Author: pankaj

बिलासपुर। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर महिला से 1 करोड़ 4 लाख 80 हजार रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को रेंज साइबर थाना बिलासपुर की टीम ने राजस्थान के चुरू जिले से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर लाया गया है। पुलिस, ईडी और सुप्रीम कोर्ट का डर दिखाकर ठगी पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने खुद को पुलिस, ईडी, आरबीआई और सुप्रीम कोर्ट के अधिकारी बताकर महिला को डराया और मानसिक दबाव में लेकर यह ठगी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आया, जिसमें कॉलर…

Read More

महासमुंद। थाना सिंघोड़ा क्षेत्र में जप्त किए गए एलपीजी कैप्सूल से करीब 1.5 करोड़ रुपये की गैस की अवैध निकासी और बिक्री के बड़े मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस प्रकरण में खाद्य अधिकारी अजय कुमार यादव, गौरव गैस एजेंसी संचालक पंकज चंद्राकर और रायपुर निवासी मनीष चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। 6 कैप्सूल से 92 टन गैस गायब जांच में सामने आया है कि सुपुर्दनामे में दिए गए 6 एलपीजी कैप्सूल से लगभग 92 मीट्रिक टन गैस की अवैध निकासी की गई। यह कैप्सूल पहले थाना सिंघोड़ा में जप्त किए गए थे और बाद में ठाकुर…

Read More

संजीव अरोड़ा को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को हुई इस कार्रवाई के बाद पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि लंबी पूछताछ और छापेमारी के बाद ईडी ने यह कदम उठाया। यह भी पढ़े :- पश्चिम बंगाल में विकास के नए दौर की शुरुआत : मुख्यमंत्री साय ने सुवेंदु अधिकारी को दी बधाई सूत्रों के अनुसार, ईडी ने सुबह से ही संजीव अरोड़ा से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू की थी। कार्रवाई के दौरान दस्तावेजों की जांच की गई और कई लोगों से पूछताछ…

Read More

रायपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज शनिवार को नया अध्याय जुड़ गया, जब सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्य में पहली बार भाजपा सरकार के गठन के साथ ही सत्ता परिवर्तन का लंबे समय से देखा जा रहा सपना साकार हुआ। यह भी पढ़े :- देवभोग नगर पंचायत में सीएमओ चेंबर बना अखाड़ा, मारपीट का वीडियो वायरल इस अवसर पर विष्णुदेव साय कोलकाता पहुंचकर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें तथा मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पश्चिम बंगाल…

Read More

लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद। जिले में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान एक भावुक कर देने वाला दृश्य सामने आया, जिसने सरकारी दावों और जमीनी हकीकत के बीच की दूरी को उजागर कर दिया। देवभोग विकासखंड के माड़ागांव में आयोजित कार्यक्रम में विशेष पिछड़ी जनजाति कमार समाज के कई परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना की मांग को लेकर अधिकारियों के सामने दंडवत होते नजर आए। यह भी पढ़े :- देवभोग नगर पंचायत में सीएमओ चेंबर बना अखाड़ा, मारपीट का वीडियो वायरल जानकारी के अनुसार, देवभोग विकासखंड के बरही गांव में रहने वाले कमार जनजाति के परिवार लंबे समय से प्रधानमंत्री आवास योजना के…

Read More

गरियाबंद जिले के देवभोग नगर पंचायत कार्यालय में सीएमओ चेंबर के भीतर हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया है। घटना ने नगर पंचायत की कार्यशैली और कार्यालयीन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह भी पढ़े :- मोहारा में अवैध शराब का बड़ा भंडार पकड़ा, 9 पेटी जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार वायरल वीडियो में नगर पंचायत के एकाउंटेंट संदीप चंद्राकर और कुछ लोगों के बीच जमकर मारपीट होती दिखाई दे रही है। वीडियो में एक व्यक्ति की पगड़ी खींचे जाने का दृश्य भी सामने आया है। वहीं दुष्यंत साहू…

Read More

राजनांदगांव। जिले की मोहारा पुलिस ने अवैध शराब तस्करों पर शिकंजा कसते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कोटरीछापर रोड स्थित मुढ़िया नाले के किनारे डंप की गई 9 पेटी अवैध शराब जब्त कर ली। जब्त की गई शराब मध्य प्रदेश में बनी बताई जा रही है, जिसे अवैध रूप से बेचने के लिए नाले के पास छिपाकर रखा गया था। यह भी पढ़े :- BJP MLA Viral Video : जनता का श्राप गुरूर तोड़ देता है…! अफसरों पर मंच से भड़कीं BJP विधायक शकुंतला…बोलीं- कलम की ताकत से बड़े मत बनिए पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली…

Read More

बिलासपुर । जिले के सीपत क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाल स्थिति एक बार फिर सामने आई है। वर्ष 2018 में करोड़ों रुपये की लागत से तैयार किया गया 100 बिस्तरों का अस्पताल आज तक शुरू नहीं हो सका है। वर्षों से बंद पड़े इस अस्पताल की हालत अब खंडहर जैसी हो चुकी है, जिससे जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। यह भी पढ़े :- शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के नए मुख्यमंत्री, PM मोदी की मौजूदगी में ली शपथ जानकारी के अनुसार, अस्पताल के संचालन में देरी के पीछे स्वास्थ्य विभाग और राजनीतिक स्तर पर लगातार उदासीनता…

Read More

शुभेंदु अधिकारी ने आज पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार का गठन हो गया। यह भी पढ़े :- ऑनलाइन शादी बनी दर्दनाक कहानी: जेठ ने लूटी आबरू, पति ने की खुदकुशी शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट से पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराकर बड़ी राजनीतिक जीत दर्ज की थी। प्रोटोकॉल के तहत ममता बनर्जी को भी शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण भेजा गया था। समारोह में…

Read More

बिलासपुर। वैवाहिक वेबसाइट के जरिए हुई शादी एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। राजस्थान स्थित ससुराल में विवाहिता को कथित तौर पर जेठ की प्रताड़ना और दुष्कर्म का शिकार होना पड़ा। हालात इतने बिगड़े कि बाद में उसके पति ने आत्महत्या कर ली। यह भी पढ़े :- CG Local Body Election : छत्तीसगढ़ में निकाय और पंचायत चुनाव का ऐलान…! लागू हुई आचार संहिता…जानिए पूरा शेड्यूल अब पीड़िता की शिकायत पर बिलासपुर महिला थाना पुलिस ने आरोपी जेठ के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वैवाहिक वेबसाइट से हुई थी पहचान महिला थाना पुलिस के…

Read More