Author: RNNPARM
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े एक बेहद गंभीर मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। अकलतरा क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहे एक युवक को पाकिस्तान समर्थित स्लीपर सेल का सदस्य होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में आरोपी के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े होने के अहम डिजिटल सबूत मिले हैं। फिलहाल पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है। यह भी पढ़े :- Congress Training Camp : मोदी ने सुधारी योग मुद्राएं…राहुल ने साधी संगठन की नब्ज…! किसकी राजनीति ज्यादा असरदार…? यहां सुनिए VIDEO पंजाब…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के मरवाही थाना क्षेत्र के उषाढ़ गांव में शनिवार को दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात सामने आई। खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले दो अज्ञात बदमाशों ने एक किराना व्यापारी का बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। यह भी पढ़े :- “ऑपरेशन आघात” में बड़ी सफलता: 52 किलो गांजा तस्करी मामले की मुख्य सप्लायर महिला गिरफ्तार जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 11 बजे उषाढ़ गांव निवासी गिरीश यादव अपने घर के गलियारे में आराम कर रहे थे। इसी दौरान ओडिशा नंबर की…
रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत चौकी खरसिया पुलिस ने एंड-टू-एंड कार्रवाई करते हुए 52 किलोग्राम गांजा तस्करी मामले में मुख्य सप्लायर महिला को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़े :- रेलवे तार चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार; लाखों का तांबा तार बरामद अप्रैल माह में पकड़े गए तीन अंतरराज्यीय गांजा तस्करों से पूछताछ के दौरान मिले अहम सुरागों के आधार पर पुलिस ने कंधमाल (ओडिशा) में दबिश देकर महिला आरोपिया सुभद्रा उर्फ…
रायगढ़। थाना घरघोड़ा पुलिस ने रेलवे लाइन के ओएचई (ओवरहेड इक्विपमेंट) और तांबा तार चोरी करने वाले सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी से रेलवे तांबा तार चोरी के तीन मामलों समेत मोटरसाइकिल की डिक्की से नकदी चोरी के एक मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 178 मीटर रेलवे तांबा तार और 3 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। यह भी पढ़े :- Rahul Gandhi in Abhanpur : अभनपुर में राहुल गांधी की ‘पॉलिटिकल क्लास’…! जिलाध्यक्षों को देंगे जीत का मंत्र…उमड़ी भीड़ में धक्का-मुक्की…गेट पर ही रुके…
रायपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज अपने एक दिवसीय दौरे पर राजधानी रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। यह भी पढ़े :- NEET Re Exam : आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी को मिली NEET री-एग्जाम देने की अनुमति…! हाईकोर्ट के आदेश पर कड़ी सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा सेंटर एयरपोर्ट से राहुल गांधी सीधे अभनपुर स्थित अग्रवाल रिसॉर्ट (मंगल भवन) के लिए रवाना हुए, जहां Indian National Congress की ओर से आयोजित 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी शिविर में शामिल…
भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। Bhilai Steel Plant (BSP) कर्मचारी के 22 वर्षीय बेटे ने बंद पड़े स्कूल परिसर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें युवक ने लिखा — “मुझसे नफरत करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद… मेरे शरीर को दफनाया नहीं जाना चाहिए, मेरा दाह-संस्कार किया जाए।” यह भी पढ़े :- ऋषि-मुनियों की अमूल्य विरासत है योग, इसे जीवन का हिस्सा बनाएं- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मृतक की पहचान दीपांशु वर्मा (22) के रूप में हुई है, जो भिलाई के…
रायपुर : 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कबीरधाम जिले के पी. जी. कॉलेज कवर्धा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के रूप में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी शामिल हुए। जहां उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारी, स्कूल-कॉलेज के छात्र छात्राओं और गणमान्य नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिनकी पहल से भारत की सदियों पुरानी हमारी स्वस्थ जीवन शैली की यह कला आज पूरे विश्व में अपनायी जा रही है। 12 वर्ष पूर्व अपने निर्वाचित होते ही उन्होंने योगा दिवस को अंतर्राष्ट्रीय…
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में हजारों नागरिकों, विद्यार्थियों, महिलाओं, युवाओं, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारत की सनातन ऋषि परंपरा का अमूल्य उपहार है, जिसने आज संपूर्ण विश्व को स्वस्थ, संतुलित और शांतिपूर्ण जीवन का मार्ग दिखाया है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने वाली जीवन पद्धति है,…
साइबर ठगों के निशाने पर शिक्षा विभाग: छुरा BEO का मोबाइल हैक, व्हाट्सएप से मांगे जा रहे 35 हजार रुपए
लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद। जिले के छुरा विकासखंड में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जहां ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के.एल. मतावले का मोबाइल फोन हैक कर साइबर ठगों ने ठगी की कोशिश शुरू कर दी है। यह भी पढ़े :- खनन पट्टा दिलाने के नाम पर ठगी, फर्जी वकील की कोर्ट में खुली पोल जानकारी के अनुसार साइबर अपराधियों ने छुरा बीईओ के मोबाइल नंबर को हैक कर उनके नाम और पहचान का इस्तेमाल करते हुए व्हाट्सएप के जरिए लोगों को मैसेज भेजना शुरू कर दिया। इन संदेशों में परिचितों और शिक्षकों से 35 हजार रुपये की मांग की…
रायपुर – राजधानी रायपुर के जिला न्यायालय परिसर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां खुद को हाईकोर्ट का वकील बताकर घूम रहे एक युवक की पोल खुल गई। बार काउंसिल और अधिवक्ताओं की जांच में युवक फर्जी निकला, जिसके बाद उसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। यह भी पढ़े :- Raipur Railway Station Delivery : रायपुर स्टेशन पर दर्दनाक मंजर…! प्लेटफॉर्म पर हुआ प्रसव…नवजात की मौत के बाद रेल मंत्री से कार्रवाई की मांग जानकारी के मुताबिक करीब 20 वर्षीय मनीष कुर्रे काला कोट पहनकर रायपुर जिला न्यायालय परिसर में घूम रहा था…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.