रायपुर। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने आज कांग्रेस संगठन और हालिया घटनाओं पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस अब संगठन के बल पर नहीं, बल्कि मुंह के बल चुनाव लड़ेगी।” कांग्रेस के टैलेंट हंट अभियान पर कटाक्ष करते हुए बोले, “यहां योग्यता नहीं, राज परिवार के प्रति निष्ठा ही असली पात्रता है।”
यह भी पढ़े :- नक्सल कमांडरों की मांओं की मार्मिक अपील, बेटो से लौट आने की गुहार
चंद्राकर ने कांग्रेस की अनुशासनहीनता समिति पर भी तंज कसा। कहा, “जहां अनुशासन ही नहीं है, वहां समिति क्या करेगी? कांग्रेस में अब एक-दूसरे पर गोलीबारी और डकैती की योजनाएं बन रही हैं।”
बलरामपुर कस्टोडियल डेथ मामले में उन्होंने कहा कि पुलिस ने पीड़िता को सिकलिन रोगी बताया है। जांच के बाद तथ्य स्पष्ट होंगे, और अगर कस्टोडियल डेथ साबित होती है तो कड़ी कार्रवाई तय है।
दिल्ली ब्लास्ट को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए चंद्राकर ने कहा, “कांग्रेस कार्यकाल में आतंकी घटनाओं पर दृष्टिकोण समझौतावादी रहा, जबकि आज देश में जीरो टॉलरेंस की नीति लागू है।”
उन्होंने कहा कि “दिल्ली धमाका देशविरोधी संगठनों की करतूत है, इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। देश की सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं और कुछ महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं।”



