Author: pankaj
नई दिल्ली। देश के बदलते राजनीतिक परिदृश्य और आगामी रणनीति को लेकर विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित होगी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश के अनुसार बैठक में गठबंधन के 23 राजनीतिक दलों ने भाग लेने की पुष्टि की है। जयराम रमेश ने बताया कि कुछ दल अपने-अपने कारणों से इस बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे, लेकिन उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली का विरोध जारी रखने की बात कही है। वहीं तृणमूल कांग्रेस सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने कहा कि गठबंधन साझा उद्देश्य और स्पष्ट इरादों के साथ…
हिंदू धर्म में सभी एकादशियों में निर्जला एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली यह एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विधि-विधान से व्रत और पूजा करने पर वर्षभर की 24 एकादशियों के बराबर पुण्य फल प्राप्त होता है। इस वर्ष निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून 2026, गुरुवार को रखा जाएगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी तिथि का आरंभ 24 जून को रात्रि 8:09 बजे होगा और इसका समापन 25 जून को रात्रि 9:14 बजे होगा। उदया तिथि के आधार पर व्रत 25…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। कोटमी के सराफा कारोबारी प्रदीप सोनी हत्याकांड के बाद उनके भाई को व्हाट्सएप पर धमकीभरा संदेश भेजकर हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह भी पढ़े :- ‘मेरे साथ साजिश हुई, वरना मैं बनता कांग्रेस अध्यक्ष’ : अशोक गहलोत का बड़ा दावा पेंड्रा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी प्रियांशु सिंह को अंबिकापुर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने मृतक के छोटे भाई मनोज सोनी को व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर हत्या की जिम्मेदारी लेने के साथ परिवार को धमकी दी थी। हालांकि, कुछ समय बाद…
जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष बनाना चाहता था, लेकिन साजिश के कारण ऐसा नहीं हो सका। यह भी पढ़े :- TI और युवक के बीच सड़क पर विवाद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रविवार को पत्रकारों से बातचीत में गहलोत ने कहा, “कौन कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनना चाहेगा? जब सोनिया गांधी ने मुझसे कहा था तो क्या मैं मना करता? मुझे लगता है कि मेरे साथ साजिश हुई। मैं स्वयं कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहता था।” गहलोत…
धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र में एक थाना प्रभारी (TI) और युवक के बीच सड़क पर हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात की बताई जा रही है। यह भी पढ़े :- ससुराल से प्रेमी संग गई महिला, शादी से इनकार पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम जानकारी के अनुसार, पुलिस ने देर रात बिना नंबर प्लेट वाली एक बाइक को जांच के लिए रोका। बाइक पर एक दंपती और उनकी छोटी बच्ची सवार थे, जो फिल्म देखकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक चालक युवक और थाना…
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक प्रेम प्रसंग से जुड़ा दुखद मामला सामने आया है। शादी के महज 45 दिन बाद एक नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ ससुराल से चली गई। बताया जा रहा है कि प्रेमी द्वारा विवाह का प्रस्ताव रखने पर महिला ने इनकार कर दिया, जिसके बाद युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना में महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका अस्पताल में उपचार जारी है। यह भी पढ़े :- रायपुर में अंतर्राज्यीय महिला गांजा तस्कर गिरफ्तार, 16 किलो गांजा जब्त पुलिस जांच में सामने आया है कि करीब ढाई वर्ष…
रायपुर। राजधानी रायपुर की टिकरापारा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय महिला गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपिया के कब्जे से 16.434 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 8.21 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। यह भी पढ़े :- अर्थी सज चुकी थी, तभी हिलने लगा शरीर, अस्पताल पर लापरवाही के गंभीर आरोप पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, टिकरापारा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि रावणभाठा मैदान, भाठागांव बस स्टैंड के पास एक महिला अवैध गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रही है। सूचना…
भिलाई/रायपुर। रायपुर के एक निजी अस्पताल से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल द्वारा मृत घोषित किए गए एक युवक के शरीर में अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय हरकत दिखाई देने का दावा परिजनों ने किया है। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़े ;- UP में छत्तीसगढ़ पुलिस टीम पर हमला, ग्रामीणों ने चोर समझकर की पिटाई जानकारी के अनुसार, भिलाई के पुरानी भिलाई स्थित देव बलोदा निवासी रामअवतार रात्रे 3 जून को घर के…
रायपुर/कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में जांच के लिए पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में एक पुलिस जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, रायपुर पुलिस की एक टीम एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एक मामले की जांच के सिलसिले में कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र पहुंची थी। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी सादे लिबास में कार्रवाई के लिए इलाके में पहुंचे थे। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें संदिग्ध समझ लिया।…
Congress Training Camp : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से 21 से 30 जून तक 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित करेगी। यह शिविर अभनपुर स्थित एक रिसॉर्ट में होगा, जिसमें हाल ही में नियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष भाग लेंगे। यह भी पढ़े :- BJP Leader Shot Dead : जबलपुर में बीजेपी नेत्री की संदिग्ध मौत…! घर की गैलरी में चली गोली…अस्पताल में तोड़ा दम…VIDEO शिविर का उद्देश्य जिला अध्यक्षों को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने, संगठनात्मक कार्यप्रणाली की समझ विकसित करने तथा बूथ स्तर तक पार्टी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.
