Author: पंकज विश्वकर्मा
रायपुर। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने आज कांग्रेस संगठन और हालिया घटनाओं पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस अब संगठन के बल पर नहीं, बल्कि मुंह के बल चुनाव लड़ेगी।” कांग्रेस के टैलेंट हंट अभियान पर कटाक्ष करते हुए बोले, “यहां योग्यता नहीं, राज परिवार के प्रति निष्ठा ही असली पात्रता है।” यह भी पढ़े :- नक्सल कमांडरों की मांओं की मार्मिक अपील, बेटो से लौट आने की गुहार चंद्राकर ने कांग्रेस की अनुशासनहीनता समिति पर भी तंज कसा। कहा, “जहां अनुशासन ही नहीं है, वहां समिति क्या करेगी? कांग्रेस में अब एक-दूसरे पर गोलीबारी और डकैती की योजनाएं…
रायपुर/बस्तर.एक तरफ जहां बस्तर के बीजापुर जिले के इंद्रावती नेशनल पार्क में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बड़े कैडर के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है वहीं छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके से नक्सल कमांडरों हिडमा और देवा की मांओ ने अपने बेटों से लौट आने की गुहार लगाई है। यह भी पढ़े :- भूपेश बघेल का सरकार पर बड़ा हमला – बोले, “जातीय विभाजन को सरकार खुद बढ़ावा दे रही है” जहां नक्सल कमांडर हिडमा की मां ने अपनी बोली में कहा कि ” कहाँ पर हो कि आ जाओ कह रही हूं। नही आ रहा है तो मैं कैसे करूँ,कहीं…
रायपुर : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसी भी धर्म के महापुरुष के खिलाफ बयान पूरे छत्तीसगढ़ का अपमान है, लेकिन सरकार मौन है। यह भी पढ़े :- दिल्ली धमाके पर सियासी घमासान: भूपेश बघेल के ट्वीट पर अजय चंद्राकर का तीखा हमला, बोले– कांग्रेस दौर में आतंक पर नीति थी ‘समझौते’ की न मुख्यमंत्री बोले, न गृहमंत्री। बघेल ने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर समाज में विभाजन पैदा कर रही है ताकि जनता का ध्यान महंगाई, बिजली, खाद-बीज और विकास कार्यों की बदहाली से भटकाया जा सके।
रायपुर। दिल्ली में हुए बम धमाके को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के एक्स पोस्ट पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने जोरदार हमला बोला है। चंद्राकर ने कांग्रेस पर आतंकी घटनाओं में समझौतावादी रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मनमोहन सिंह सरकार के समय 26/11 हमले पर पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, क्योंकि दबाव था। वहीं, पुलवामा अटैक के बाद भाजपा सरकार ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की, जो जीरो टॉलरेंस की नीति का प्रतीक है। यह भी पढ़े :- दिल्ली में धमाके के बाद छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट, भीड़भाड़ वाले इलाकों में सख्त निगरानी दिल्ली ब्लास्ट…
रायपुर। दिल्ली में लाल किले के पास कार में हुए धमाके में 9 लोगों की मौत के बाद पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इस घटना के बाद छत्तीसगढ़ में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी रायपुर समेत सभी जिलों में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मॉल, होटल और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन जांच की जा रही है। यह भी पढ़े :- महासमुंद: 60 किलो गांजे की खेप के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ट्रक सहित 22 लाख की संपत्ति जब्त रायपुर पुलिस ने शहर के मुख्य मार्गों, पर्यटन स्थलों, धार्मिक स्थलों और एयरपोर्ट पर विशेष…
रायपुर : महासमुंद जिले में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और बसना थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए ओडिशा से उत्तर प्रदेश जा रही अवैध गांजे की खेप पकड़ी है। पुलिस ने 60 किलोग्राम गांजा बरामद करने के साथ-साथ दो तस्करों को भी धर दबोचा। जब्त गांजे की बाजार कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है, जबकि आयशर ट्रक और दो मोबाइल फोन समेत कुल जब्ती का मूल्य लगभग 22.10 लाख रुपये आंका गया है। यह भी पढ़े :- ब्रेकिंग न्यूज़… बीजापुर में नक्सली मुठभेड़: नेशनल पार्क इलाके में लीडर रैंक के नक्सलियों…
बीजापुर। जिले के नेशनल पार्क इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस और नक्सलियों के बीच इस वक्त भीषण मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के लीडर रैंक के सदस्यों को घेर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में कुछ नक्सली नेताओं के मारे जाने की खबर है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। क्षेत्र में अतिरिक्त बल भेजा गया है और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मुठभेड़ खत्म होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो…
कोरबा कलेक्टर पर पूर्व गृहमंत्री की शिकायत की जांच पूरी, रिपोर्ट दो-तीन दिन में सरकार को सौंपी जाएगी
रायपुर : बिलासपुर संभाग आयुक्त सुनील कुमार जैन ने ‘छत्तीसगढ़’ से बातचीत में खुलासा किया कि पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर द्वारा कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत के विरुद्ध दर्ज कराई गई शिकायत की जांच अब समाप्त हो चुकी है। आयुक्त ने बताया कि रिपोर्ट तैयार की जा रही है और इसे जल्द ही राज्य सरकार को सौंप दिया जाएगा। गौरतलब है कि ननकी राम कंवर ने कलेक्टर अजीत बसंत पर 14 गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की थी। यह भी पढ़े :- हेट स्पीच मामले में अमित बघेल की गिरफ्तारी पर 5 हजार का इनाम इन आरोपों को लेकर पूर्व…
रायपुर। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। बघेल के खिलाफ देवेंद्रनगर और कोतवाली थाना में हेट स्पीच का मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है और फरारी में मदद करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की चेतावनी दी है। यह भी पढ़े :- कड़ाके की ठंड में भूख हड़ताल पर किसान परिवार, अपनी ही जमीन के हक के लिए लड़ाई जारी एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि बघेल सहित संगठन के अन्य नेताओं पर भी…
लोकेश्वर सिन्हा रायपुर : गरियाबंद में कड़कड़ाती ठंड के बीच अमली पदर ब्लाक के खरी पथरा के किसान मुरहा नागेश अपने पूरे परिवार के साथ रातभर से गांधी मैदान में भूख हड़ताल पर बैठे हैं। चार महीने पहले भी वे अपनी जमीन के मालिकाना हक की मांग को लेकर कलेक्टरेट के सामने भूख हड़ताल कर चुके थे। यह भी पढ़े :- धर्मेंद्र के निधन की अफवाहों पर भड़कीं हेमा मालिनी, बोलीं – ‘जो हो रहा है, वह माफी के लायक नहीं’ तब अमलीपदर तहसीलदार ने दो माह के भीतर जमीन दिलाने का लिखित आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक वह वादा…
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.