रायपुर : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसी भी धर्म के महापुरुष के खिलाफ बयान पूरे छत्तीसगढ़ का अपमान है, लेकिन सरकार मौन है।
न मुख्यमंत्री बोले, न गृहमंत्री। बघेल ने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर समाज में विभाजन पैदा कर रही है ताकि जनता का ध्यान महंगाई, बिजली, खाद-बीज और विकास कार्यों की बदहाली से भटकाया जा सके।



