रायपुर। राज्य शासन ने प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से रायपुर जिले में अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार, संयुक्त कलेक्टर मुकेश कुमार कोठारी को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तिल्दा-नेवरा के पद पर नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़े :- रायपुर में हनीट्रैप का मामला: अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल कर 2.65 लाख रुपये की ठगी, दो महिलाओं पर एफआईआर
वहीं, तिल्दा-नेवरा में एसडीएम के रूप में कार्यरत आशुतोष कुमार देवांगन को आगामी आदेश तक प्रोटोकॉल अधिकारी, रायपुर के पद पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।

उल्लेखनीय है कि 16 अगस्त 2024 को जारी आदेश के तहत आशुतोष कुमार देवांगन को डिप्टी कलेक्टर रायपुर से तिल्दा-नेवरा का एसडीएम बनाया गया था। अब प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए शासन ने उस आदेश में संशोधन करते हुए नई पदस्थापना जारी की है।
यह आदेश कलेक्टर कार्यालय की वित्त शाखा द्वारा जारी किया गया है। प्रशासन का कहना है कि यह बदलाव प्रशासनिक कार्य संचालन को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से किया गया है।



