CBSE 10th Result 2026: Central Board of Secondary Education ने कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। लंबे समय से इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए राहत की खबर है। परीक्षा में शामिल छात्र अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
यह भी पढ़े :- सक्ती वेदांता ब्लास्ट: 19 मौतों के बाद सियासत तेज, कांग्रेस ने उठाए सुरक्षा और लापरवाही पर सवाल
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन की आवश्यकता होगी। परिणाम जारी होते ही वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने की संभावना है, इसलिए छात्रों को धैर्य बनाए रखने की सलाह दी गई है।
ऐसे करें CBSE 10वीं रिजल्ट चेक
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर “CBSE Class 10 Result” लिंक पर क्लिक करें।
मांगी गई जानकारी (रोल नंबर आदि) दर्ज करें।
सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें।
बोर्ड की ओर से छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने स्कोरकार्ड में दर्ज सभी जानकारी ध्यान से जांच लें। किसी प्रकार की त्रुटि होने पर संबंधित स्कूल से संपर्क करें।
CBSE 10वीं के नतीजे जारी होने के साथ ही छात्रों के करियर का अगला चरण तय होने की दिशा साफ हो गई है।



