रायपुर। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। बघेल के खिलाफ देवेंद्रनगर और कोतवाली थाना में हेट स्पीच का मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है और फरारी में मदद करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
यह भी पढ़े :- कड़ाके की ठंड में भूख हड़ताल पर किसान परिवार, अपनी ही जमीन के हक के लिए लड़ाई जारी

एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि बघेल सहित संगठन के अन्य नेताओं पर भी केस दर्ज किए गए हैं। सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
अन्य राज्यों में भी दर्ज हैं मामले
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, भगवान अग्रसेन और सिंधी समाज के ईष्टदेव पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में भी अपराध दर्ज किए गए हैं। कई राज्यों की पुलिस ने आरोपी के बारे में जानकारी मांगी है।



