रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस ने जुआ और ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना कबीर नगर पुलिस ने रेलवे पटरी के पास घेराबंदी कर दोनों को रंगे हाथों ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाते पकड़ा।
यह भी पढ़े :- CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: ऐसे करें स्कोरकार्ड चेक
इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 5 लाख रुपए नगद और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी मोबाइल के माध्यम से क्रिकेट मैचों पर सट्टा संचालित कर रहे थे।
यह कार्रवाई डीसीपी वेस्ट संदीप पटेल और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में की गई। वहीं एसीपी आजाद चौक इशु अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी
आकाश टांडी (31 वर्ष), निवासी कोटा, रायपुर
मोहम्मद आरिफ (50 वर्ष), निवासी कोटेश्वर नगर, कोटा, रायपुर
पुलिस पूछताछ में आरोपियों से सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और मुख्य संचालकों के बारे में अहम सुराग मिले हैं। फिलहाल मामले में विस्तृत जांच जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।



