रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के प्रश्नकाल के दौरान भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने प्रदेश में कौशल विकास विभाग की कार्यप्रणाली और युवाओं के रोजगार को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने सरकार से पूछा कि 31 जनवरी 2025 तक राज्य में कितने व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई और अन्य प्रशिक्षण केंद्र) पंजीकृत हैं और उनका संचालन किस तरह हो रहा है।
अजय चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश में आउटसोर्सिंग कंपनियां लगातार आ रही हैं, लेकिन यह भी देखना जरूरी है कि इन कंपनियों में छत्तीसगढ़ के स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता मिल रही है या नहीं। उन्होंने इस विषय पर अध्ययन और जांच कराने की आवश्यकता जताई।
उन्होंने यह भी सवाल किया कि प्रदेश के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार क्या कदम उठा रही है और क्या कौशल उन्नयन को लेकर कोई नई नीति बनाई जा रही है।
इस पर कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने विधायक के सुझावों का स्वागत करते हुए कहा कि अजय चंद्राकर एक वरिष्ठ और अनुभवी विधायक हैं। उनके सुझावों का सरकार सम्मान करती है और उन्हें गंभीरता से लिया जाएगा।
मंत्री ने सदन को आश्वस्त किया कि इस विषय पर जल्द ही आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए काम किया जाएगा।
Related Posts
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.


