला दर्ज…
राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह जी के सतत प्रयासों और जनहितकारी विजन के फलस्वरूप राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि (SDMF) के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए राजनांदगांव जिले में महत्वपूर्ण विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है। शासन द्वारा जिले में तटबंध निर्माण, पुल-पुलिया तथा स्टॉपडैम निर्माण हेतु कुल 5 करोड़ 77 लाख रुपये से अधिक की राशि मंजूर की गई है। राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह जी ने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को देखते हुए शासन के समक्ष इन कार्यों के प्रस्ताव रखे थे। स्वीकृत राशि से…
कोंडागांव। जिले के कोकोड़ी स्थित मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण प्लांट में देर रात ग्रामीणों ने घुसकर जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने प्लांट परिसर में खड़ी कार, ट्रैक्टर समेत कई वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। शुरुआती अनुमान के मुताबिक घटना में करीब 10 से 20 लाख रुपये तक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की और एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों…
रायपुर: आदिम जाति विकास तथा कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम के मुख्य आतिथ्य में बलरामपुर में जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का समापन हुआ। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा बलरामपुर के स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय के खेल मैदान में 10 फरवरी से 12 फरवरी तक इसका आयोजन किया गया था। इस तीन दिवसीय आयोजन में खेल प्रतिभाओं के उत्साह, कौशल और ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। राज्य में पहली बार आयोजित सरगुजा ओलंपिक ग्रामीण और शहरी खिलाड़ियों को अपनी क्षमता और खेल कौशल प्रदर्शित करने का अच्छा मंच प्रदान कर रहा है। इसके जिला स्तरीय…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
