Author: RNNPARM
घर की खूबसूरती बढ़ाने और ताजी हवा के लिए लोग अक्सर बेडरूम में इनडोर पौधे लगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत पौधा या गलत दिशा में रखा पौधा आपकी आर्थिक स्थिति पर भी असर डाल सकता है? वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ पौधे घर में सकारात्मक ऊर्जा और धन लाभ लाते हैं, जबकि कुछ पौधे पैसों की तंगी और नुकसान का कारण बन सकते हैं। बेडरूम में मनी प्लांट रखने से पहले जान लें ये बातें मनी प्लांट को सुख-समृद्धि और धन आकर्षित करने वाला पौधा माना जाता है, लेकिन इसे बेडरूम में रखने के कुछ खास…
रायपुर। केसी वेणुगोपाल (K. C. Venugopal ) ने आज गुरुवार को रायपुर पहुंचकर केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात बनते जा रहे हैं और भाजपा भ्रष्टाचार के मुद्दे पर दोहरी नीति अपना रही है। कांग्रेस जल्द ही जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर बड़ा आंदोलन करेगी। यह भी पढ़े :- देश के लोकतंत्र पर भाजपा का अलोकतांत्रिक चरित्र ज्यादा खतरा – दीपक बैज एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए वेणुगोपाल ने बताया कि पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए देशभर में ‘संगठन सृजन अभियान’ चलाया…
रायपुर । आपातकाल पर भाजपा द्वारा मनाया गया काला दिवस भाजपा की राजनैतिक दिवालियापन को दिखाता है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 1975 में जो आपातकाल लगाया गया था, वह संविधान के आर्टिकल 352 के तहत लगाया गया था। यह भी पढ़े :- सहकारिता सप्ताह को जनआंदोलन बनाने की तैयारी, प्रदेशभर में होंगे विविध आयोजन उस समय देश में जो विपक्षी दल थे, तत्कालीन सरकार के खिलाफ षड्यंत्र कर रहे थे। आंतरिक संकट की स्थिति थी, तब महामहिम राष्ट्रपति ने आपातकाल का घोषणा किया था और एक समय के बाद आपातकाल समाप्त भी कर दिया गया, पूरी तरह…
रायपुर : भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक पूरे देश में सहकारी सप्ताह मनाया जाएगा। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ में भी सहकारिता के माध्यम से समृद्धि, आत्मनिर्भरता और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़े : रायगढ़ में दर्दनाक हादसा: विंडो एसी ब्लास्ट से लगी आग, पिता की मौत, बेटा गंभीर घायल राज्य स्तरीय सहकारी चिंतन शिविर, सहकार मेला, अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस समारोह एवं सहकारी संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री…
रायगढ़। आईटीआई कॉलोनी क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक हादसे में घर में लगी भीषण आग ने एक परिवार को उजाड़ दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घर में लगे विंडो एसी में ब्लास्ट होने के बाद आग तेजी से फैल गई, जिसमें पिता-पुत्र उसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से झुलस गया है और अस्पताल में इलाज जारी है। घटना रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है। आग लगते ही पूरे घर में धुआं और लपटें फैल गईं, जिससे अंदर सो रहे पुरुषोत्तम पटेल और उनके पुत्र…
रायपुर। राजधानी रायपुर ग्रामीण के खरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मांठ में धर्मांतरण से जुड़े विवाद ने तूल पकड़ लिया है। हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी और जबरन धर्म परिवर्तन के प्रयास के आरोप में पुलिस ने दो पास्टरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद मामले ने सामाजिक और राजनीतिक रंग भी ले लिया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम मांठ के निवासी हेमंत मरावी सहित अन्य ग्रामीणों ने खरोरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि रायपुर निवासी पास्टर सुशांत ज्ञानिक और उनका सहयोगी पीयूष पटेल लंबे समय से गांव के आदिवासी मोहल्ले…
भिलाई। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पैसे देने से इनकार करने पर एक बदमाश ने धारदार हथियार से हमला कर युवक को घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह भी पढ़े :- महतारी वंदन योजना में फिर मिलेगा आवेदन का मौका, नई पात्र महिलाओं के लिए जल्द खुलेगा पोर्टल पुलिस के मुताबिक, 23 जून 2026 को प्रार्थी ने सुपेला थाना में शिकायत दर्ज कराई कि वह शाम करीब 4…
रायपुर। महतारी वंदन योजना से वंचित रह गई पात्र महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार जल्द ही योजना का पोर्टल दोबारा शुरू करने जा रही है, जिससे नई पात्र विवाहित महिलाओं को आवेदन करने का अवसर मिलेगा। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं और आगामी दिनों में प्रक्रिया शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। यह भी पढ़े :- PoliceTransfer : छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल… बस्तर रेंज को मिला नया आईजी…बद्रीनारायण मीणा संभालेंगे कमान महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि योजना के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री से…
नारायणपुर। बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में धर्मांतरण को लेकर बहस और तेज होती दिखाई दे रही है। जिले के केरलापाल गांव में ग्रामीणों ने ग्रामसभा के निर्णय के आधार पर गांव के प्रवेश द्वार पर एक सूचना बोर्ड स्थापित किया है, जिसमें बाहरी धर्म प्रचारकों, पादरियों और धर्मांतरण गतिविधियों से जुड़े लोगों के प्रवेश पर रोक लगाए जाने की जानकारी दी गई है। इस कदम के बाद क्षेत्र में धर्मांतरण और आदिवासी परंपराओं के संरक्षण को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। यह भी पढ़े :- कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर पर सियासी घमासान! केदार कश्यप vs सचिन पायलट नारायणपुर मुख्यालय…
रायपुर। अभनपुर में चल रहे कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। इस मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। यह भी पढ़े :- SECL Gevra Project : बड़ा हंगामा…! नपा उपाध्यक्ष गायत्री कंवर सहित कई लोगों पर FIR…गेवरा प्रोजेक्ट में घुसकर रोक दिया काम भाजपा की ओर से कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस के प्रशिक्षण कार्यक्रम पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि जिला अध्यक्षों को ही पार्टी की विचारधारा का प्रशिक्षण देना पड़ रहा है, तो इससे संगठन की स्थिति पर गंभीर प्रश्न खड़े…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.