बीजापुर। जिले के नेशनल पार्क इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस और नक्सलियों के बीच इस वक्त भीषण मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के लीडर रैंक के सदस्यों को घेर लिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में कुछ नक्सली नेताओं के मारे जाने की खबर है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। क्षेत्र में अतिरिक्त बल भेजा गया है और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।
अधिकारियों का कहना है कि मुठभेड़ खत्म होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।



